201309
उन्नाव में 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 33 सेमी बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव में गंगा का जलस्तर 24 घंटों में 33 सेंटीमीटर बढ़ गया है। सूचना के अनुसार पश्चिमी बांधों से छोड़े गए पानी के कारण शुक्लागंज की ओर तेजी से पानी फैल रहा है। साथ ही नगर के घाटों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। वहीं जलस्तर बढ़ने से स्नान करने वालों को सुविधा होगी, क्योंकि उन्हें अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
700 साल पुराने दुर्गेश्वरी मंदिर का पुनर्जागरण: समुदाय ने बिना सरकारी मदद एक साथ किया
Chaka, खंडहर से पुनरुत्थान तक: कश्मीरी पंडितों और स्थानीय मुसलमानों ने श्रीनगर में 700 साल पुराने दुर्गेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार बिना सरकारी मदद के किया। कश्मीर में बिना किसी सरकारी मदद के, सामुदायिक संकल्प और धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने की एक मिसाल पेश करते हुए, श्रीनगर के फतेह कदल स्थित बाना मोहल्ला का प्राचीन श्री दुर्गेश्वरी मंदिर दशकों की उपेक्षा के बाद फिर से जीवंत हो रहा है। माँ दुर्गा को समर्पित यह लगभग 700 साल पुराना मंदिर मुख्य रूप से उन कश्मीरी पंडितों द्वारा बहाल किया जा रहा है जो कभी यहाँ रहते थे। इसमें मंदिर के आस-पास रहने वाले मुस्लिम निवासियों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1350 के आसपास राजा ज़ैन-उल-आबिदीन बुदशाह के शासनकाल में हुआ था। लंबे समय तक यह न केवल पूजा-स्थल रहा, बल्कि एक सामुदायिक केंद्र के रूप में भी काम करता रहा। 1910 में, यहाँ के सभी धर्मों के लोगों ने मंदिर परिसर में 'दुर्गा पाठशाला' नाम का एक प्राथमिक विद्यालय शुरू किया, जहाँ बच्चों को बिना किसी धार्मिक भेदभाव के मुफ्त शिक्षा दी जाती थी। बाना मोहल्ला और फतेह कदल के कश्मीरी पंडित परिवारों के लिए, यह मंदिर केवल पूजा-स्थल नहीं था, बल्कि यह उनकी जड़ों, त्योहारों, परंपराओं और सामूहिक स्मृतियों से जुड़ा एक जीवंत माध्यम था। 1989 के बाद यह सिलसिला टूट गया, जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने घाटी को अपनी चपेट में ले लिया। लक्षित हत्याओं (टारगेट किलिंग) के कारण लगभग तीन लाख कश्मीरी पंडितों को अपना घर, आजीविका और सदियों पुराने धार्मिक स्थल छोड़कर पलायन करना पड़ा। पूरे कश्मीर में सैकड़ों मंदिर वीरान हो गए और धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गए। दुर्गेश्वरी मंदिर भी इससे अछूता नहीं रहा। मंदिर परिसर पर आवारा कुत्तों, गायों, जंगली घास और मलबे का कब्ज़ा हो गया। सालों तक, जब भी कश्मीरी पंडित यहाँ वापस आते, तो वे टूटे हुए दरवाज़ों के बाहर से ही हाथ जोड़कर (नमस्कार करके) चले जाते थे। यहाँ रहने वाले लोग भी इसे अपनी साझा ज़िम्मेदारी मानते हैं और मंदिर निर्माण कार्य में पूरा सहयोग दे रहे हैं। यहाँ रहने वाले लोग भी इसे अपनी साझा ज़िम्मेदारी मानते हैं और मंदिर निर्माण कार्य में पूरा सहयोग दे रहे हैं। भौतिक जीर्णोद्धार के साथ-साथ, टिक्कू ने जिला प्रशासन से संपर्क किया। उन्होंने श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की और मंदिर की जरूरतों के बारे में बताते हुए एक औपचारिक आवेदन सौंपा। साथ ही, मंदिर के आसपास की खाली जमीन पर एक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि सभी धर्मों के स्थानीय बच्चे इसका इस्तेमाल कर सकें। आज मंदिर लगभग तैयार है। जल्द ही यहाँ फिर से घंटियाँ बजेंगी और आस-पास के इलाकों में शंख की ध्वनि सुनाई देगी। बाना मोहल्ला और फतेह कदल में पीढ़ियों से रह रहे कश्मीरी पंडित परिवारों के लिए, यह जीर्णोद्धार केवल एक इमारत की मरम्मत नहीं है। यह अपनी यादों और सम्मान को वापस पाने जैसा है, और कश्मीर की मिली-जुली सांस्कृतिक विरासत के एक हिस्से को फिर से जीवित करने जैसा है। अगर ऐसा होता है, तो यह सिर्फ मंदिरों के जीर्णोद्धार से कहीं बढ़कर होगा; यह उस सदियों पुराने भाईचारे के एक हिस्से को फिर से बहाल करने में मदद करेगा, जो कभी सूफियों और संतों की भूमि, कश्मीर की पहचान हुआ करता था।0
0
Report
कोलकाता पुलिस ने इंद्रनील सेन को MASS ART केस में हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:OLKATA (WEST BENGAL): FORMER MINISTER INDRANIL SEN DETAINED BY KOLKATA POLICE DETECTIVE DEPARTMENT IN CONNECTION WITH THE MASS ART CASE0
0
Report
11.63 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, भोपाल से 3 और गिरफ्तार
Chopan, Uttar Pradesh:रिपोर्टर: अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। SATYA SANATAN TRUST के बैंक खाते से जुड़े साइबर फ्रॉड की जांच करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक पीछा कर तीन और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में 35 साइबर फ्रॉड शिकायतों से जुड़े करीब 11 करोड़ 63 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है। वहीं, ट्रस्ट के एक बैंक खाते में करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी रकम आने का मामला सामने आया है। भोपाल तक पहुंची पुलिस, तीन और आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र पुलिस ने आरोपियों की तलाश में मध्य प्रदेश तक दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल लोकेशन के आधार पर भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित सी-सेक्टर तिराहे पर यादव टी-स्टाल के पास से तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक हुंडई अमेज कार भी बरामद की है। इससे पहले 25 अक्टूबर को दुद्धी रेलवे स्टेशन परिसर रोड से मुख्य आरोपी हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 26 अक्टूबर को म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला तिराहे से दो अन्य वांछित आरोपी पकड़े गए। लगातार हुई इन कार्रवाइयों के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ हो गई है। ट्रस्ट के खाते से खुला साइबर ठगी का मामला पुलिस की जांच में समन्वय यानी JMIS पोर्टल पर SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़ी 35 साइबर फ्रॉड शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों में करीब 11.63 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली। वहीं, ट्रस्ट के एक बैंक खाते में करीब 2.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी रकम प्राप्त होने का मामला सामने आया। इस संबंध में दुद्धी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। कमीशन पर बैंक खाते के इस्तेमाल का आरोप पुलिस के अनुसार, ट्रस्ट के संचालक हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश ने ट्रस्ट के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। आरोप है कि खाते का नंबर और एटीएम कार्ड मध्य प्रदेश के कुछ लोगों को उपलब्ध कराया गया, जिसके जरिए साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम खाते में मंगाई जाती थी। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि रकम खाते में आने के बदले ट्रस्ट के अध्यक्ष को 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था और शेष रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अन्य संस्थाओं के खातों की भी जांच जांच का दायरा अब दूसरी संस्थाओं के बैंक खातों तक भी पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक, धर्मोदय फाउंडेशन, बलसा कन्स्ट्रक्शन एंड ट्रेडिंग LLP, भूमित्रम इंडिया माइक्रो फाउंडेशन ट्रस्ट और राष्ट्रीय स्वराज फाउंडेशन जैसी संस्थाओं के खातों में भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है। इन संस्थाओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी से प्राप्त रकम किन-किन खातों में भेजी गई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
सैफई में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के नगला गड़रिया गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विवेक कुमार बघेल के रूप में हुई है,जो कक्षा 12 का छात्र था। विवेक का शव पड़ोसी के घर के बाहर पड़ा मिला। शव पर गले और चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से पड़ोसी फरार हैं। सूचना मिलते ही सीओ केपी सिंह और थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अपनी मां व दो छोटे भाइयों के साथ गांव में रहता था। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद युवक मौत की वजह खंगाल रही है वही इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
भाजपा अध्यक्ष ने लोकतंत्र बचाओ मार्च में हिस्सा लिया, वोटर लिस्ट सुधार का भरोसा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT) LEAD ‘LOKTANTRA BACHAO ARAJAKTA HATAO’ MARCH FROM SHRI JAINLAL MANDIR TO TOWN HALL CHOWK. NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT) SPEECH. कांग्रेस के उन तथाकथित नेताओं से, जो एक परिवार के नियमों को देश का कानून बनाने और उस परिवार की इच्छाओं को राष्ट्रीय कानून के रूप में थोपने की कोशिश करते हैं, मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपातकाल (इमरजेंसी) थोपे जाने के बाद भी आप इसका अनुभव कर चुके हैं। मतदाता सूची को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। वोट देने के हकदार हर असली भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जबकि घुसपैठियों के नाम हटा दिए जाएंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता इस उद्देश्य के लिए लड़ने को पूरी तरह तैयार है।0
0
Report
15 लाख ठगी: छह बंजारे बरी, दरोगे पर नया संकेत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दरोगा का नाम गलत था, अतुल रंजन तिवारी की जगह आलोक लिख दिया गया था. कौशांबी में 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद महिलाओं समेत छह बंजारों को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है. विवेचक पर लापरवाही और मनगढ़ंत कहानी लिखने के कारण डीजीपी और एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है. ओडिशा निवासी एक महिला का डेढ़ साल का बेटा भी मां के साथ जेल में रहा. जेल में रहते बच्चे ने हिंदी बोलना शुरू कर दिया. मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है. मलकिया गाँव के श्रीनाथ मौर्य ने 24 मई 2025 को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अलीपुर जीता गांव के पास बंजारा गिरोह ने नकली सोना देकर उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया. अदालत ने पाया कि 15 लाख रुपये से संबंधित सामग्री पेश की गई, लेकिन कथित नकली सोना न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया. गवाहों और पत्रावली के अवलोकन के बाद सीजीएम मंजू कुमारी ने साक्ष्य के अभाव में सभी छह आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया. बचाव पक्ष की ओर से जिला विधिक सेवायें प्राधिकरण, कौशांबी के chief legal aid defence counsel अमित कुमार मिश्रा ने पैरवी करते हुए आरोपियों का निशुल्क बचाव किया और प्रभावी ढंग से अपना पक्ष न्यायालय के सामने रखा.0
0
Report
Advertisement
DA-DR में 3% वृद्धि: योगी ने मोदी का आभार जताते हुए राहतों की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने DA-DR में 3% बढ़ोतरी पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम योगी ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी गई राहत का किया स्वागत सीएम योगी बोले- कर्मचारियों के आर्थिक हितों की रक्षा की दिशा में सहायक होगी वृद्धि 1 जुलाई 2026 से लागू होगी DA-DR में 3% अतिरिक्त वृद्धि 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिले उपहार पर सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार0
0
Report
ग्रेटर नोएडा PNB ब्रांच से करोड़ों रुपये की हेरा फेरी, FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के PI वन सैक्टर में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में करोड़ो रूपये का घोटाला सामने आया है। अब तक के अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा 100 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है जैसे-जैसे लोगों की जानकारी मिल रही है वैसे-वैसे पैसों की हेरा फेरी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है लोगों के मुताबिक 200 से 250 लोगों के अकाउंट से पैसे निकाले गए इस ब्रांच में आसपास के गांव के लोगो के, किसानों के , सैक्टर, सोसाइटी वालो के खातों से अचानक उनकी बिना जानकारी के एफडी में मौजूद लाखो रुपए, किसी के खाते से एक करोड़ तो किसी के खाते से 35 लाख, 40 लाख रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। जब जरूरत के हिसाब से लोगो ने कही चैक लगाया, चैक बाउंस हुआ, बैंक में आकर चैक किया तो पता लगा उनके खाते से पैसे सेम नाम के शख्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। देखते ही देखते बहुत सारे लोगो के एकाउंट से पैसे गायब हो गए। पासबुक में पूरा पैसा और एंट्री शो हो रही है पर असल मे पैसा नही है। बैंक की मैनेजर रानी और एक सफाई करने वाली महिला कर्मचारी पर पूरी गड़बड़ी का शक है। एतिहातन पीएनबी ने पूरी ब्रांच के लोगो को घर बैठा दिया है उनकी इंटरनल जांच करवाई जा रही है और दूसरी ब्रांच से दूसरे पीएनबी ऑफिसर्स, कर्मचारियों को यहां काम पर लगाया गया है। ग्रेटर नोएडा PNB बैंक कथित घोटाले मामले में पुलिस ने 16 लोगो की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है पुलिस ने बैंक की इंटरनल जांच रिपोर्ट बैंक से मांगी है बैंक ने मैनेजर समेत 5 लोगो को पहले ही ससपेंड किया हुआ है ये पैसा फिलहाल किसके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया कोई जानकारी नही है। लोगों का आरोप है कि बैंक से अटैच मोबाइल नंबर बन्द कर दिए ताकि पता न लगे कितने पैसे निकल रहे है। जब जरूरत पड़ी कस्टमर को 10 लाख की तो बैंक ने ही 10 लाख, कभी 15 लाख वापिस एकाउंट में डाले। ताकि शक न हो। 1 करोड़ रुपए से एकाउंट में जीरो बैलेंस。 70 लाख से जीरो बैलेंस एफडी खत्म होती गई, कितना एमाउंट था खाते में, कितने की एफडी थी, अब पासबुक में कितना एमाउंट सब डॉक्युमेंट्स के साथ 4,5 कस्टमर की अलल से केस स्टडी है बैंक के बाहर से। लोगों का आरोप है कि जब बैंक को इस गण और हेरा फेरी का पता चला तो बैंक ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने की जहमत क्यों नहीं उठाया0
0
Report
कबीरधाम आश्रम पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी, कबीरधाम आश्रम पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला वही साथ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। प्रतिवर्ष कबीरधाम में कबीर स्मृति दिवस का आयोजन हुआ। 60वा अवतरण दिवस के पावन उपलक्ष्य में भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर सत्संग में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, सहित सभी जनपद के विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर लोक सभा स्पीकर ने कहा आज के परिवेश में कबीर के विचारों पर चलने को कहा कबीरधाम पहुंचे लोकसभा स्पीकर ने उनके जीवनकाल पर प्रकाश डाला , साथ ही उनके पद चिह्नों पर आए हुए लोगों से चलने को कहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा पार्टी सफा हो रही है। स्वतंत्र देव ने भी योगी मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें सत्ता में बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की।0
0
Report
Advertisement
बिहार पंचायती राज संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला: पंच-सरपंचों की मांगें तेज
Patna, Bihar:बिहार पंच-सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद निराला ने पंच और सरपंचों की मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से पंच और सरपंचों का निर्वाचन कराया जा रहा है, लेकिन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सुविधाओं के नाम पर कुछ खास नहीं मिला है। इसको लेकर पंच और सरपंचों में नाराजगी और असंतोष है। अमोद निराला ने कहा कि पंच और सरपंच लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन चुनाव होने के बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने संघ के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और उपस्थित सभी महिला-पुरुष सदस्यों का आभार जताया। अध्यक्ष अमोद निराला ने चेतावनी दी कि बिहार विधानसभा के आगामी सत्र की शुरुआत के साथ ही पंच-सरपंच संघ अपनी मांगों को लेकर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की पूरी जवाबदेही बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की होगी।0
0
Report
पुरानी रंजिश में दलित युवक से मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माधोनगर में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक दलित युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने पनियरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, माधोनगर निवासी सुनील कुमार पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के घिसियावन मौर्य, दिनेश मौर्य, संजय मौर्य और एस उर्फ कान्हा मौर्य ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी मुजुरी देवेंद्र दुबे ने बताया कि जांच पड़ताल की गई प्रथम दृष्टया मामला स्कूल में पढ़ रहे बच्चे को मारने पीटने का है। फिलहाल अभी जांच जारी है0
0
Report
सरकार के निर्देश पर आयोग ने इलेवन पावर के लाइसेंस पर कार्रवाई रोक दी
Chandigarh, Chandigarh:गुरुग्राम-नूंह में निजी बिजली वितरण कंपनी को बड़ा झटका, सरकार के निर्देश पर आयोग ने रोकी आगे की कार्रवाई हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण का काम करने के लिए इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस पर फिलहाल आगे की कार्रवाई नहीं होगी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के निर्देश लागू रहने तक इस मामले में आगे नहीं बढ़ेगा। राज्य सरकार ने समानांतर बिजली लाइसेंस पर लगाई रोक हरियाणा सरकार के ऊर्जा विभाग ने 26 अक्टूबर 2026 को बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 108(1) के तहत आयोग को निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों में कहा गया कि प्रदेश में कहीं भी समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस बनाया, संचालित या प्रभावी नहीं किया जाए। सरकार ने यह फैसला उपभोक्ताओं के हित, राज्य के राजस्व पर संभावित वित्तीय प्रभाव और व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया। बिजली निगमों ने उठाए थे कई सवाल लाइसेंस देने की प्रक्रिया के दौरान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVNL) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVNL) सहित संबंधित पक्षों ने कंपनी की वित्तीय क्षमता, तकनीकी तैयारी, न्यूनतम आपूर्ति क्षेत्र और सभी उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर आपत्तियां उठाई थीं। मौजूदा बिजली ढांचे पर संभावित असर, क्रॉस-सब्सिडी और बिजली वितरण के खर्च को लेकर भी चिंताएं जताई गई थीं。0
0
Report
Advertisement
PMLA के तहत Lucknow ज़ोन Rampur में यूनिवर्सिटी संपत्ति अटैच की
Noida, Uttar Pradesh:ED Lucknow Zone has provisionally attached land and buildings of Mohammad Ali Jauhar University. Rampur, to the extent of Rs. 426.46 Crore, having a current market value of Rs. 1170 Crore (Approx.) under PMLA, 2002 in connection with a money laundering case against Maulana Mohammad Ali Jauhar Trust, Mohammad Azam Khan (former Cabinet Minister, Government of Uttar Pradesh), and others. The University campus at Jauhar Nagar, Village Singhankhera, Rampur, is held by the Maulana Mohammad Ali Jauhar Trust, which was founded and is controlled by Mohammad Azam Khan, who is also the honorary Chancellor of the University.0
0
Report
बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA को लगभग 50% समर्थन: मदन सहनी
Patna, Bihar:मदन सहनी, मंत्री, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, बिहार सरकार बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के मंत्री मदन सहनी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जेडीयू और एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मेहनत की जिसका परिणाम कई सीटों पर पार्टी के पक्ष में आया। उन्होंने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत परिणाम उनके पक्ष में रहे हैं जबकि कुछ सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। मंत्री ने जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व के लिए उनका आभार जताया। साथ ही, सम्राट चौधरी, NDA और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निर्वाचन आयोग से इसमें संशोधन करने की मांग की। मंत्री ने कहा कि स्नातक होने के बाद बार-बार मतदाता बनने की प्रक्रिया की आवश्यकता पर विचार किया जाना चाहिए और चुनाव की इस व्यवस्था में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। मंत्री मदन सहनी ने बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किए जाने के बाद शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई थी। मदन सहनी के मुताबिक, महज चार महीने में 23.5 लाख लीटर शराब जब्त की गई थी और मादक पदार्थों की बरामदगी भी लगातार हो रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित समीक्षा और निगरानी से नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं और एक बार फिर समीक्षा की जाए, ताकि शराबबंदी कानून को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। मंत्री ने कहा कि बिहार को नशामुक्त बनाने के लिए पिछले दस वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन तथा आम लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी लागू किए जाने के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कानून से खासकर महिलाओं के जीवन और परिवारों के माहौल में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण कई परिवारों को बेहतर माहौल मिला है और इस बदलाव को बनाए रखना जरूरी है। मंत्री मदन सहनी ने सभी लोगों से शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की ताकि बिहार में नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिल सके।0
0
Report
हरियाणा के 12 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमितीकरण नहीं मिलेगा; कोर्ट-हाईकोर्ट के आदेश से नया मोड़
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों को बड़ा झटका, नियमितीकरण के दावे खारिज हरियाणा में करीब 12 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमित शिक्षक का दर्जा देने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के दावों को खारिज करते हुए स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर दिए हैं। विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्तियाँ नियमित भर्ती के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हुई تھیں, इसलिए उन्हें वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों का लाभ नहीं दिया जा सकता। 21 साल की सेवा के बावजूद नहीं मिलेगा नियमितीकरण अतिथि अध्यापक वर्ष 2005 से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, उस समय शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए स्कूलों में प्रति पीरियड के आधार पर अतिथि अध्यापकों की सेवाएं ली गई थीं। विभाग का तर्क है कि उनकी नियुक्तियों में नियमित भर्ती की तरह केंद्रीकृत चयन प्रक्रिया, परीक्षा आधारित मेरिट और आरक्षण के निर्धारित मानकों का पालन नहीं गया था। 2014 की नीति का दिया हवाला सरकार ने नियमितीकरण से इनकार करने के लिए 16 और 18 जून 2014 की नीतियों का हवाला दिया है। विभाग के अनुसार, नियमितीकरण के लिए निर्धारित सेवा अवधि, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, स्वीकृत रिक्त पद और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। केवल लंबे समय तक सेवा देने के आधार पर नियमितीकरण का अधिकार नहीं बनता। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ स्पीकिंग ऑर्डर यह मामला सुखविंदर सिंह बनाम हरियाणा राज्य केस से जुड़ा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 25 मई 2026 को संबंधित याचिकाकर्ताओं के नियमितीकरण के दावों पर विचार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 6 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि दावों का फैसला उपलब्ध तथ्यों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर किया जाए। नियमितीकरण का दावा पात्रता के तहत बनता है तो लाभ दिया जाए, अन्यथा उचित कारणों के साथ आदेश जारी किया जा सकता है। 2019 के कानून से सेवा सुरक्षा, नियमित पद का अधिकार नहीं विभाग ने हरियाणा अतिथि अध्यापक सेवा अधिनियम, 2019 का हवाला देते हुए कहा है कि इस कानून का उद्देश्य अतिथि अध्यापकों की सेवा निरंतरता और कार्यकाल को सुरक्षा देना है। विभाग ने इसे स्वतः नियमित शिक्षक का दर्जा या नियमित वेतनमान पाने का अधिकार नहीं माना है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद अतिथि अध्यापकों की नियमितीकरण की लड़ाई फिर अदालत पहुंच सकती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर रहेंगी कि अतिथि अध्यापक इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हैं या नहीं और अदालत इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है।0
0
Report
Advertisement
