Back
नैनीताल में हादसा: 50 मीटर खाई में गिरती कार, पांच घायल—रेस्क्यू जारी
DKDeepesh Kumar
Jan 06, 2026 17:31:01
Noida, Uttar Pradesh
अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार,पांच घायल
एंकर- नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे रामपुर के पर्यटकों की कार हनुमानगढ़ी के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने 112 के माध्यम से कार खाई मे गिरने की सुचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार केशवपुर, रामपुर निवासी तेजेंद्र सिंह अपने साथियों करनदीप सिंह, विक्रमजीत सिंह, अकबाल सिंह और हिमांशु के साथ नैनीताल घूमने आए थे। देर रात सभी लोग वापस लौट रहे थे।
हनुमानगढ़ी से आगे तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गया।
गनीमत यह रही कि कार लगभग 50 मीटर नीचे जाकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन की रफ्तार थम गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 07, 2026 23:46:130
Report
ASAmit Singh
FollowJan 07, 2026 23:46:040
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:490
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:260
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:490
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:370
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report