Back
पटना कोचिंग सेंटर में गोली मारने की धमकी, शिक्षकों में दहशत
VKVIKRANT KUMAR
Feb 11, 2026 18:32:40
Patna, Bihar
पटना में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला पटना के मशहूर शिक्षक और ‘अदम्य अदिति गुरुकुल’ के संचालक गुरु एम रहमान को सरेआम गोली मारने की धमकी से जुड़ा है। बुधवार, 11 फरवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात युवक कोचिंग संस्थान में घुस आया और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद शिक्षा जगत और छात्रों में दहशत फैल गई है। ऑफिस में घुसकर बोला कोचिंग बंद करो, वरना गोली मार दूंगा.
घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट स्थित संस्थान में हुई। रोज की तरह शैक्षणिक गतिविधियाँ चल रही थीं तभी सफेद शर्ट और गले में गमछा डाले युवक ऑफिस में जबरन घुस आया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने बेहद आक्रामक लहजे में गुरु रहमान पर निशाना साधते हुए कहा कोचिंग बंद कर दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। वह लगातार गालियां देता रहा और संस्थान का माहौल दहशत में बदल गया।
जब आरोपी का व्यवहार बेकाबू होने लगा, तो कोचिंग के स्टाफ और कुछ छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे किसी तरह ऑफिस से बाहर किया। लेकिन बाहर निकलने के बाद भी वह युवक चिल्लाता रहा और खुलेआम जान से मारने की धमकी देता रहा।
कोचिंग में लगे कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। फुटेज में आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। गुरु रहमान तुरंत पीरबहोर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
पीरबहोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. संदिग्ध की पहचान का प्रयास जारी है. आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ हो रही है.
साथ ही, घटना को देखते हुए कोचिंग संस्थान के आसपास सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस घटना से छात्र, अभिभावक और शिक्षकों में काफी आक्रोश है। शहर के कई शिक्षकों ने कहा कि अगर शिक्षा देने वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 19:00:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 19:00:140
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:31:370
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 18:31:180
Report