Back
केंद्रीय बजट को लेकर कांच उद्यमी और वरिष्ठ नागरिक निराश, मिली जुली प्रतिक्रिया रही
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद। केंद्रीय बजट से आम जनता के साथ स्थानीय उद्यमियो को नई राहत की उम्मीद थी किंतु कोई विशेष घोषणा नहीं होने से निराशा हाथ लगी है। टैक्सेशन के अधिवक्ताओं ने संतुलित बजट बताया है। भारत सरकार की वित्त मंत्री द्वारा रविवार को आर्थिक बजट प्रस्तुत किया गया जिसकी प्रतिक्रिया में स्थानीय ग्लास सिंडिकेट के डायरेक्टर हनुमान प्रसाद गर्ग का कहना है भारत सरकार ने कांच उद्योग के लिए किसी प्रकार की कोई राहत प्रदान नहीं की है। यहां फैक्ट्री में खर्च होने वाली प्राकृतिक गैस के ऊपर भी किसी प्रकार की कोई टैक्स रेट आदि में राहत नहीं मिली है इसके अलावा पूर्व मे भारत सरकार द्वारा जीएसटी की रेट में जो संशोधन किया था उसमें भी कांच उद्योग को कोई राहत नहीं मिली थी। इसलिए कांच उद्योग पर इस बजट का कोई लाभ नहीं मिला ।टैक्सेशन के वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप कुमार मित्तल का कहना है कि सरकार द्वारा आयकर टैक्स स्लेव किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है वही लोगों को रिवाइज्ड रिटर्न भरने और टैक्स के साथ अघोषित संपत्ति को घोषित करने का विकल्प स्वागत योग है। जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाव होगा। कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया और आयकर रिटर्न की सरलीकरण योजना भी लागू करना भी स्वागत योग है कुल मिलाकर बजट को संतुलित कहा जा सकता है।
वरिष्ठ नागरिक उमाकांत पचोरी एडवोकेट का कहना है कि सरकार ने बजट में वरिष्ठ नागरिकों की एक बार फिर अनदेखी की है जो उचित नहीं है। इसके अलावा कैंसर आदि गंभीर बीमारियो दावाओ को सस्ता करना और नये मेडिकल कॉलेज खोलना स्वागत योग्य है। केंद्रीय बजट को लेकर कांच उद्यमी और वरिष्ठ नागरिक निराश, मिली जुली प्रतिक्रिया रही भाजपा नेता कन्हैया लाल गुप्ता ने बताया कि बजट देश के हित में है सरकार पूरे देश को देखकर ही बजट बनती है गुप्ता जी ने एमआरपी पर बताया की सरकार इसको नियंत्रित कर रही है और अगर कोई भी पब्लिक से कंप्लेंट जाती है तो उसकी भी जांच होगी उसे पर भी कार्रवाई की जाएगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने केंद्रीय
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 01, 2026 16:46:310
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 01, 2026 16:45:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 16:45:480
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 01, 2026 16:31:240
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 01, 2026 16:31:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 01, 2026 16:31:050
Report
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 01, 2026 16:30:450
Report