Back
गाजीपुर: कोडीन कफ सिरप मामले में स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक गिरफ्तार
ATALOK TRIPATHI
Dec 13, 2025 15:19:22
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में 코डीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई , स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी सैदपुर के संचालक सर्वांश वर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट व औषधि अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज 24 नवंबर को दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त सर्वांश आज गिरफ्तार गिरफ््तार अभियुक्त वाराणसी के संजय नगर कॉलोनी का निवासी है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह व उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी, सप्लाई नेटवर्क की जांच जोरों पर गाजीपुर के सदर कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी सैदपुर के संचालक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 24 नवंबर 2025 को दर्ज किए गए मुकदमे के तहत की गई है। दरअसल, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कोडीन कफ सिरप से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वांश पुत्र मोती चन्द्र वर्मा, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी संजय नगर कॉलोनी, थाना कैंट, वाराणसी के रूप में हुई है। अभियुक्त स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी सैदपुर का संचालक बताया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और नियमानुसार उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह तथा उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार साहू अपनी टीम के साथ शामिल रहे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोडीन कफ सिरप की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report