Back
खजूरी खास में 14 वर्षीय नाबालिग की चाकू से हत्या, चार गिरफ्तार
RKRakesh Kumar
Feb 05, 2026 18:30:41
New Delhi, Delhi
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में नाबालाल की चाकू मारकर हत्या। उत्तर पूर्वी दिल्ली श्री Ram कॉलोनी के झगड़े के बीच चार युवकों ने एक नाबालिग को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में देर रात हुई इस खूनी वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। 14 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला किया गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 3 फरवरी की देर रात खजूरी खास थाने क्षेत्र से नाबालिग को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को परिजन शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके थे। हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। घायल किशोर श्री राम कॉलोनी का रहने वाला था और स्थानीय स्तर पर ही किसी विवाद में हमले का शिकार हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छानबीन शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार युवकों की शिनाख्त की गई। इसके बाद अमन, एहसान, आकिब और फराज को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी उसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी बीच आरएमएल अस्पताल से सूचना मिली कि घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि हमले की वजह और आपसी रंजिश के पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 05, 2026 19:00:470
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 05, 2026 19:00:280
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 05, 2026 19:00:130
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:47:280
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 05, 2026 18:47:070
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 18:32:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:31:560
Report
1
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 18:31:18Noida, Uttar Pradesh:delhi missing boy reaction of victim families and kids
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 05, 2026 18:30:180
Report
0
Report
EGE GOPI
FollowFeb 05, 2026 18:16:320
Report