Back
बजट 2026-27 से राजस्थान के सभी वर्गों को मिलेगा संबल, ऊर्जा क्षेत्र बनेगा आत्मनिर्भर
NSNeha Sharma
Feb 11, 2026 18:31:37
Jaipur, Rajasthan
बजट से और मजबूत होगा विकसित राजस्थान का संकल्प- हीरालाल नागर सरकार ने समाज के हर वर्ग को भरपूर संबल दिया है- हीरालाल नागर
बजट में प्रदेश के किसानों, नौजवान, महिलाओं सभी के लिए लाभदायक - हीरालाल नागर
इस बार भी ऊर्जा क्षेत्र के सभी आयामों को प्राथमिकता मिली है- हीरालाल नागर
राजस्थान का आज बजट 2026-27 वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया बात करें ऊर्जा विभाग की तो नए GSS के साथ ही बिजली आपूर्ति को सुलभ बनाने के लिए काफी कुछ खास रहा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा -कि बजट 2026-27 के माध्यम से राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग को भरपूर संबल दिया है। मंत्री नागर ने कहा कि यह बजट विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन को और मजबूत करेगा,,
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में प्रदेश के किसानों, पशुपालकों, श्रमिकों, नौजवान, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस बार भी ऊर्जा क्षेत्र के सभी आयामों को प्राथमिकता मिली है। अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 2900 करोड़ रूपए की लागत से BEKaneर और जैसलमेर में 4830 मेगावाट के सोलर पार्कों के विकास, प्रसारण तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 220 केवी और 132 केवी के 19 नए ग्रिड सब स्टेशन, वितरण क्षेत्र में 33 केवी के 110 सब स्टेशन निर्माण, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की साइबर एवं नेटवर्क सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन एवं नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर विकसित करने तथा ग्रिड को एआई एनेबल्ड करने जैसी घोषणाओं से प्रदेश का ऊर्जा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।
नागर ने कहा कि इन्टीग्रेटेड सोलर सेल एवं मॉड्यूल निर्माण इकाइयों को भी रिप्स-2024 के अन्तर्गत देय लाभों के लिए सम्मिलित करने से नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों का मैन्यूफैक्चरिंग ईकोसिस्टम विकसित हो सकेगा। एनर्जी ट्रांजिशन स्किलिंग क्लस्टर विकसित करने से प्रदेश में हरित रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही 17 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने एवं नगरीय निकायों में 7 लाख स्ट्रीट लाइट स्थापित करने की घोषणाओं से बहुमूल्य ऊर्जा का संरक्षण भी होगा।
हीरालाल नागर , ऊर्जा मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 19:00:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 19:00:140
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:32:400
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 18:31:180
Report