Back
धस्माना बोले: क्या बरसा जब कृषि सुखाने, मंत्रिमंडल के खाली पद राजनीति गरमा गए
SKSantosh Kumar
Mar 20, 2026 08:32:51
Noida, Uttar Pradesh
कैबिनेट विस्तार पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा" क्या बरसा जब कृषि सुखाने "
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में आज हुए धामी मंत्रिमंडल के विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि विधानसभा चुनावों में अब एक साल से कम का समय रह गया है और पिछले चार वर्षों में प्रदेश का धामी मंत्रिमंडल कभी पूरा आकार नहीं ले पाया। उन्होंने कहा कि कभी दो कभी तीन और पिछले डेढ़ साल से तो पांच पांचों मंत्री पद खाली पड़े थे जिन्हें अब अंतिम वर्ष में भरा गया किंतु अब तो वह कहावत चित्रार्थ हो रही है कि "क्या बरसा जब कृषि सुखाने" । श्री धस्माना ने कहा कि वित्त, नगरीय विकास, ग्रामीण विकास, कृषि व बागवानी, वन,प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा , उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , सहकारिता, आपदा प्रबंधन, आबकारी व लोक निर्माण विभाग, पर्यटन तीर्थाटन, सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों को वरिष्ठ तथा अनुभवी मंत्रियों को दिया जाता था किंतु धामी सरकार में या तो बड़े विभाग मुख्यमंत्री के पास रहे या फिर एक एक मंत्री के पास तीन चार महत्वपूर्ण विभाग दे दिए गए जिससे राज्य में शिक्षा स्वास्थ्य एवं सहकारिता जैसे विभागों में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ और पूरे प्रदेश में विकास का पहिया पटरी से उतर गया। श्री धस्माना ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हैं किन्तु अब अंतिम समय में वे राज्य हित में कोई योगदान दे पाएंगे इसकी गुंजाइश ना के बराबर है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DIDamodar Inaniya
FollowMar 20, 2026 09:47:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 20, 2026 09:46:570
Report
SNShashi Nair
FollowMar 20, 2026 09:46:440
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 20, 2026 09:46:350
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 20, 2026 09:46:200
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 20, 2026 09:45:300
Report
0
Report
373
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 20, 2026 09:37:26323
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 09:37:02456
Report
454
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 20, 2026 09:35:46488
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 20, 2026 09:35:10494
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 20, 2026 09:35:00425
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 20, 2026 09:34:48381
Report