icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow31 Jan 2025, 08:33 am

Hapur - वाझिलपुर में बूढ़े बाबू की दूज पर हुआ मेले का आयोजन, हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

Hapur, Uttar Pradesh:

जनपद हापुड़ के गांव वाझिलपुर में बूढ़े बाबू की दूज पर मेले का आयोजन किया गया है. वहीं इस गांव में ऐसा तालाब है जिसे चमत्कारिक तालाब कहा जाता है. इस तालाब पर साल में दो बार विशाल मेले का आयोजन होता है. चमत्कारिक तालाब को लेकर मान्यता है कि इस तालाब की मिट्टी को पूजा पाठ करने के बाद अगर शरीर पर लगा ले तो किसी भी तरह के चरम रोग सही हो जाते है. यह मेला यहां पर सैकड़ों वर्षों से लगता रहा है और भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आकर कष्टों का निवारण करते है. ग्रामीणों की मान्यता के अनुसार यहां पर साल में दो बार सैकड़ों वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहिया में दर्दनाक सड़क हादसा, NH 922 पर जाम और मुआवजे की मांग

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के बिहिया थाना के एनएच 922 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। दोघरा गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय राजकुमार महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक राजकुमार महतो दोघरा गांव के वार्ड संख्या आठ के निवासी थे और स्वर्गीय जमुना महतो के पुत्र थे। वहीं इस दुखद घटना के बाद स्थानीय निवासियों और मृतक के परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मुआवजे की मांग और दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने मृतक के शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर एनएच 922 को पूरी तरह जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण फोरलेन पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। जबकि सड़क जाम होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात की समस्या को देखते हुए बिहिया थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और सड़क खाली कराने का सार्थक प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती गई,जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मामाले की गंभीरता को देखते हुए जगदीशपुर एसडीएम के निर्देशानुसार शाहपुर अंचलाधिकारी (सीओ) और बिहिया नगर के कार्यपालक पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासनिक पहल और पुलिस के अथक प्रयासों के बाद घंटों मशक्कत के उपरांत जाम हटाया जा सका और यातायात को पुनः बहाल किया गया।
0
0
Report

रांची में गणेश पूजा महोत्सव: भक्तों में उत्साह, राज्यपाल सहित उपस्थित

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में गणेश पूजा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के काजू बागान, पिस्का मोड़ स्थित आवास पर गणेश पूजा महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा की आराधना की गई। पूजा महोत्सव में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी शामिल हुए और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और भक्तिमय माहौल में गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ से जूझते बिहार के लिए तेजस्वी यादव ने मदद मांगी

Patna, Bihar:राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से विशेष मदद की मांग की है... युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव साल के 350 दिन विदेश यात्रा पर रहते हैं और जैसे ही वापस आते हैं उनको बिहार याद आती है... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लगातार बिहार के लोगों के लिए काम कर रहे है.... सरकार बिहार वासियों के लिए तत्पर है और मदद पहुंचा रही है.... तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर दिल्ली में हुए सम्मेलन को लेकर टिप्पणी की तो कहाँ की सम्राट चौधरी जी बिहार को बाढ़ में छोड़कर कैसे जा सकते हैं... 2029 तक UCC लागू करने के फैसले का रोहित सिंह ने स्वागत किया और कहा कि स्वागत योग्य निर्णय है एक देश एक कानून एक विधान होना चाहिए....
0
0
Report
Advertisement

माना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला पर जलाने की कोशिश

Begun, Rajasthan:रायपुर के माना थाना क्षेत्र से महिला को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. माना बस्ती से बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड पर ATC के पीछे गेट नंबर-5 के पास अंधेरे में एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई.. वारदात के बाद महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. पुलिस ने महिला की पहचान राजकुमारी साहू, निवासी मोखला, थाना आरंग के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान भी सामने आ गई है.. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है.. हालांकि, हमले की असल वजह क्या थी और वारदात में आरोपी की भूमिका कितनी है, इसे लेकर माना थाना पुलिस जांच में जुटी है..
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में नशे में पिता-पुत्र ने स्कूल बस रोककर बच्चों के साथ गुंडागर्दी की, गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में स्कूली वाहन भी अब अपराधियों के रडार पर आ गए हैं। पड़ाव थाना क्षेत्र में नशे में धुत पिता-पुत्र ने स्कूली बच्चों से भरी बस को रोककर जमकर गुंडागर्दी की। बस का कांच तोड़ दिया और बच्चों को धमकाया। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वीओ- दअरसल घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। एएमआई शिशु मंदिर स्कूल की 17 सीटर बस 15 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस चालक शेरसिंह राजावत ने बताया कि आरपी कॉलोनी में रघुवीर सिंह तोमर के मकान के सामने पिता-पुत्र नशे में धुत होकर सड़क पर आ गए। हॉर्न बजाने पर दोनों भड़क गए और बस के सामने आकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने पत्थर मारकर बस का साइड ग्लास तोड़ दिया। बस में बैठे बच्चों से अभद्रता की और धमकाते हुए कहा कि पढ़कर क्या करोगे। सरेआम गुंडागर्दी से बच्चे सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों पर भी आस्तीन तानने लगे और काबू में नहीं आए और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर कल रात दोनों पिता पुत्र को धर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान रघुवीर सिंह तोमर और उसके बेटे भारत के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। बाइट- शैलेंद्र भार्गव -प्रभारी, पड़ाव थाना ग्वालियर
0
0
Report

अरुणावती नदी में डूबे दम्पति: पत्नी की मौत, पति अभी लापता

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-खेत गए दंपति नदी के तेज बहाव में बहे,पत्नी का शव बरामद पति की तलाश जारी वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी निवासी दंपति खेत से घर लौटने के दौरान अरूणावती नदी के तेज बहाव में बह गए सुबह घटनास्थल से करीब 5 से 6 किलोमीटर दूर बालवाड़ी की नई पुलिया के पास पत्नी का शव बरामद हुआ है वहीं पति की तलाश जारी है जानकारी के अनुसार बलवाड़ी निवासी किसान किशोर सोनवने अपनी पत्नी कोमल सोनवने के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे 6 किलोमीटर दूर भूरी किराड़ फलिया अपने खेत में उड़द तोड़ने के लिए गए थे देर शाम तक पति-पत्नी जब घर नहीं लोटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की खेत में जानकारी मिली कि दोनों खेत से घर के लिए निकल गए थे इसके बाद नदी में आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला देर शाम को ही वरला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी करीब 10 से 20 किलोमीटर के दायरे में तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला और आज सुबह करीब 6 किलोमीटर दूर बलवाड़ी की अरूणावती नदी के नए पुल के पास पत्नी कोमल का शव बरामद हुआ है वही पति किशोर अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे हैं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है आशंका जताई जा रही है की पानी के तेज बहाव के बीच नदी पार करने के दौरान दोनों बह गए फिलहाल लापता पति की तलाश की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में विधायक निधि नाम पर कमीशन मांगने के आरोप, वरिष्ठ सहायक विरुद्ध मुकदमा

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में विधायक निधि से जुड़े कार्यों में अधिकारियों के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर një एक वीडियो वायरल होने के बाद विकास भवन में तैनात वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में आरोपी कर्मचारी विधायक निधि से स्वीकृत एक कार्य के एवज में अधिकारियों के नाम लेकर कथित तौर पर रिश्वत की मांग करते हुए दिख रहा था। मामला विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया और प्रशासनिक स्तर पर इसे बेहद गंभीरता से लिया गया। विभागीय साख पर लगे इस दाग को देखते हुए परियोजना निदेशक रामदरस चौधरी ने मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के लिए सदर कोतवाली पुलिस को writen तहरीर सौंपी। तहरीर में स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक रूप से वायरल हो रहे इस लेन-देन के वीडियो से आम जनता के बीच भारी भ्रम, असंतोष और आक्रोश का माहौल बन रहा है और ऐसे आचरण से शासन-प्रशासन की छवि और विश्वसनीयता धूमिल हो रही है, जिससे राज्य सरकार की शून्य-भ्रष्टाचार नीति पर सवाल उठते हैं। प्रशासनिक शिकायत के मद्देनजर सदर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब वायरल वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने पुष्टि की कि परियोजना निदेशक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री के तंज से सियासत गर्म

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राहुल गांधी के दौरे को लेकर सीएम के तंज पर गरमाई सियासत भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा राहुल गांधी इंदौर में झूठ की गूंज कार्यक्रम करने आ रहे हैं... वह जब मध्य प्रदेश आएंगे तो उनको विकास की गूंज दिखाई देगी क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में कई विकास कार्य हो रहे हैं उनको यहां आकर उनके पूर्व के किए गए वादों को लेकर के जनता से माफी मांगनी चाहिए.... उनकी झूठ की गूंज नहीं चलेगी.... कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा सीएम तंज युवाओं पर कस रहे हैं.... छात्रों पर और बेरोजगारों पर कस रहे हैं.... राहुल गांधी मध्य प्रदेश आएंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे... आज का युवा राहुल गांधी के साथ है कांग्रेस के साथ है....
0
0
Report

घनसाली में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग से क्षेत्रीय विकास की उम्मीद जगी

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर अब घनसालीवासियों ने भी घनसाली के पोखाल में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की है,घनसाली के लोगो का कहना है कि नई टिहरी और नरेंद्र नगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जो आपसी खींचतान चल रही है उससे मेडिकल कॉलेज निर्माण अधर में लटक जाएगा,घनसाली के पोखाल में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भूमि भी पर्याप्त है और पो केंद्र बिंदु है टिहरी का,आपदा की दृष्टि और सीमांत क्षेत्र होने के चलते भी घनसाली विधानसभा पिछड़ेपन का शिकार बनी है और अगर मेडिकल कॉलेज घनसाली विधानसभा में बनाया जाता है तो इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही आसपास के क्षेत्रों और यहां तक रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी के लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top