Back
लंका मैदान में MLC विशाल सिंह चंचल ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण,500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के लंका मैदान में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया और कड़ाके की ठंड में 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर बड़ी राहत पहुंचाई।
बता दें कि गाजीपुर के लंका मैदान स्थित अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में रविवार को सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ रहे। एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अपनी विधायक निधि से निर्मित गेट नंबर दो पर प्रभु श्रीराम की मूर्ति के नीचे बने प्रांगण और हाल के सामने इंटरलॉकिंग ब्रिक्स से बने मार्ग का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ और रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ‘वीनू सिंह’ की अध्यक्षता में 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
इसके साथ ही कमेटी द्वारा चूड़ा-मटर, चाय और लड्डू का भी वितरण किया गया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी न केवल सैकड़ों वर्षों से भव्य रामलीला का आयोजन कर रही है, बल्कि वर्ष भर सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। लंका मैदान को वर्षों से सुरक्षित रखकर गरीब और अमीर सभी के लिए उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।
जो विकास कार्य शेष हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से मेरी निधि से पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में कंबल वितरण का सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:42:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 05, 2026 10:42:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:41:450
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 10:36:520
Report