Back
दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर मातम
PTPawan Tiwari
Mar 20, 2026 09:35:00
Balrampur, Uttar Pradesh
देवीपाटन दर्शन को जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवारों में मचा कोहराम
बलरामपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गोंडा से चैत्र नवरात्रि में मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राधेश्याम यादव और करौंधिया गांव निवासी उसका दोस्त 21 वर्षीय चंदन यादव मोटरसाइकिल से बलरामपुर जा रहे थे। जैसे ही वे बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर दुल्हिनपुरवा के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन गोंडा से बलरामपुर के लिए रवाना हो गए और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। राधेश्याम यादव अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। कुछ महीने पहले ही उसने दर्जीकुंआ चौराहे पर एक छोटा रिकॉर्डिंग स्टूडियो खोलकर परिवार का भरण-पोषण शुरू किया था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गोंडा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों युवक बाइक से दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बलरामपुर पुलिस से समन्वय कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowMar 20, 2026 10:50:320
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 20, 2026 10:50:220
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 20, 2026 10:50:090
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 20, 2026 10:49:520
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 20, 2026 10:49:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 10:49:320
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 20, 2026 10:49:170
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 20, 2026 10:49:000
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 20, 2026 10:47:390
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 20, 2026 10:47:270
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 20, 2026 10:47:120
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 20, 2026 10:46:590
Report
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 20, 2026 10:46:390
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 10:46:230
Report