Back
मुठभेड़ के दौरान 12 घंटे के भीतर लूट व झपटामारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, घायल
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के जमानियां थाने की पुलिस ने लूट और झपटामारी करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई और वो घायल हो गया। जिसे मौके से दबोच लिया गया। जबकि मौके से अवैध हथियार और लूट की रकम भी बरामद की गई है। इस बात की पुष्टि सीओ जमानिया अनिल कुमार ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट और झपटामारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को महज 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आज जमानियां थाना प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ताजपुर और चितावनपट्टी के बीच लूट की वारदात करने वाले अपराधी किसी और घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भैदपुर से लहुवार रोड नहर तिराहा के पास बदमाशों को घेरने की कोशिश की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें शातिर अपराधी अरमान कुरैशी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला नाम है 22 वर्षीय अरमान कुरैशी, जो जमानियां थाना क्षेत्र का निवासी है और जिस पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त है 20 वर्षीय दिलनवाज उर्फ शाहरुख, जिस पर भी लूट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और झपटामारी के 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई को थाना जमानियां के प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर और उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव की टीम ने अंजाम दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report