Back
बलरामपुर के गनेशपुर कोड़री सड़क में गड्ढे: 41 सेकंड का वीडियो वायरल, भ्रष्टाचार के आरोप
PTPawan Tiwari
Feb 11, 2026 18:31:18
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में एक 41 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद से बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रानी जोत मोड़ से गनेशपुर कोड़री गांव तक बनाई गई सड़क का 41 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क एक जगह टूटती और दरारें पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। हालांकि वायरल वीडियो ओर किसी दावा की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है. बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया था। लगभग एक साल पहले यहां डामर सड़क के साथ-साथ सीसी रोड का भी निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। गनेशपुर कोड़री की सीसी रोड कई जगहों पर पूरी तरह गड़्ढों में तब्दील हो चुकी है। वायरल वीडियो में सड़क के बीचों-बीच बड़े गड्ढे साफ दिख रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है। रोजाना इस मार्ग से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और द्वैपहिया वाहन चालक गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों में इस मानक विहीन निर्माण को लेकर भारी आक्रोश है और वे जांच की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशाषी अभियंता से मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे सड़क समय से पहले ही टूटने लगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, यह पूरा मामला सदर बलरामपुर के रानी जोत मोड़ से ग्राम गनेशपुर कोड़री तक का बताया जा रहा है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 19:00:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 19:00:140
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:32:400
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:31:370
Report