icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201310
Narendra Kr. BhatiNarendra Kr. BhatiFollow26 Sept 2024, 10:48 am

CM योगी के ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर सपा के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Greater Noida, Uttar Pradesh:

गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा प्रेस वार्ता की गई जिसमें सपा के नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर के किसानों एवं अन्य लोगों की 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर एक प्रितिनिधि मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की मांग की। मुलाकात न होने पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा पहुंचने से पहले ही पुलिस के द्वारा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी सहित अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांसवाड़ा SDM रामकुमार वर्मा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लोगों की प्रशंसा बटोरी

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा तीनों बाइक सवार नापला गांव के पास सड़क हादसे का Shikar हो गए। एक फोर व्हीलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान छोटी सरवन SDM रामकुमार वर्मा बांसवाड़ा की ओर आ रहे थे। सड़क पर घायलों को देखकर उन्होंने मदद दिखाते हुए अपनी गाड़ी रोककर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को भी दे दी गई है। SDM की तत्परता और मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

पुष्कर पशु मेला 2026: भारी घोड़ों की मांग, पर्यटक कम, किसान चिंतित

Ajmer, Rajasthan:पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार मेले की रौनक अब परवान चढ़ने लगी है। श्री पुष्कर पशु मेला चौकी संभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 13 नवंबर तक मेले में कुल 1475 पशुओं की आवक दर्ज हो चुकी है, जिनमें 812 अश्ववंश, 661 उष्ट्रवंश (ऊंट) और दो भैंसवंश के पशु शामिल हैं। अकेले 13 नवंबर को ही 630 नए पशु मेला मैदान में पहुंचे। कुल पशुओं में 939 राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से और 536 अन्य राज्यों से आए हैं, जिनमें विशेष रूप से बाहरी राज्यों से 535 घोड़े शामिल हैं, जबकि सभी 661 ऊंट प्रदेश के भीतर से ही आए हैं。 वियो - मेले मैदान में महाराष्ट्र के जालना से लाए गए मारवाड़ी नस्ल के दो घोड़े 'आरडीएक्स' और 'एलेक्स' दर्शकों के बीच मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। साढ़े छह साल के 68.5 इंच ऊंचे 'आरडीएक्स' और दस साल के 65 इंच ऊंचे 'एलेक्स' के मालिक माजिद सौदागर ने दोनों की कीमत पांच-पांच करोड़ रुपए यानी कुल दस करोड़ रुपए रखी है। इसके अलावा हरियाणा से कुलदीप सिंह द्वारा लाया गया सवा तीन साल का मुर्रा नस्ल का भैंसा 'मोती' भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ढाई सौ किलो से अधिक वजन वाले इस भैंसे की मांग 25 लाख रुपए रखी गई है। मालिक कुलदीप सिंह ने महंगे पशुओं को काजू-बादाम खिलाने की प्रचलित धारणा को खारिज करते हुए बताया कि मोती को सामान्य पशुचारा ही दिया जाता है, जिस पर रोजाना करीब 150 रुपए का खर्च आता है। मेले की इस चमक-दमक के बीच पशुपालकों की व्यावहारिक समस्याएं और आर्थिक चिंताएं भी सामने आ रही हैं। पुष्कर के स्थानीय अश्वपालक आशु पंडित ने इस आयोजन को देशभर के घोड़ा पालकों का महाकुंभ बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय होटल, धर्मशालाओं और बाजारों को बड़ा आर्थिक संबल मिलता है, लेकिन प्रशासन को पशुपालकों के ठहरने और पशुओं की देखभाल से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वहीं, डेगाना से आए ऊंटपालक चेनाराम का कहना है कि इस बार ऊंटों की संख्या तो अच्छी है, लेकिन खरीददारों का अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आ रहा है। आने-जाने, ठहरने और चारे पर प्रति पशु पांच से सात हजार रुपए का अतिरिक्त खर्च हो रहा है, ऐसे में उचित दाम पर बिक्री न होने से पशुपालकों को नुकसान का डर सता रहा है। पशुपालन विभाग के मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार के अनुसार विभाग ने मेले की तैयारियां पांच-छह महीने पहले ही शुरू कर दी थीं और अब करीब 280 अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था संभाल रहे हैं। मेले में प्रवेश के साथ ही पशुपालक का विवरण दर्ज कर 'खूंटा चिट्ठी' जारी की जा रही है। पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल चिकित्सा टीमें और उपचार चौकियां सक्रिय हैं, साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयोगशाला टीम द्वारा पशुओं के रक्त और मल के नमूने लेकर जांच की जा रही है। इसके अलावा ऊंटपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार ऊंटनी दुग्ध दोहन प्रतियोगिता में दूध की मात्रा के साथ स्वच्छता और पशु स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी गई है, ताकि ऊंटनी के दूध को बड़ा बाजार मिल सके। पर्यटन के मोर्चे पर मेले की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इजराइल से विशेष रूप से मेला देखने आए पर्यटक दंपती योराम और पाम ने पुष्कर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सुंदरता के साथ स्थानीय आतिथ्य की जमकर सराहना की है। दूसरी ओर, स्थानीय टूरिस्ट गाइड शंभू सिंह राठौड़ का दावा है कि सड़कों और व्यवस्थाओं में सुधार के बावजूद पिछले दो-तीन वर्षों की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग एक चौथाई ही रह गई है, जिसके पीछे अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और हवाई यात्रा के प्रभाव को कारण माना जा रहा है। हालांकि घरेलू पर्यटकों की आवक अच्छी है और प्रशासन के सामने अब पशुपालकों की सुविधाओं, पशु कल्याण और पर्यटन के बीच बेहतर संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती है। आगामी 17 नवंबर से मेले में औपचारिक सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आगाज होने जा रहा है, जो 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान और महाआरती के साथ संपन्न होगा। इस दौरान 17 नवंबर को ध्वजारोहण, मांडणा प्रतियोगिता व दीपदान, 18 नवंबर को ऊंट सजावट व ऊंट नृत्य, 19 नवंबर को घोड़ा नृत्य व लोक नृत्य उत्सव, 20 नवंबर को आध्यात्मिक पदयात्रा, शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल व कबीर कैफे की प्रस्तुति, 21 नवंबर को साफा व मूंछ प्रतियोगिता तथा पद्मश्री अनवर खान और गुलाबो की 'बेस्ट ऑफ राजस्थान' प्रस्तुति होगी। इसके बाद 22 नवंबर को मटका दौड़ व गायक अमित मिश्रा की बॉलीवुड नाइट, 23 नवंबर को 'लगान' शैली का क्रिकेट मैच व स्वरूप खान का कार्यक्रम तथा 24 नवंबर को समापन समारोह और पुरस्कार वितरण के साथ भव्य आयोजन का समापन होगा।
0
0
Report

गांव पंचायत चुनाव: नामांकन के बाद प्रत्याशी घर-घर पहुँच प्रचार में जुटे

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) आसपास के गाँवों में गांव की सरकार चुनने के लिए सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों ने समर्थकों के हुजूम के साथ मतदान केंद्रReached? नहीं आगे. रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन दाखिल किया। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद प्रत्याशियों ने हाथों में चुनाव चिन्ह बैलट पेपर और चिन्ह लेकर घर-घर पहुँच मतदाताओं को चुनाव चिन्ह से अवगत करवाने के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। मतदाता प्रत्याशियों के हार जीत पर आकलन करते रहे。
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, आस्था का सैलाब छठ घाटों पर

Ansar Nagar, Jharkhand: अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने अर्पित किया अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब चतरा : लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रती अपने परिवार के साथ सूप और दउरा में पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान सूर्य की आराधना की। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न घाटों पर मुस्तैद रहे। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
0
0
Report

खूँटी के घाटों पर छठ पूजा की भीड़, सुरक्षा के बीच सूर्य को अर्घ्य

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - छठ का पहला अर्घ्य पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। छठ पूजा के सम्बंध में खबर। छठ घाटों व तालाबों में छठव्रतियों के साथ अर्घ्य अर्पित करनेवाले श्रद्धालुओं की भी उमड़ पड़ी है। सभी अस्ताचलगामी सूर्य भगवान मार्तण्ड को अर्घ्य अर्पित किया । हजारों की संख्या में घाटों पर पहुंची भीड़ की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ड्यूटी पर तैनात रहे । वहीं सभी जगह छठ के गीत और बाजार से गुंजायमान रहा। फल मूल ईख , ठेंकुआ, दीप , फूल आदि से सुसज्जित सूप और दऊरा में भगवन सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे और सभी काफी भक्ति भाव के साथ अर्घ्य अर्पित किया।
0
0
Report

हजारीबाग के छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Hazaribagh, Jharkhand:कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी का आज छठ व्रत है आज संध्या अर्घ्य का समय है ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5:०६ पर सूर्यास्त होना है और इसी से पूर्व छठ व्रतियों के द्वारा छठ घाटों पर भगवान भास्कर को नमन करना है और अर्घ देना है। हजारीबाग में कई छठ घाट बनाए गए हैं जिसमें जिला प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है वहीं ट्रैफिक की बात करें तो चाक चौबंद व्यवस्था रखी गई है जहां झील परिसर को पूर्ण स्वच्छ करके पार्किंग की बेहतर व्यवस्था रखी गई है वहीं छठ तालाब ,बुढ़वा महादेव, खजांची तलाव ,मीठा तालाब में छठ व्रत के अच्छी खासी भीड़ शुरू हो चुके हैं लोग शाम के अरग के लिए घाट की ओर निकल चुके हैं । हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों मुस्तैद नजर आ रहे हैं और छठ के शाम के इस पहला अरग को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में अपना पूरा दलबल लगाए हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटना के मंत्री संजय टाइगर के घर चोरी, CCTV से संदिग्धों की तलाश जारी

Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोरों ने बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के निजी आवास को ही निशाना बना लिया है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित मंत्री के दो मंजिला मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है。 जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान मंत्री जी का परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में प्रवेश किया और चार कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने अलमारियों को खंगालकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कई कीमती सामान चोरी कर लिए。 घटना की जानकारी मिलने के बाद शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई है。 फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपियों کی गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

ललितपुर में मंदिर से घंटे-छत्र और आभूषण चुरा: दो चोर गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 27 अक्टूबर को जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थनवारा ग्राम में स्थित एक मंदिर से चोरों ने घंटे और भगवान के छत्र, आभूषण आदि को चुरा लिया गया था । जिस मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद करने के निर्देश दिये गये थे । जिस पर पुलिस टीम ने आज दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किये गये पीतल के 29 घंटे और चांदी के सामान आदि बरामद किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामसजीवन मोंगिया और एलेंसी मोंगिया निवासी सिंगेपुर महरौनी बताये गये है , गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।
0
0
Report

कटनी में 15 करोड़ की चोरी: अंतरराज्यीय गैंग का बड़ा खुलासा

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में 15 करोड़ की चोरी का बड़ा खुलासा, 10 नवंबर को ही शहर पहुंच गया था शातिर गिरोह, चोरों की फोटो भी आई सामने, होटल में आधार कार्ड देकर ठहरे थे बदमाश, दूसरे ज्वेलरी शोरूम की भी की थी रेकी, कई राज्यों में फैला है गैंग का नेटवर्क. एंकर – कटनी के बरगवां स्थित किसना हीरा एवं आभूषण केंद्र में हुई करीब 15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की जांच में अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। करोड़ों की इस चोरी को अंजाम देने वाला शातिर गिरोह वारदात से कई दिन पहले ही कटनी पहुंच चुका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश 11 नहीं, बल्कि 10 नवंबर को ही शहर में दाखिल हो गए थे। चार आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल गणपति प्लाजा में कमरा लेकर ठिकाना बनाया था। खास बात यह है कि इनमें से दो बदमाशों ने होटल में अपने आधार कार्ड भी जमा किए थे, और सभी चोरों की फोटो भी सामने आ चुकी है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि बदमाशों का निशाना सिर्फ किशना ज्वेलर्स नहीं था। गिरोह ने वारदात से पहले शहर के दूसरे ज्वेलरी शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी रेकी की थी। गजानन कॉम्प्लेक्स सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की मौजूदगी सामने आई है। अब पुलिस इन फुटेज के जरिए बदमाशों की शहर में आवाजाही, संपर्कों और उनकी पूरी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय पेशेवर गैंग है। यह गिरोह गैस कटर के जरिए बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर बताया जा रहा है। ओडिशा, मुंबई, दिल्ली और झारखंड सहित कई राज्यों में इस गिरोह से जुड़े सदस्यों के खिलाफ इसी तरह की चोरी के मामले सामने आए हैं। आशंका है कि बदमाश पहले शहर में ठिकाना बनाते हैं, फिर कई दिनों तक रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं और इसके बाद दूसरे राज्य में फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी में शामिल बदमाशों को चिन्हित करने का दावा किया है। उनके हुलिए और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा ली गई है। झारखंड और उत्तरप्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में जबलपुर पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है। होटल के दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है। बाइट – कमल मौर्य, एडिशनल एसपी कटनी।
0
0
Report
Advertisement

जालौन: तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

AdityaAdityaFollow9m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन: तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, मचा हड़कंप वायरल वीडियो में कैद हुई मारपीट की घटना, अभय तिवारी पर सुरेश याज्ञिक के साथ मारपीट करने का आरोप जालौन। नगर में पूर्व इंडियन बैंक के पास स्थित तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अचानक हुई मारपीट से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रपटगंज निवासी अभय तिवारी और सुरेश याज्ञिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में अभय तिवारी ने सुरेश याज्ञिक के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हुए विवाद और मारपीट का घटनाक्रम सामने आने की बात कही जा रही है।
0
0
Report

छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, सुरक्षा व्यवस्था पूरी

Madanpur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मधेपुरा के भिरखी घाट, गुमटी घाट, बेल्हा घाट सहित जिले के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पूजा की सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोर, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक घाट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top