icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233002
Anil KumarAnil KumarFollow29 Nov 2024, 01:03 pm

गाजीपुरः विधायक कृष्णानंद राय की शहादत दिवस पर पत्नी अलका राय ने कहा 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे'

Ghazipur, Uttar Pradesh:

29 नवंबर 2005 जब भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित 7 लोगों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी जिसमें मुख्तार अंसारी सहित कई लोग नामजद किए गए थे, लेकिन सीबीआई कोर्ट से उन्हें बरी कर दिया. आज उनके शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मदाबाद में किया गया जहां पर स्वर्गीय विधायक की पत्नी अलका राय ने कहां की हत्यारा कौन था सभी जानते हैं. हमें न्याय मिला है और आगे भी मिलेगा. अभी एक टहनी कटी है जब तक जड़ खत्म नहीं होगा. तब तक आतंकवाद मोहनदाबाद से खत्म नहीं होगा. हम लोग एक रहेंगे, तभी सेफ रहेंगे.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नहर में डूबने से अधेड़ की मौत,10कलोमी दूर नहर में मिला शव, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Manoj KumarManoj KumarFollowJust now
Bbrasi, Uttar Pradesh:टहलने गए नहर में डूबने से वृद्ध की मौत *शव दश किलोमीटर दूर इटवा गांव में मिला* बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार की भोर में टहलने और शौच के लिए निकले 70 वर्षीय श्यामू राम की नहर में डूबने से मौत हो गई । नहर किनारे उनका लाठी और बोतल मिला ।नहर में बहाव इतनी तेज थी कि शव बहते हुए दस किलोमीटर दूर मिला । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । मरकनिया गांव के रहने वाले श्यामू राम मेहनत मजदूरी करके परिजनों का जीविकोपार्जन करते थे । अवस्था ज्यादा होने के कारण काम छोड़कर घर पर ही रहते थे । प्रतिदिन की भांति भोर में टहलने,व्यायाम करने और शौच करने के लिए अपनी लाठी और बोतल लेकर जाते थे । सोमवार की भोर में भी नित्य क्रिया करने निकले थे । काफी देर होने पर परिजन खोजने निकले तो घर से 50 मीटर दूर उनका लाठी और बोतल मिला । शंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया । नहर लबालब भरा और स्पीड में था । पुलिस और ग्रामीणों ने भूपौली नहर को बंद कराया । पुलिस शव को खोजते खोजते दस किलोंमीटर दूर इटवा गांव तक पहुंचे,जो बहाव कम होने के बाद वृद्ध का शव मिला । मौके पर मौजूद एस आई अनंत भार्गव ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शव मिलते ही मृतक के परिजनों पुत्र हरिनाम,पुत्री आशा,पतोह भगनी देवी,नाती राजेश,राकेश,गोपाल का रोकर बुरा हाल रहा ।
0
0
Report
Advertisement

ओम प्रकाश राजभर बोले, ओवैसी की टिप्पणी सही; मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर राजनीति दांव पर

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश): कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर कहा,"सही कहा उन्होंने। कांग्रेस ने भी दरी बिछवाया जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तब मुसलमानों को नकार दिया। मुसलमानों के दम समाजवादी पार्टी भी चार बार सरकार बनाई लेकिन उन्होंने भी दरी बिछवाने काम किया। एक बार भी उनको मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की और जब सरकार बनी तो अखिलेश जी अपने बिरादर को आगे बढ़ाए। मुसलमान को छोड़ दिए, कांग्रेस सरकार बनी तो वो भी अपने चक्कर में पड़े। तो इस नाते ओवैसी जी जो कह रहे हैं सही कह रहे हैं।"
0
0
Report

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हाथी हमला, यात्रियों में हड़कंप

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार नजीबाबाद नेशनल हाईवे (श्यामपुर) पर अचानक आए जंगली हाथी ने थार गाड़ी पर किया हमला, यात्रियों में मचा हड़कंप। हाथी को गाड़ी पर हमला करते देख मौके पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों और यात्रियों के हाथ-पांव फूले। स्थानीय लोगों और यात्रियों द्वारा एकजुट होकर शोर मचाने पर हाथी आखिरकार जंगल की ओर वापस लौटा। हाथी के हमले के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात थम गया, बड़ा हादसा होने से टला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, गश्त बढ़ाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में CCTV निगरानी सख्त, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोर्ट ने पुलिस एक्शन का आह्वान

Noida, Uttar Pradesh:जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दिल्ली में कितने CCTV कैमरे लगे हैं कोर्ट जानना चाहता है कि क्या CCTV कैमरों की लगातार निगरानी होती है? क्या किसी संदिग्ध गतिविधि को देखकर पुलिस अपराध होने से पहले कार्रवाई कर सकती है? क्या पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों पर रियल-टाइम निगरानी और तुरंत पुलिस पहुंचने की व्यवस्था है? क्या संदिग्ध/अपराध से जुड़े लोगों के डेटाबेस का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है? जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि कोर्ट को पता चला है कि दिल्ली में कुछ असामाजिक/उपद्रवी लोग छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।पुलिस को ऐसे मामलों पर पहले से ध्यान देना चाहिए।दिल्ली में हजारों अवैध खाने-पीने की दुकानें जहां कई असामाजिक तत्व इकट्ठा होते हैं और वहां शराब का सेवन भी किया जाता है। उसके बाद उनकी ओर से अपराध की घटनाएं सामने आती है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को सख्त होना पड़े, तो ज़रूर हो। हो सकता है कि कुछ लोग आर्टिकल 21 ( जीवन के अधिकार) की दुहाई दे। पर अपराधियों के मन मे क़ानून का डर ज़रूरी है। उन्हें यह डर होना चाहिए कि अगर मैंने कुछ गलत किया तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। मुझे गंभीर नतीजे भुगतने पड़े। जस्टिस पारदीवाला ने पुलिस से कहा कि अब आपको सबसे ज्यादा ध्यान पूरे दिल्ली शहर में निगरानी बढ़ाने पर देना चाहिए।खास तौर पर उन जगहों पर ज्यादा निगरानी रखनी चाहिए जहां महिलाओं के असुरक्षित होने की संभावना ज्यादा रहती है, जैसे बस स्टैंड,बस स्टॉप,मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशन स्कूलों और कॉलेजों के बाहर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के आसपास। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि पुलिस को खुद सबसे अच्छी तरह पता होता है कि दिल्ली के किन इलाकों में अपराध की दर ज्यादा है।इसलिए ऐसे इलाकों की पहचान करके वहां नियमित सर्वे और निगरानी की जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को स्थानीय लोगों से बातचीत करना चाहिए। पुलिस के रूप में आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। पुलिस की ऐसी इमेज होनी चाहिए कि लोग पुलिस से डरकर नहीं भागे। कोर्ट ने कहा कि हर वो लड़की जिसके साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न हो रहा है, वो हमारी बहन या मां के समान है।दिल्ली पुलिस लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसी घटनाओं को होने ही न दें
0
0
Report
Advertisement

अजमेर में पैगामे रसूल महफिल, उलेमा के साथ मिलादुन्नबी की धूम

Ajmer, Rajasthan:सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में पैग़ामे रसूल महफिल का इनेक़ाद हुआ। जहां मुल्क के उलेमा इकराम ने शिरकत की और महफिल में नात ओ मनकबत की धूम मच गई। गुलामे मुस्तफ़ा कमेटी के ज़ेरे ऐहतमाम दरगाह इलाका के सोलह खंबा चौक में जश्ने मिलादुन्नबी के मौके पर मुल्क के मुख्तलिफ शहरों से आए अक़ीदत मंदो ने शिरकत की। जहां प्रोग्राम का आगाज कलामे ईलाही से हुआ और नातख्वाओ ने हजरत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नात पाक के नज़राना पेश किए। इसी तरह महफिल में अल्लाह के वलियों की शान में भी उम्दा मनकबत पढ़ी गई। इस महफिल में मौजूद समाईन झूम उठे और हर तरफ नारे तक़बीर अल्लाह हु अकबर की सदाएं गूंज उठी। महफिल का खास मक़सद पैग़ामे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उनसे मोहब्बत को आम करना था। जहां गुजरात,बीकानेर,बासनी के अलावा दीगर उलेमा इकराम ने कुरआन और हदीस की रौशनी में शरीयत और सीरतुन्नबी बयान फरमाया। गुलामे मुस्तफ़ा कमेटी की जानिब से महफिल के आख़िर में इज्तेमाई दुआ और लंगर आम का भी ऐहतमाम किया गया।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र शाहाबाद में किसान प्रदर्शन तेज, गुरनाम चढूनी आह्वान पर लठ लेकर सड़क पर

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक बार फिर आज किसान इकट्ठा हो रहे हैं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो के माध्यम से किसानों को शाहाबाद शहीद उधम सिंह स्मारक पर इकट्ठा होने का आवाहन किया था और कहा था कि किसान इस बार लठ लेकर साथ आए इसी के चलते किसान आज लगातार शहीद स्मारक पर पहुंच रहे हैं और किसानों के हाथों में लठ दिखाई दे रहे हैं किसानों का साफ तौर से कहना है कि अगर आज पुलिस की तरफ से बल प्रयोग किया जाता है तो किसान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। हम आपको बता दें कि किसान धान की खरीद न होने से परेशान है किसानों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अब तक पोर्टल पर वेरिफिकेशन भी पूरे नहीं किए गए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रशासन अब तक ना तो किसानों की धान का रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाया है और ना ही राइस मिलर का रजिस्ट्रेशन अभी तक पूरा हो पाया है किसानों की 60% फसल मंडी में आ चुकी है ऐसे में किसान मजबूर है कि वह सड़कों पर उतरे。
0
0
Report

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआँ, ब्रेकिंग समस्या से यात्रियों में हड़कंप

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरासगढ़ स्टेशन से कुछ दूरी पर कतरी नदी ब्रिज के समीप धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13351 के एसी कोच के पास अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई, जब ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। बताया़ जाता है कि धुआं निकलता देख ट्रेन को कतरी नदी ब्रिज पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया। प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक संबंधी तकनीकी समस्या) के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। हालांकि, किसी तरह की आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद ट्रेन को कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया, जहां संबंधित एसी कोच की गहन जांच की गई। जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट के विलंब से गंतव्य अलेप्पी के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के दौरान यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। तकनीकी खराबी दूर होने और ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top