221103संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों जब्त किए
Varanasi, Uttar Pradesh:अवैध नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप के तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर जनपद सोनभद्र पुलिस का करारा प्रहार पूर्व में ₹28.50 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने के उपरांत पुनः लगभग ₹06 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों/तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 में अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामदयाल, निवासी ए-9/24-J कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। माननीय न्यायालय से पूर्व में प्राप्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 23.01.2026 को अभियुक्त भोला प्रसाद की ₹28 करोड़ 50 लाख मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति पहले ही जप्त की जा चुकी है। इसी क्रम में प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल एवं उसके परिजनों द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई अन्य चल एवं अचल संपत्तियों के विरुद्ध धारा 68-F एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद वाराणसी में अभिग्रहण/कुर्की की कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही के अंतर्गत मड़ौली एवं भरलाई (तहसील सदर) तथा जगदीशपुर (तहसील पिंडरा), जनपद वाराणसी स्थित अभियुक्त एवं उसके परिजनों की कुल 07 अचल संपत्तियां (कीमत ₹4,55,02,762), 04 वाहन (कीमत ₹51,16,000) तथा ₹70,99,228 की बैंक बैलेंस सम्मिलित है। इस प्रकार आज दिनांक 31.01.2026 की कार्यवाही में कुल ₹5,77,17,990 की संपत्ति अभिग्रहित/कुर्क की जा रही है।
0