Back
वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया आयोजन
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में न्याय विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें, न्याय विभाग के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, परिवहन विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, जिला सूचना विभा, डीआरडीए व अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आम जनमानस को जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी। तथा, अतिथियों ने शिविर में लगाए गए सभी स्टॉल का निरीक्षण और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान, विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र छात्राओं ने विधिक सेवाओं से संबंधित नाट्य व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा एवं शिवकांत पलिया ने किया।
प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अरविंद कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम सुनील कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता नोडल अधिकारी, उप निदेशक कृषि एस.पी. सिंह नोडल अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा के साथ जनपद न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग ने फीता काटकर और मां सरस्वती एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तथा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु पौधारोपण भी किया गया।
जनपद न्यायाधीश बब्बू सारंग ने कहा कि, हमारा प्राथमिक उद्देश्य है कि, किसी भी पीड़ित या जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। न्याय और सरकारी योजनाएं सेवा एवं सहायता के मूल मंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने, अधिवक्ताओं को भी उनके सामाजिक और विधिक दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन हेतु प्रेरित किया।मुख्य न्यायाधीश फैमिली कोर्ट ने जोर देते हुए कहा कि, पति-पत्नी को आपसी मन मुटाव का निपटारा आपसी सहमति और विधिक मध्यस्था केंद्रों के माध्यम से करना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report