233001
लखनऊ में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा की 2 करोड़ की अवैध सम्पत्ति को गाजीपुर पुलिस ने किया कुर्क
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस के द्वारा IS-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की विभूति खण्ड, गोमती नगर लखनऊ में दो करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क करके जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। मंगलवार की शाम 6 बजे इस बात की जानकारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मरहूम मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम से अवैध अर्जित अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड रुपये है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में ठग युवक पेड़ से बांधकर महिला ने पिटाई कर दी; पुलिस जांच
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रांट के तेलियागढ़ गांव का एक वीडियो आज शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो एक दिन पुराना कल 9 अक्टूबर शाम 5:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर एक महिला थप्पड़ और डंडों से पिटाई करती दिखाई दे रही है। करीब 30 सेकंड में वायरल वीडियो में महिला युवक को सात थप्पड़ मारती नजर आ रही है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को विक्की चौहान नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया है इसमें महिला मारपीट करते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो के आधार पर खोडारे थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल है। बताया जा रहा है कि युवक चावल और लौंग देकर महिलाओं के साथ कथित तौर पर ठगी कर रहा था। कल 9 अक्टूबर को शाम लगभग 4:00 बजे के करीब फिर ठगी के इरादे से गांव पहुंचा। जहां लोग पहले से ही इस युवक द्वारा किए गए ठगी से परेशान थे दोबारा पहुंचने के बाद ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर पेड़ से बांधने और महिला द्वारा पिटाई करने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो एक दिन बाद आज सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा, जिसके बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई। पुलिस द्वारा लिया गया है वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल युवक पर लगाए गए ठगी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
जिला अस्पताल में पायल चोरी के बाद चोर की पिटाई का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
Gonda, Uttar Pradesh:जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिला के पैर से पायल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी करके ले जा रहे चोर को पकड़ कर तीमदारों ने जिला महिला अस्पताल के अंदर ही लाठी, डंडे और बेल्ट से जमकर पिटाई की है। पिटाई करने के दौरान मौके पर नगर कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मी पहुंच गए, जहां पुलिसकर्मियों ने भी युवक को थप्पड़ मार कर उसे चोरी किए गए पायल को बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। मारपीट का वायरल वीडियो बीती शुक्रवार 9 अक्टूबर रात 12:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जो आज शनिवार शाम 5:30 बजे सामने आया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं; महिलाओं के पायल और मोबाइल फोन भी गायब हो जा रहे हैं।0
0
Report
उत्तरकाशी में शाम 8:07 बजे भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से बाहर निकले
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में शाम 8:07 बजे पर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके महसूस होने से घरों से बाहर निकले लोग। भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत में लोग। भूकंप की तीव्रता और भूकंप का केंद्र कहाँ था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। जनपद भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है, क्षेत्र जॉन 5 और 4 में आता है।0
0
Report
Advertisement
त्योहारों से पहले हरदोई पुलिस का चाक चौबंद गश्त, अराजक तत्वों को सख्त संदेश
Hardoi, Uttar Pradesh:त्योहारों पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं! भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे एसपी अशोक कुमार मीणा, अराजक तत्वों को सख्त संदेश हरदोई में शारदीय नवरात्र, दशहरा और दीपावली से पहले हरदोई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश देने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सीओ सिटी अजीत चौहान और शहर कोतवाल संजय त्यागी समेत भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की। पैदल मार्च की शुरुआत अटल चौक से हुई। इसके बाद पुलिस बल बड़ा चौराहा और सिनेमा चौराहा होते हुए जिंदपीर चौराहे तक पहुंचा। प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस की सक्रियता के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और अराजक तत्वों को कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ न करने का संदेश दिया गया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों को दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने तथा उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे अतिक्रमण के संबंध में भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बार-बार कहने के बावजूद अतिक्रमण जारी रखने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का जोर बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं। दुर्गा पूजा पंडालों, मूर्ति स्थापना और शोभायात्राओं के आयोजकों से भी बातचीत की गई है। अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति की टीमें बाजारों, पूजा पंडालों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहेंगी। पुलिस का लक्ष्य त्योहारों के दौरान भयमुक्त वातावरण बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। बाइट -- अशोक कुमार मीणा एसपी हरदोई0
0
Report
मैनपुरी। लेखपाल संघ के काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के थाना औंछा में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर शासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और मांगें पूरी नहीं होने पर पूर्ण हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मैनपुरी के थाना औंछा परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। लेखपाल संघ का कहना है कि उनकी मांगें पिछले दस वर्षों से लंबित हैं। इस दौरान शासन स्तर पर कई बार वार्ताएं हुईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। मांगों का समाधान नहीं होने से लेखपालों में भारी आक्रोश है। लेखपाल संघ के नेताओं ने कहा कि फिलहाल गांधीवादी तरीके से क्रमिक आंदोलन चलाया जा रहा है। थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधने के साथ ऑनलाइन भी विरोध दर्ज कराया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी शासन ने मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लेखपाल पूर्ण हड़ताल करने को मजबूर होंगे। वहीं, थाना समाधान दिवस पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष औंछा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
उज्जैन: बड़नगर में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, महिला पर भी मामला दर्ज
Ujjain, Madhya Pradesh:ग्राम सनावदा में भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज, 1.5 लीटर शराब जब्त उज्जैन जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बड़नगर क्षेत्र में विभाग की टीम ने एक मकान पर दबिश देकर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ग्राम सनावदा में भी अवैध शराब के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग को बड़नगर वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक आकांक्षा गढ़वाल को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने दशरथ पिता कैलाश चंद्र के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की बनी शराब मिली। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी दशरथ के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ग्राम सनावदा में कलाबाई के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। यहां से 1.5 लीटर शराब जब्त की गई है। यह कार्रवाई उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में आबकारी विभाग के कर्मचारी आदित्यराज नागर, ज्योति मेढ़ा और पायल चौहान का सहयोग रहा。0
0
Report
Advertisement
शनि और सर्वपितृ अमावस्या का संगम: उज्जैन के रामघाट पर पिंडदान-तर्पण जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:शनि अमावस्या और सर्वपितृ अमावस्या का विशेष संयोग, शिप्रा में स्नान-दान और पिंडदान का सिलसिला जारी पितरों की शांति और तृप्ति के लिए रामघाट पर पूजा-अर्चना, तर्पण और पिंडदान कर रहे लोग उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में सर्वपितृ अमावस्या पर शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पितरों की शांति और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। यहां शिप्रा में स्नान, तर्पण, पिंडदान और दान का सिलसिला जारी रहा। सर्वपितृ अमावस्या के साथ शनि अमावस्या का संयोग होने से इस दिन का धार्मिक महत्व बढ़ गया है। मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से उन्हें शांति मिलती है। जो लोग पितृ पक्ष के 16 दिनों में किसी कारण से श्राद्ध नहीं कर पाते, वे इस दिन अपने पितरों के निमित्त पूजा और तर्पण करते हैं। रामघाट पर भी लोग विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उज्जैन की शिप्रा नदी का पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है। यहां पितरों के निमित्त किए जाने वाले तर्पण, पिंडदान और दान को विशेष फलदायी माना जाता है। श्रद्धालु अपने पूर्वजों को याद कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रामघाट पर सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलीं। घाट पर मंत्रोच्चार के बीच लोग अपने पितरों का तर्पण करते नजर आए। अमावस्या के इस अवसर पर उज्जैन में आस्था का विशेष माहौल बना हुआ है。0
0
Report
हंटिंगटन बीच के पास क्या हुआ? ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:Near Huntington Beach0
0
Report
नौकरी से हटाने के विरोध में बिजली ऑपरेटर ने पड़ी-पिथौराबाद सबस्टेशन पर हंगामा मचाया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। नौकरी से हटाए जाने से नाराज बिजली ऑपरेटर ने शनिवार दोपहर उचेहरा बिजली वितरण क्षेत्र के पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में हंगामा कर दिया। ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच बैठ गया। इससे पहले उसने सब स्टेशन के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की समझाइश और दोबारा काम पर रखने के आश्वासन के बाद कर्मचारी नीचे उतरा। *नौकरी से हटाने पर जताया विरोध* जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला का कहना है कि उसे बिना किसी कारण नौकरी से हटा दिया गया, जबकि वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से काम कर रहा था। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उसने विरोध का यह तरीका अपनाया और बिजली के पोल पर चढ़ गया। तारों के बीच कर्मचारी के बैठने से स्थिति संवेदनशील हो गई। *पुलिस और जेई ने दी समझाइश* घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। बिजली विभाग के जेई सतीश पटेल भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक चली समझाइश के बाद ऑपरेटर नीचे उतर आया। जेई ने उसे भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी और दोबारा काम पर रखने का आश्वासन दिया। *बिजली बंद होने से ग्रामीण परेशान* ऑपरेटर के विरोध के दौरान सब स्टेशन के सभी फीडरों की आपूर्ति बंद होने से सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी के नीचे उतरने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने की स्थिति पर विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण रही।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती हवाई अड्डे के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत किए गए श्रावस्ती हवाई अड्डे के निर्माण,मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और निर्माण संबंधी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। बीते 7 अक्टूबर को प्रतीक भूषण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दो पेज का पत्र लिखा है। जिसमें विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने पत्र में आईआईटी रुड़की की थर्ड-पार्टी स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट और अपने प्रतिनिधि द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण का हवाला देते हुए घटिया निर्माण, सुरक्षा में चूक और अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगगत की आशंका जताई है। सामरिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण है हवाई अड्डा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने कहा कि श्रावस्ती हवाई अड्डा विश्वप्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल और नेपाल सीमा से सटे होने के कारण सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील व महत्वपूर्ण है। देवीपाटन मंडल की जनता के लिए यह एक ऐतिहासिक सौगात है। लेकिन सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध "शून्य सहनशीलता" (जीरो टॉलरेंस) की नीति के विपरित राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माण के दौरान यहां बड़े पैमाने पर गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। विधायक ने पत्र में बताया कि उनके प्रतिनिधि ने कुछ दिन पूर्व जब स्थल का मुआयना किया तो कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। पूरे परिसर में जल-निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप है। त्रुटिपূর্ণ निर्माण के कारण नालियों की दोनों दीवारें झुककर आपस में मिल गई हैं, जिससे पानी की निकासी बंद है और चारों तरफ ऊंची घास व गंदा पानी भरा हुआ है। भवनों में सीलन, दरारें और उखड़ता प्लास्टर साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर सरिए कंक्रीट से बाहर झांक रहे हैं। IIT रुड़की की ऑडिट रिपोर्ट में बड़े खुलासे विधायक ने अपनी पत्र में आगे कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,रुड़की द्वारा कराई गई थर्ड-पार्स्टी स्ट्रक्चरल ऑडिट (रिपोर्ट दिनांक 17.12.2025) में वर्ष 2019 में निर्मित भवनों में गंभीर त्रुटियां उजागर हुई हैं। अग्निशमन केंद्र व विद्युत उपकेन्द्र में मात्र 6 वर्ष के भीतर ही कार्बोनेशन सरिये तक पहुंच चुका है और उनमें जंग लगना शुरू हो गया है। अग्निशमन केंद्र के कॉलमों में निर्धारित 40 मिमी कंक्रीट आवरण (कवर) की जगह केवल 10 से 15 मिमी ही पाया गया। इसके अलावा स्लैब की कंक्रीट गुणवत्ता भी संदिग्ध है। टर्मिनल और एटीसी (ATC) भवन में हनीकॉम्बिंग,खुले सरियों में जंग और वॉटरप्रूफिंग में दरारों के कारण पानी का रिसाव हो रहा है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि बार-बार मांगे जाने के बावजूद आईआईटी की टीम को स्वीकृत स्ट्रक्चरल ड्राइंग, डिजाइन बेसिस रिपोर्ट और गणना-पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। जो अभिलेख दिए गए, वे निर्मित भवनों से मेल नहीं खा रहे थे, जिससे डिजाइन की मूल जांच ही संभव नहीं हो सकी। विधायक ने उठाया सवाल किया बिना मानचित्र के ही बन गया एयरपोर्ट विधायक ने सवाल उठाया कि क्या ये भवन बिना स्वीकृत ड्राइंग के बने और यदि ड्राइंग थी,तो उसे ऑडिट टीम से क्यों छिपाया गया? साथ ही यह भी पूछा कि निरीक्षणकर्ता अभियंताओं ने मानकों के इस खुले उल्लंघन की अनुमति कैसे दी और किस्तों का भुगतान किस आधार पर हुआ। नए निर्माणों (वित्तीय वर्ष 2023-24) की भी चिंताजनक स्थिति बताते हुए विधायक ने पत्र में रेखांकित किया कि जो कार्य ऑडिट के दायरे से बाहर थे और वित्तीय वर्ष 2023-24 में हस्तांतरित हुए हैं, उनकी स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। लगभग 5 किमी लंबी परिधि दीवार (बाउंड्री वॉल) के नीचे से नीलगाय, गाय, सियार आदि जानवर सीधे रनवे क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इससे 'वाइल्डलाइफ स्ट्राइक' और बड़े विमान हादसे की आशंका बनी हुई है। हाल ही में बना वॉच टावर तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया,जिसका पुनर्निर्माण कराना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यापक नवीनीकरण के बावजूद टर्मिनल भवन के लगभग सभी कमरों की छतें टपक रही हैं। इनमें सुरक्षा,संचार और निगरानी से जुड़े अतिसंवेदनशील कक्ष भी शामिल हैं, जहां लगे महंगे व महत्वपूर्ण उपकरणों को भारी जोखिम है। विधायक प्रतीक की सीएम योगी से प्रमुख मांगें विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने किसी भी संभावित विमान दुर्घटना से पहले कठोर कदम उठाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्रवाई का आग्रह किया है। कि नागरिक उड्डयन विभाग से इतर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र तकनीकी-सह-प्रशासनिक समिति बने,जिसमें स्ट्रक्चरल विशेषज्ञ, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता और वित्त अधिकारी शामिल हों। समिति 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपे। सभी मूल अभिलेखों को तत्काल सुरक्षित किया जाए।मरम्मत से पहले स्थलीय साक्ष्यों का दस्तावेजीकरण हो और कार्यदायी संस्था के अवशेष भुगतान व सिक्योरिटी मनी पर तत्काल रोक लगे। प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर पूरे मामले को विजिलेंस जांच के लिए संदर्भित किया जाए। दोषी अधिकारियों व अभियंताओं के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो तथा दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर वित्तीय क्षति की वसूली की जाए। विमान सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्री वॉल, ड्रेनेज सिस्टम और संवेदनशील कक्षों की कमियों को ठेकेदार के खर्च पर प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए। विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगी और यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि जनता के पैसे से बनने वाले सार्वजनिक ढांचे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
रायबरेली: खीरों थाना पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी का माल बरामद
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर- रायबरेली के खीरों थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खीरों पुलिस ने रूपखेड़ा ईंट भट्टे के पास, गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जंगल में घेराबंदी कर इन चोरों को पकड़ा, जहाँ ये चोरी का माल बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों में रोशन निर्मल, गोकरण पासी, असलम खान उर्फ बाबू, सूरज उर्फ नेपाली और विशाल सिंह शामिल हैं। इनके पास से भारी मात्रा में चांदी और पीली धातु के जेवरात और 23 हजार 280 रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खीरों थाने के तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमों को अंजाम देना स्वीकार किया है।0
0
Report
कनलाोनो ज्वालामुखी में आज शक्तिशाली विस्फोट, क्रेटर से एक Kilometer के दायरे में पायरोक्लास्टिक प्रवाह
Noida, Uttar Pradesh:An explosive eruption occurred at Kanlaon Volcano today produced a massive pyroclastic flow that flowed down the upper southern slopes within one kilometer of the crater.0
0
Report
Advertisement
पोंडी चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-डिजायर भिड़ंत, तीन घायल
Kawardha, Chhattisgarh:तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार में जोरदार भिड़ंत, दो महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल. पोंडी चौकी क्षेत्र के उसलापुर‑बैहरसरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तीनों घायल पंडरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिजायर कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोंडी चौकी पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
अररिया फारबिसगंज में दुर्गा पूजा से पहले फ्लैग मार्च, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त चेतावनी
Forbesganj, Bihar:एंकर - अररिया के फारबिसगंज में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। दुर्गा पूजा से ठीक एक दिन पहले निकले फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम और एसडीपीओ ने किया। फ्लैग मार्च के आगे आगे बाईक से दोनों पदाधिकारीयो ने पूरे शहर का भ्रमण किया और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। पूजा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से निकले इस फ्लैग मार्च में सैकड़ों महिला और पुरुष सिपाहियों ने भी हिस्सा लिया0
0
Report
लाखनी में आग: ग्वार और कड़बी जलकर राख, किसान के घर लाखों का नुकसान
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के लाखनी गांव में खाटूश्यामजी रोड स्थित नाडा वाली ढाणी में आगजनी की घटना से किसान परिवार को भारी नुकसान हुआ। किसान चेतराम बाजिया के खेत में अचानक आग लगने से एक बीघा की एकत्रित की गई ग्वार की फसल और कड़बी के करीब 400 पूले जलकर राख हो गया। आग से किसान परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायरमैन राजकुमार मील ने बताया कि खेत में रखी ग्वार की फसल और कड़बी के पुलों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आगजनी के कारण किसान की मेहनत से तैयार की गई फसल और पशुओं के चारे के रूप में उपयोग आने वाली कड़बी को नुकसान पहुंचा।0
0
Report
Advertisement
