Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201301blurImage

भारत के इन राज्यों में पीरियड्स बना त्योहार, खुशी से मनाया जाता है मासिक धर्म

Pinewz Desk
Jun 22, 2025 12:34:06
Noida, Uttar Pradesh

जहां देश के कई हिस्सों में पीरियड्स पर बात करना आज भी वर्जित माना जाता है, वहीं ओडिशा, असम और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में इसे सम्मान और उत्सव के रूप में देखा जाता है।

ओडिशा में मनाया जाता है ‘राज़ पर्व’, जहां लड़कियों के पहले पीरियड्स पर तीन दिन तक त्योहार, झूले और पकवानों के साथ जश्न होता है। असम में लगता है ‘अंबुबाची मेला’, जिसमें मां कामाख्या देवी के मासिक धर्म को सृजन की शक्ति मानकर पूजा की जाती है। केरल और तमिलनाडु में भी पहले पीरियड्स पर घर में खास पारिवारिक समारोह होता है, जहां लड़की को नई शुरुआत का आशीर्वाद दिया जाता है। इन परंपराओं से मिलता है ये संदेश — पीरियड्स कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि जीवन और शक्ति का प्रतीक हैं।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement