271003
नगर पालिका के उपचुनाव में सपा का डंका : परवेज आलम और साजिद सिद्दकी ने दर्ज की जीत
Gonda, Uttar Pradesh:नगर पालिका परिषद कर्नलगंज में आज वार्ड सभासदों के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 सकरौरा पूर्वी और वार्ड नंबर 25 भैरवनाथ पुरवा के उपचुनाव की मतगणना पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उप चुनाव की मतगणना में वार्ड नंबर 16 से पूर्व सभासद मोहम्मद रफी के पुत्र परवेज आलम को 346 वोट मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी साबिर सलमानी को 294 वोट मिले जिसमें परवेज आलम ने 52 वोट से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर 25 भैरवनाथ पुरवा के पूर्व सभासद मोहम्मद साबिर के भतीजे मोहम्मद साजिद सिद्दकी जिन्हें 504 वोट मिले तो वही उनके प्रतिद्वंदी मोहम्मद राहत को महज 66 वोट मिले जिसमें मोहम्मद साजिद सिद्दकी ने 434 वोट से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों सभासदों का नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमीम अच्छन व पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह शुभकामनाएं और बधाई दी।0
0
Report
271502
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का प्रदर्शन : SDM को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
Colonelganj, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और लगातार बढ़ रही किल्लतों को लेकर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बरखंडी नाथ पीठाधीश्वर महंत सुनील पुरी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी संयोजक अरविंद गिरी उर्फ पिंटू बाबा समेत दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम नेहा मिश्रा को देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसडीएम ने संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ लेटर जारी करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए।0
0
Report
271502
वृद्ध महिला तीन अनाथ बच्चों को लेकर प्रधानमंत्री आवास के लिए अधिकारियों के काट रही चक्कर
Colonelganj, Uttar Pradesh:शासन की मंशा है कि पात्रों को छत मिले, लेकिन तहसील कर्नलगंज के ग्राम कादीपुर (लालापुरवा) में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक संवेदनहीनता ने तीन मासूम अनाथ बच्चों के सिर से पक्की छत का सपना छीन लिया। सोमवार को आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में लक्ष्मी (14), ऋषिकुमार (9) और मंजेश (7)अपने दादी चंद्रावती के साथ उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के समक्ष पेश होकर अपने हक के लिए गुहार लगाई। मामला प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़ा है। बच्चों के मां का नाम पात्रता सूची में दर्ज था, लेकिन गांव और नगर की सीमा के विवाद में उनका आवास काट दिया गया। अधिकारियों ने यह गलत आधार बनाया कि उक्त परिवार 'नगर पालिका परिषद कर्नलगंज' की सीमा में आता है, जबकि पीड़ितों का दावा है कि ग्राम पंचायत कादीपुर के निवासी हैं।0
0
Report
Advertisement
271502
SDM नेहा मिश्रा की बड़ी पहल : न्यायालय आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा मुकदमो का होगा जल्द निस्तारण
Colonelganj, Uttar Pradesh:करनैलगंज क्षेत्र की तेज तर्रार एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में एक नई और बड़ी पहल का शुभारंभ किया गया है। "न्यायालय आपके द्वार" कार्यक्रम के माध्यम से अब एसडीएम नेहा मिश्रा वादकारियों और विपक्षी से उनके विवादित स्थान पर मिलकर मौके का मुआयना करते हुए अति शीघ्र फाइलों का निस्तारण करेंगी। जिससे वादकारियों को न्याय मिल सके और न्यायालय में वर्षों से लंबित फाइलों का निस्तारण किया जा सके।0
0
Report
271502
करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाल्हापुर को बड़ी सौगात : 1 करोड़ 41 लाख की लागत और 3000 वर्ग मीटर में बनेगा जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन
Colonelganj, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत पाल्हापुर, विकासखंड करनैलगंज में आज क्षेत्र के विकास की दिशा में “पंचायत उत्सव भवन” का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर करनैलगंज के माननीय विधायक, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पाल्हापुर में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ की गई। माननीय विधायक करनैलगंज, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर “पंचायत उत्सव भवन” की आधारशिला रखी। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।0
0
Report
