Back
जालौन कृषि विभाग चिकित्सा प्रतिपूर्ति घोटाले की जांच तेज, लखनऊ से टीम पहुंची
JSJitendra Soni
Mar 20, 2026 09:37:26
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन जिले के कृषि विभाग में रिटायर कर्मचारियों (पेंशनर्स) की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर हुए कथित घोटाले की जांच अब तेज हो गई है. इस मामले की गहराई से पड़ताल करने के लिए लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय से 3 सदस्यीय टीम जालौन पहुंची है. टीम का नेतृत्व Senior अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि विभाग में पेंशनर्स के चिकित्सा बिलों के भुगतान के नाम पर फर्जी बिल और दस्तावेज लगाकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया. इस अनियमितता की शिकायत सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद उच्च स्तर से जांच के आदेश दिए गए.
जांच टीम ने जालौन पहुंचते ही उप कृषि निदेशक कार्यालय में दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. टीम संबंधित फाइलों, भुगतान रजिस्टर, बिल वाउचर और अन्य अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण कर रही है. अचानक टीम के पहुंचने से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.
इस मामले में विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पहले ही अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए विभाग में तैनात बाबू श्याम जी और हर्ष वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है. हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर विभाग के अंदर ही सवाल उठ रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रकरण में यह सवाल प्रमुखता से उठ रहा है कि क्या उच्च अधिकारियों ने खुद को बचाने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कार्रवाई का ठीकरा फोड़ दिया. खासकर ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) और कृषि निदेशालय की भूमिका को लेकर भी जांच टीम गहराई से पड़ताल कर रही है।
जांच टीम चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े सभी मामलों की क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है. फर्जी बिलों के जरिए भुगतान कैसे हुआ, किस स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत हुई, और किन-किन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग में बड़ी कार्रवाई संभव है. यदि उच्च अधिकारियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. फिलहाल, जांच जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowMar 20, 2026 10:50:320
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 20, 2026 10:50:220
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 20, 2026 10:50:090
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 20, 2026 10:49:520
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 20, 2026 10:49:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 10:49:320
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 20, 2026 10:49:170
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 20, 2026 10:49:000
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 20, 2026 10:47:390
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 20, 2026 10:47:270
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 20, 2026 10:47:120
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 20, 2026 10:46:590
Report
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 20, 2026 10:46:390
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 10:46:230
Report