Back
निर्माणाधीन एनएच-124डी पर 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत मामले में सम्बंधित पर FIR दर्ज-ADM
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे–124डी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक युवक की जान ले ली। कल यानी मंगलवार को 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 30 वर्षीय रविंद्र पासवान की मौत हो गई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज करा दी है। दरअसल मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास का है। यहां एनएच–124डी पर अंडरपास निर्माण के लिए करीब 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। लेकिन हैरानी की बात ये है कि मौके पर न तो बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी बोर्ड और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था। मंगलवार देर शाम जलालाबाद निवासी 30 वर्षीय रविंद्र पासवान बाइक से गुजर रहे थे। सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गड्ढे में जा गिरे। हादसा इतना भयावह था कि उनके नाक और मुंह से खून बहने लगा। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि समय पर मदद नहीं मिल सकी। सूचना देने और राहत कार्य में करीब 30 मिनट की देरी हुई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रविंद्र को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी और महज दो महीने पहले ही वह सऊदी अरब से कमाकर घर लौटे थे। परिवार में मातम पसरा है। मामले में एडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण यह दुखद दुर्घटना हुई। दुल्लहपुर थाने में संबंधित फर्म के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही परियोजना से जुड़े अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए NHAI को रिपोर्ट भेजी गई है। मृतक के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:32:400
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:31:370
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 18:31:180
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:31:010
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 18:30:410
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:15:250
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:15:11Sambalpur, Odisha:ଧାନ କିଣା ବିକା ସୁରୁଖୁରୁରେ ଚାଲିଛି,ରବି ଓ ଖରିଫ ଫସଲ ସମୟରେ ମଧ୍ୟ ସବୁ ସୁରୁଖୁରୁରେ ଚାଲିଥିବା ସୂଚନା ଦେଲେ ରାଜ୍ୟ ବିଜେପି ସଭାପତି ମନମୋହନ ସାମଲ
0
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 11, 2026 18:01:530
Report