Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826007

धनबाद में पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन की मजबूत तैयारी

NMNitesh Mishra
Mar 20, 2026 09:35:46
Dhanbad, Jharkhand
गर्मी में हर बार की तरह धनबाद वासियों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारियां की है। बड़े-बड़े पाइपलाइन की मरम्मत जारी है। शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने क्यूआर कोड भी जारी किया है। शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर निराकरण किया जा रहा है। धनबाद वासियों को इस गर्मी में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. पेयजल संकट से निपटने के लिए बड़े-बड़े पाइपलाइन की मरम्मत जारी है। प्रशासन ने पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। जिसमे धनबाद जल सेवा नामक वेबसाइट की शुरुआत की, जिसके माध्यम से लोग पानी से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस सुविधा के तहत लोग वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं. शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर निराकरण किया जा रहा है। अब तक 1000 से अधिक चापानल की मरम्मत हुई है। मरम्मत के लिए 20 से अधिक टीम गाड़ियों में घूम रही है। उपायुक्त ने जारी क्यूआर कोड से पेयजल की फर्जी शिकायत नहीं करने की अपील लोगों से की है. उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में टैंकर से भी पानी की सप्लाई की जाएगी। आदित्य रंजन, उपायुक्त (काला सूट में ) उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि पेयजल संकट के लॉन्ग टर्म सोल्यूशन में भले ही समय लग सकता है पर जो छोटी छोटी समस्याएं है कही चापा नल की मरम्मती का कार्य है पाईप लीकेज की समस्या है उसे तत्काल मरम्मत करा दिया जायेगा. पिछले दिनों नगर आयुक्त ने भी गर्मी को देखते हुए पदाधिकारियों के साथ पेयजल पर महत्वपूर्ण बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. आशीष गंगवार, नगर आयुक्त ( शर्ट में ) जिला प्रशासन पेयजल संकट से निपटने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों मुखिया वार्ड पार्षदों से भी सहायता की अपील की है. चुनाव के बाद धनबाद से लेकर चिरकुण्डा तक शहर की सरकार बन चुकी है और धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने भी पेयजल समस्या का समाधान करना प्राथमिकता में लिया है. बहरहाल जिला प्रशासन की मुकम्मबल तैयारी और शहर की सरकार के बन जाने के बाद धनबाद वासियों में काफ़ी उम्मीदें हैं कि इस गर्मी उन्हें पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Mar 20, 2026 10:50:22
Jaipur, Rajasthan:ईद से पहले आख़िरी जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और बेहतर मुस्तकबिल की दुआएं मांगीं। इसी के साथ शाम को चांद दिखने के बाद देशभर में ईद मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन इस बार ईद का माहौल सिर्फ खुशी तक सीमित नहीं है, बल्कि जज़्बात, फिक्र और एक जिम्मेदारी का एहसास भी साफ दिखाई दे रहा है। शिया समाज का बड़ा फैसला: मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़ी खबरों और तनाव को देखते हुए शिया समाज ने ईद को सादगी से मनाने का फैसला लिया है। कई जगहों पर काली पट्टी बांधकर ग़म और एकजुटता का इज़हार किया जाएगा। यह कदम सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि वैश्विक हालात के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी है। सुन्नी समाज का साथ: इस मुश्किल घड़ी में सुन्नी मुस्लिम समाज ने भी एकजुटता दिखाते हुए शिया समुदाय के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। दोनों समुदायों के बीच भाईचारे और एकता की यह मिसाल समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। प्रशास—ान के इंतज़ाम सराहनीय: ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए इंतज़ामों की जमकर सराहना की गई। सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे लोगों में भरोसा और संतोष दिखा। अमन का पैग़ाम: मुल्कभर में नमाज़ के दौरान और उसके बाद एक ही बात बार-बार सामने आई—हालात चाहे जैसे भी हों, देश में अमन और भाईचारा कायम रहना चाहिए। लोगों ने अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। एक सोच, एक संदेश: ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, सब्र और एकता का पैग़ाम भी है। इस बार यह पैग़ाम और भी गहरा हो गया है—जहां एक तरफ खुशी है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के हालात को लेकर फिक्र भी।
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Mar 20, 2026 10:49:00
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 20, 2026 10:47:27
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 20, 2026 10:47:12
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 20, 2026 10:46:59
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ावन क्षेत्र गोवाड़ी में लेपर्ड नेशनल हाईवे 927ए के किनारे नाले में फंसा था। गांवों के लोग इकट्ठे हो गए। सागवाड़ा से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नाले में पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद लेपर्ड को सागवाड़ा वन रेंज ऑफिस लाकर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे वापस वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि गोवाड़ी में लेपर्ड के नाले में गिरने की सूचना मिली थी। नेशनल हाईवे 927ए के पास ओवरब्रिज के साइड सर्विस लेन के किनारे यह घटना घटित हुई थी। वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटाकर पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया। धीरे-धीरे लेपर्ड बाहर आने लगा तो पिंजरे में फंस गया। पिंजरे को जेसीबी से बाहर निकाला गया और टीम रेंज ऑफिस लेकर चली गई। लोग कह रहे थे कि क्षेत्र में लेपर्ड से कई दिनों से डर का माहौल बना हुआ था और उसने कई मवेशियों का शिकार किया था। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 10:46:48
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिठाई की दुकान पर गैस रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर में घरेलू सिलेंडर से की जा रही थी रिफलिंग, रिफलिंग के दौरान पास में दूसरे सिलेंडर पर हो रहा था दूध गर्म, दूध गर्म के दौरान निकली चिंगारी से घरेलू सिलेंडर फटा, हुआ जोरदार धमाका, धमाके से आसपास के शीशे तक टूटे, दुकान भी हुई क्षतिग्रस्त, मिठाई दुकानदार झुलसा, दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी तिराहे का मामला।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 20, 2026 10:46:39
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में एक छोटी सी चूक ने खुशहाल परिवार को झुलसा दिया। गैस रिसाव के बाद हुए भीषण धमाके में पति-पत्नी समेत 6 साल का मासूम बच्चा आग की चपेट में आ गया। मामला भिवाड़ी थाना अंतर्गत गुलमोहर सोसाइटी के पास का है, जहां हरिओम अपनी पत्नी मधु और 6 वर्षीय बेटे टीटू के साथ घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में मासूम ने गैस चूल्हा ऑन कर दिया, जिससे पूरे घर में धीरे-धीरे गैस भरती चली गई, कुछ ही देर में गैस पूरे घर में फैल गई। वही घर में जल रहे बल्ब से निकली हल्की सी चिंगारी ने पूरे घर को धमाके के साथ आग के हवाले कर दिया। धमाका इतना तेज था कि तीनों सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला मधु और मासूम टीटू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलवर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मां-बेटा करीब 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि महिला के पति की स्थिति से थोड़ा सुधार है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 20, 2026 10:46:23
Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी (जोधपुर) बयान: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने पीपाड़ थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित कर आगामी ईद व गणगौर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सद्भाव बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएलजी बैठक में एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर नकेल कसना और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस द्वारा किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा, लेकिन कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई तय है। एसपी ने यह भी कहा कि एफआईआर दर्ज करना पुलिस की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि प्राथमिक कर्तव्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर स्वयं एसपी स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों, अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार पीपाड़ सिटी सीएलजी बैठक में भाग लेने पहुंची एसपी पीडि नित्या को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा सामाजिक संगठनों द्वारा उनका सम्मान किया गया। बाइट पीडी नित्या SP ग्रामीण
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top