icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201009
Vishal Pandey ACHARYAVishal Pandey ACHARYAFollow29 Dec 2024, 10:30 am

Ghaziabad - नकली नोटों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम एवं स्वाट टीम पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 3,900 रुपये असली नोट, 82 लाख 50 हजार रुपये चूरन के नोट, 06 आधार कार्ड, 01 वोटर आईडी कार्ड, 03 पैन कार्ड, 02 ड्राइविंग लाइसेंस, 01 एटीएम कार्ड, 01 ई-श्रम कार्ड, 01 WIFPA वर्कर कार्ड, 05 की-पैड मोबाइल, 05 एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया . थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि दो व्यक्ति इरशाद व अफजल ने 06 लाख नकली रुपये देकर चार गुना रुपये कमाने का लालच देना तथा धोखाधडी करते हुए 25 लाख नकली रुपये दिखाकर वादी से 1.50 रुपये असली लेकर भाग जाने के सम्बन्ध मे दिया था। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में नवरात्रि महोत्सव: गरबा-डांडिया की धूम, मां दुर्गा की आराधना

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के आयोजित नवरात्रि महोत्सव में गरबा-डांडिया की धूम मची हुई है। नवरात्रि के पर्व पर आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने ढोलक व अन्य वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर गरबा और डांडिया रास कर मां दुर्गा की आराधना की। रंग-बिरंगी पोशाकों में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गरबा-डांडिया के बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मां दुर्गा की महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में गरबा चंदा विवाद: समिति सदस्य बनाम शोरूम, मारपीट के बाद पुलिस मौके पर

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में गरबा आयोजन के लिए चंदा राशि एकत्रित करने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जीरो माइल चौराहे के पास स्थित एक बाइक शोरूम पर चंदा लेने पहुंचे कमेटी के सदस्यों और शोरूम पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग की नजर घटनाक्रम पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शोरूम मालिक संदीप शर्मा ने मारपीट को लेकर नामजद लिखित रिपोर्ट दी। वहीं, देर शाम तक दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ दोनों पक्षों के बीच समझाइश का प्रयास कर रही थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर दशहरा: फूल रथ परिक्रमा में हादसा टला, स्कूटी सवार रथ चपेट से बचा

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बस्तर दशहरा के फूल रथ परिक्रमा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, दरअसल रथ परिक्रमा के दौरान बीती रात एक स्कूटी सवार रथ के चपेट में आ गया, बताया जा रहा है कि रथ की रस्सी में स्कूटी का पहिया फंस गया, इस दौरान स्कूटी सवार शख्स स्कूटी सहित रथ के पहियों की तरफ खींचता चला गया, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी सवार को संभाला जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया, रथ खींचने वाले ग्रामीणों ने भी इस दौरान सहयोग दिखाया और स्कूटी सवार शख्स को बचाने के लिए रथ को रोक दिया, बता दें कि रथ परिक्रमा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है लेकिन स्कूटी सवार कैसे रथ के करीब पहुंच गया इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे है।
0
0
Report

39 लाख 33 हजार 560 रुपये धोखाधड़ी: नैनीताल से दो आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री और डाटा रिकवर एवं पेमेंट रिलीज के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 ₹ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को नैनीताल उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है दोनों ही आरोपी को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. दरअसल 2 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार चौरसिया ने स्मृति नगर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2025 में इंडियामार्ट के माध्यम से मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ था जिसके बाद ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा डाटा एंट्री का कार्य दिलाने की बात कही गई इसके बाद कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिकल स्टील कारोबार कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का कार्य प्रारंभ किया गया जिसके कुछ समय बाद डाटा करप्ट होने के बात सामने आई और समस्या को सुलझाने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 39 लाख 33 हजार 560₹ की राशि जमा कराई गई लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया कई बार संपर्क करने के बाद भी राजेश कुमार चौरसिया को कोई जवाब नहीं मिला तब राजेश चौरसिया को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है तब उसने संबंधित लेनदेन के तमाम साक्ष्य और डिजिटल दस्तावेज बैंक खातों की जानकारी और मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने मामले की सूक्ष्मता से जांच की तो विवेचना करने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद पुलिस को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से पता चला क संबंधित शातिर ठग हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड में आए जिसके बाद फॉरेन मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दुर्ग पुलिस की एक टास्क टीम वहां पहुंची है दोनों ही आरोपी उत्तराखंड नैनीताल के ही रहने वाले हैं शातिर आरोपी रामनिवास और राहुल बेस्ट को गिरफ्तार कर पुलिस दुर्ग ले आई है जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

सिमडेगा में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए पुलिस ने मॉकड्रिल किया प्रदर्शन

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सिमडेगा में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस के द्वारा उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए अपनी तैयारी का मॉकड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में विभिन्न विंग के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया साथ ही विभिन्न प्रकार से उपद्रवियों से कैसे निपटा जाता है इसका प्रदर्शन करते हुए इसकी तैयारी पुख्ता की गई । एसपी श्रीकांत ने बताया कि मॉकड्रिल के माध्यम से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी का जायजा लिया गया तथा अपनी तैयारियों को दुरुस्त किया गया。
0
0
Report

प्रशांत किशोर के बयान पर भाजपा का तीखा हमला; जंगलराज का आरोप गलत

Patna, Bihar:बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने आरा में अधिकारी को गोली मारने और नालंदा में सिपाही की मौत की घटना को लेकर सम्राट सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जब अपराधियों को चुनकर सदन में भेजा जाएगा और सरकार अपराधियों के हाथ में होगी, तो अच्छे समाज, अच्छे लोगों और रोजगार की कल्पना कैसे की जा सकती है। प्रशांत किशोर ने पुलिस-प्रशासन पर अपराध नियंत्रण के बजाय शराबबंदी और बालू माफिया से पैसा कमाने तथा अपराध को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। प्रशांत किशोर के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना और गोली मारने जैसी हिंसक भाषा को प्रोत्साहित करना निंदनीय है। संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि यह आरजेडी के जंगलराज का सूट-बूट वाला अपडेटेड वर्जन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा, तकनीक और विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे में बिना तथ्यों के आरोप लगाकर बिहार की जनता को बरगलाना उचित नहीं है। संजय सरावगी ने प्रशांत किशोर से मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी मामले और स्पीडी ट्रायल को लेकर तथ्य सार्वजनिक करने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस तरह की बयानबाजी को देख और समझ रही है।
0
0
Report
Advertisement

किसानों से रिश्वत मांगने वालों पर विजय शर्मा की सख्त चेतावनी, कार्रवाई की धमकी

Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा स्लेग: रिश्वतखोरों को डिप्टी CM की खुली चेतावनी! हेडिंग: किसानों से पैसे मांगे तो खैर नहीं! विजय शर्मा बोले—एक-एक दिन मुरकीटा जाबे! कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोहारा में एसडीएम कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंच से ही भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि राजस्व मामलों में किसानों से काम के बदले पैसे मांगने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को “एक-एक दिन मुरकीटा जाबे” कहते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। दरअसल, लोहारा में धान खरीदी से जुड़े मामले में किसानों ने शिकायत की थी। शिकायत सामने आते ही उप मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे बैठकर बातचीत की और संबंधित पटवारी के निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके बाद पटवारी संघ ने भी उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निलंबन पर सवाल उठाए। इस पर विजय शर्मा ने दो टूक कहा कि पटवारी काम नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चुपचाप पैसे देने की जरूरत नहीं है। यदि कोई काम के एवज में रिश्वत मांगता है, तो सीधे उन्हें फोन करें। विजय शर्मा के इस सख्त तेवर और बयान का वीडियो वायरल होने के बाद रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि इस चेतावनी का सरकारी तंत्र पर कितना असर पड़ता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top