icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow11 Dec 2024, 12:54 pm

Colonelganj - भेदभाव पूर्ण रवैये से नाराज जूनियर अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश,जमकर हुई नारेबाजी

Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज तहसील में भेदभावपूर्ण रवैया से नाराज जूनियर अधिवक्ताओं ने आज कड़ा आक्रोश दर्ज कराते हुए तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने बैठक करके एक प्रस्ताव पारित कर अपनी समस्याओं को बिंदु वार लिखकर, ज्ञापन बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष, देवीपाटन मंडल के मंडलआयुक्त व गोंडा के जिलाधिकारी को भेज कर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया की तहसील के कार्यालय और न्यायालय में उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मतदान के बाद लापता टीएमसी नेता भीड़ में पंप हाउस से खींचकर मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Cooch Behar, West Bengal:বক্সীরহাট - দেড় মাস পর উদ্ধার ‘নিখোঁজ’ তৃণমূল নেতাকে পাম্প হাউস থেকে টেনে বের করে গণপিটুনি জনতার। ভোট পরবর্তী হিংসার অভিযোগে গত দৌড় মাস ধরে নিখোঁজ ছিলেন তিনি। অবশেষে রবিবার ক্ষুব্ধ জনতার হাতে ধরা পড়লেন কোচবিহার জেলার বক্সিরহাটের সেই অভিযুক্ত তৃণমূল নেতা। তাঁর সন্ধান মেলা মাত্রই শুরু হয় গণরোষ। উত্তেজিত জনতা তাঁকে টেনে-হিঁচড়ে বের করে গণধোলাই দেয় বলে অভিযোগ। ঘটনাকে কেন্দ্র করে রবিবার ব্যাপক উত্তেজনা ছড়ায় তুফানগঞ্জ-২ ব্লকের মহিষকুচি -২ গ্রাম পঞ্চায়েতের বাকলা এলাকায়। স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে, ভোট পরবর্তী সন্ত্রাসের আবহে বেশ কিছুদিন ধরেই বেপাত্তা ছিলেন ওই তৃণমূল নেতা। রবিবার হন্যে হয়ে খোঁজার পর তাঁরই বাড়ির সংলগ্ন টাটেরকুঠি এলাকায় জনস্বাস্থ্য কারিগরি বিভাগের একটি পানীয় জলের পাম্প হাউসের ভেতর থেকে তাঁকে খুঁজে বের করেন স্থানীয় বাসিন্দারা। অভিযোগ, ওই নেতাকে দেখতে পেয়েই ক্ষুব্ধ জনতা পাম্প হাউস থেকে টেনে-হিঁচড়ে বাইরে বের করে আনে। এরপরই শুরু হয় গণপিটুনি। মাটিতে ফেলে উত্তেজিত বাসিন্দারা যে যাঁর মতো করে তাঁকে মারধর করতে শুরু করেন। ঘটনার খবর পেয়ে দ্রুত ঘটনাস্থলে পৌঁছায় বক্সিরহাট থানার পুলিশ। তারা ঘটনাস্থলে পৌঁছে উত্তেজিত জনতার হাত থেকে জখম অবস্থায় ওই তৃণমূল নেতাকে উদ্ধার করে। পুলিশ সূত্রে খবর, উদ্ধারের পরপরই চিকিৎসার জন্য তাঁকে হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। বর্তমান তিনি বক্সিরহাট ব্লক প্রাথমিক স্বাস্থ্য কেন্দ্রে চিকিৎসাধীন রয়েছেন। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় চরম উত্তেজনা ছড়িয়েছে। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে রাখতে এলাকায় পুলিশি নজরদারি বাড়ানো হয়েছে।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर के किसान के साथ धोखाधड़ी: लकी सेठिया गिरफ्तार, 8.5 लाख की ठगी का आरोपी

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के ग्राम कुरंदी जामगुड़ा में एक किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, गाँव के ही एक युवक ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया, पुलिस के अनुसार पीड़ित किसान चालाकी के अशिक्षित होने का फायदा उठाते हुए आरोपी लकी सेठिया ने 8.5 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया, सबसे पहले आरोपी ने किसान के बैंक खाते में खुद के मोबाइल नंबर को लिंक करा दिया इसके बाद आरोपी ने किसान को ICICI बैंक मैनेजर से दोस्ती का हवाला देकर बैंक से लोन दिलाने की बात कहते हुए किसान के नाम से 10 लाख रुपए केसीसी लोन पास करवा लिया, आरोपी ने किसान को केवल 1.5 लाख रूपया का ऋण पास होने की जानकारी दी और बाकी के 8.5 लाख रुपयों का गबन कर लिया, बैंक के द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद किसान को ठगी का अहसास हुआ फिलहाल पीड़ित किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगरनार थाने की पुलिस ने आरोपी लकी सेठिया को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

जळगांव विधान परिषद चुनाव: कल होगी मतगणना, स्ट्रांग रूम में सुरक्षा साथ मुकाबला तेज

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव विधान परिषद निवडणुकीसाठी उद्या मतमोजणीची प्रक्रिया पार पडणार आहे. जळगावच्या जिल्हाधिकारी कार्यालयातील अल्पबचत भवन येथे मतमोजणीची तयारी पूर्ण झाली आहे. मतदानाची प्रक्रिया पार पडल्यानंतर अल्पबचत भवन येथेच स्ट्रॉंग रूम उभारण्यात आला होता. गेल्या तीन दिवसांपासून स्ट्रॉंग रूमच्या चौफेर सशस्त्र पोलिसांच्या बंदोबस्तामध्ये मतपेट्यांची सुरक्षा करण्यात येत आहे.. महायुतीचे भाजपचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन व महाविकास आघाडीचे ठाकरे गटाचे शरद तायडे यांच्यात थेट लढत पार पडली.. याच ठिकाणी आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी उमेदवारांच्या भाग्याचा फैसला उद्या होणार असून निकालाकडे जिल्ह्याचे लक्ष लागला आहे.
0
0
Report

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा अमेठी में शांतिपूर्ण, 400 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- आयोजित NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हो रही संपन्न। जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए पूरी तरह अलर्ट । जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 913 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की गई आयोजित, केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गई सघन जांच। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहा प्रतिबंध। हैंड मेटल डिटेक्टर के जरिए चेकिंग की गई और प्रत्येक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जा नजर। सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीनों केंद्रों पर 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों को किया गया है तैनात。 वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी लगातार सक्रिय रही ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी पर तत्काल की जा सके कार्रवाई。 पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के अनुसार करीब 85 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में हुए है शामिल। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का किया है दावा। बाइट - सरवणन टी ( पुलिस अधीक्षक )
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में कपड़े चोरी: रातभर सूखे कपड़े भी चोर की निशाने पर

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उनकी नजर घरों में रखे सामान के साथ-साथ सूखते कपड़ों पर भी पड़ने लगी है। शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। लोग अब जेवर और नकदी से ज्यादा अपने कपड़ों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं, मामला हल्द्वानी के वार्ड नंबर 9, आनंदपुरी महेश नगर का है, जहां देर रात एक अज्ञात व्यक्ति घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी करता हुआ CCTV कैमरे में कैद हुआ है। CCTV फुटेज में आरोपी बड़े आराम से कपड़े उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी दुकान से अपनी पसंद का सामान चुन रहा हो। इलाके में इस तरह की घटनाओं से चिंता बढ़ गई है। लोगों को शक है कि कोई कपड़ा चोर गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो रात के समय घरों के बाहर रखे महिलाओं के कपड़ों को निशाना बना रहा है। घटना के बाद लोगों में नाराजगी के साथ-साथ चर्चा भी तेज है। कोई कह रहा है कि अब कपड़े सुखाने से पहले भी सावधानी बरतनी पड़ेगी, तो कोई मजाक में इसे “कपड़ा सुरक्षा” का नया दौर बता रहा है, फिलहाल सवाल यही है कि आखिर चोरों की नजर अब कपड़ों पर क्यों पड़ रही है और क्या इस तरह की वारदातों पर लगाम लग पाएगी? पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
0
0
Report

बदनावर में 40 लाख की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के पांच गिरफ्तार

Dhar, Madhya Pradesh: स्लग :- बदनावर में 40 लाख की नकबजनी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार एंकर :- धार जिले के बदनावर में भाजपा नेता पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल के घर हुई करीब 40 लाख रुपये की सनसनीखेज नकबजनी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में राजस्थान के एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी और अन्य चोरी का माल बरामद किया है。 जानकारी के अनुसार 2 और 3 जून की दरमियानी रात बदनावर कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बदनावर, लेबड़, नयागांव हाईवे सहित विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही टोल प्लाजा की जानकारी और मुखबिर तंत्र की मदद से एक संदिग्ध स्विफ्ट कार की पहचान की गई। जांच में पता चला कि आरोपी वारदात के बाद वाहन की नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस राजस्थान के गलियाकोट क्षेत्र तक पहुंची और दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी, लक्ष्मीजी की सोने की मूर्ति सहित अन्य आभूषण और पूजन सामग्री बरामद की गई है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है。 पुलिस के अनुसार मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है तथा वारदात में प्रयुक्त कार, शेष नकदी और अन्य चोरी का माल बरामद किया जाना बाकी है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है。 बाइट :-पारुल बेलापुरकर ASP धार
0
0
Report

दुगली में तेज ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत

Dhamtari, Chhattisgarh:बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोका, मौत धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया..... घर के पास बैठी एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई...... बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया...... मामला दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम करहेया का है..... जानकारी के मुताबिक गांव की निवासी जानकी बाई अपने घर के पास सड़क किनारे शौच के लिए बैठी हुई थीं...... इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक उन्हें कुचलते हुए निकल गया..... हादसा इतना भयावह था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं...... हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण फौरन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया...... महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया, वहीं घटना की सूचना मिलते ही दुगली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी...... पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है..... फिलहाल ट्रैक्टर चालक और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

नीट री-एग्जाम बालोद में संपन्न: 443 शामिल, 50 अनुपस्थित

Raipur, Chhattisgarh:बालोद लीक जैसे विवादों से घिरे मेडिकल क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षा नीट का री एग्जाम आज बालोद जिले में संपन्न हुआ जिले में इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें से एक दुधली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय और दूसरा ग्राम दुधली स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुछ बच्चों के लिए परीक्षा काफी सरल रही तो कुछ बच्चों ने कठिनाई जाहिर की इस पूरे परीक्षा के आयोजन में बच्चों की दर्ज संख्या 493 थी जिसमें से 443 शामिल हुए थे वहीं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 50 रहेगी पिछली बार की अपेक्षा इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। बाइट - उर्वशी पंजवानी, परीक्षार्थी बाइट - शबा आफरी, परीक्षार्थी WT - दानवीर साहू, बालोद
0
0
Report

सतना में NEET केंद्रों में सुरक्षा के बावजूद प्रवेश पत्र से छात्र भटक गया

Satna, Madhya Pradesh:सतना में नीट परीक्षा को लेकर दूर दराज से आए छात्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्र में पहुंचे। सतना में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए। सभी केंद्रों के जिला एवं पुलिस प्रशासन सहित सीआरपीएफ के जवानों को ड्यूटी लगाई है। वही आज इस परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई जिसमें छात्र को प्रवेश पत्र देखकर उसे गुमराह कर दिया गया—जो छात्र परीक्षा से वंचित हो गया। 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET UG) परीक्षा पेपर लीक और अनिमितताओं के कारण 12 मई 2026 को रद्द कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने देशभर के करीब 22 लाख छात्र छात्राएं की मेहनत पर पानी फिर गया था। जिसके बाद अब पुनः 21 जून को नीट यूजी की परीक्षा पूरे प्रदेश सहित देशभर में आयोजित की गई। इसी के तहत सतना जिले में इस परीक्षा के परीक्षार्थियों के सेंटर बनाए गए हैं। सतना के शहरी क्षेत्र के अंदर कुल 7 नीट यूजी परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिसमें करीब 3 हजार उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। और हर प्रकार की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद है। दोपहर 1:30 बजे परीक्षार्थियों को टेबल में बैठाया गया। उसके बाद 2 बजे से परीक्षा की शुरूआत हुई और 5:15 बजे तक परीक्षा संपन्न हुई। आज की इस परीक्षा में सतना जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर सेमरी ग्राम से आए छात्र पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 पर उसका सेंटर था। प्रवेश पत्र जाँच करने वाले व्यक्ति ने उसे शहर के वेंकट क्रमांक 2 भेज दिया। उसने वहां भी वापस कर दिया गया। दोबारा छात्र पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 पहुंचा तो समय पूरा हो चुका था और परीक्षा शुरू हो चुकी थी। छात्र परीक्षा से वंचित हो गया। ध्रुव गौतम ने कहा कि मेरा भविष्य खराब हो गया। हमने एसडीएम को लिखित शिकायत की। NSUI के प्रदेश महासचिव ने दोषित पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मामले को न्यायालय तक ले जाने की बात कही।
0
0
Report

टीकमगढ़: विवाह समारोह में ऑर्केस्ट्रा के महिला डांसर्स से मारपीट, वीडियो वायरल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा की महिला डांसर्स के साथ मारपीट की गई है, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव कस्बे का है, जहां एक विवाह समारोह में आर्केस्ट्रा पार्टी व महिला डांसर्स को बुलाया गया था, कार्यक्रम दौरान पहले तो कुछ शरारती तत्वों द्वारा पैसे उड़ाये जाने व महिला डांसर्स के साथ बदसलूकी की गई, जब डांसर्स ने इस बात का विरोध किया तो इन असामाजिक तत्वों द्वारा ऑर्केस्ट्रा की महिला डांसर्स के साथ ना केवल मारपीट की बल्कि उनके मेहनत के पैसे देने से भी इंकार कर दिया गया, विवाद दौरान लोगों ने एक दूसरे पर जमकर चलाई कुर्सियाँ, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की टीम महिला डांसर्स और उनकी साथियों को वहां से बचाकर थाने लेकर आई, वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है की पैसे लुटाने और लूटने वालों के बीच विवाद की शुरुआत हुई, महिला डांसर्स के साथ मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण, पेपर कठिन पर परिणाम निष्पक्ष रहने का भरोसा

Dhanbad, Jharkhand:एंकर --धनबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट (NEET) परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने राहत की सास ली धनबाद SSLNT कॉलेज से परीक्षा दे कर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र अधिक कठिन था। छात्रों के अनुसार बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्न मध्यम स्तर के थे, जबकि फिजिक्स के प्रश्न काफी लंबे और उलझाऊ थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा।छात्रों ने कहा कि पिछले वर्ष पेपर लीक होने और उसके बाद मात्र एक महीने के भीतर पुनः परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण उन पर मानसिक दबाव बना हुआ था। साथ ही दोबारा तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने से भी कई छात्र तनाव में थे। हालांकि परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली छात्रों ने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बार किसी प्रकार की पेपर लीक जैसी घटना न हो और परिणाम निष्पक्ष तरीके से जारी किए जाएं। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो सकी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top