Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Maharajganj273309

मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन सैकड़ों लोगों का नि:शुल्क हुआ दवा इलाज

Angad SharmaAngad SharmaFeb 14, 2026 10:55:12
Parmesrapur, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा में स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में माटी न्यास के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 6 सौ लोगों का निशुल्क इलाज हुआ और दवा वितरण किया गया । शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लेकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंकित अग्रवाल (नायब तहसीलदार, फरेंदा) उपस्थित रहे। शिविर में अलशिफा के निदेशक डॉ. मिनहाज आज़मी (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. संतोष (हृदय रोग विशेषज्ञ,मेदांता ), डॉ. अजय (अस्थि रोग विशेषज्ञ, एम्स गोरखपुर), डॉ. दीपक (अस्थि रोग विशेषज्ञ ,एम्स गोरखपुर ), डॉ. अख़लाक़ खान,डॉ. रागिनी सिंह (सामान्य रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी एवं प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया। निदेशिका ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य और शिक्षा—दोनों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ विद्यार्थी ही बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकता है। मीडिया से बातचीत में डॉक्टर संतोष बताया की इस शिविर से गरीब परिवारों को भी लाभ मिला भारी संख्या में लोग आए है । वही विधालय के मैनेजर समीर अधमी ने बताया की इस आयोजन से लोगों राहत मिला है और करीब 6 सौ लोग इसका लाभ उठाए है । आगे भी इस तरह का आयोजन होता रहेगा ।
0
comment0
Report
Maharajganj273309

डायल 112 कोल्हुई क्षेत्र में गालीबाज और थप्पड़बाज हेड कांस्टेबल का विडियों वायरल

Angad SharmaAngad SharmaFeb 05, 2026 17:05:33
Parmesrapur, Uttar Pradesh:यूपी के महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा सोहट गांव में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी से शिकायत कर रही है कि उसके पति ने उसे पीटा है। इसी दौरान मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल कमलेश गाली देते हुए ना कोट ना कचहरी फैसला आन द स्पाट करते हुए थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में दिख रहा युवक दलित समुदाय से बताया जा रहा है,जिस कारण मामले को लेकर संवेदनशीलता बढ़ गई है। वही पुलिस के आलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी फरेन्दा को जांच के आदेश देकर कार्रवाई की बात कही है ।
0
comment0
Report
Maharajganj273309

कोल्हुई:यूजीसी 2026 नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,लोगों ने सड़कों पर उतरकर जताई नाराजगी

Angad SharmaAngad SharmaFeb 01, 2026 16:33:47
Parmesrapur, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में आज यूजीसी द्वारा 13 जनवरी को अधिसूचित नए नियमों के विरोध में दर्जनों युवाओं और लोगों ने रैली निकाली। यह प्रदर्शन देशभर में फैले विरोध का हिस्सा है, जहां UGC के 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026' को लेकर सामान्य वर्ग के लोग आक्रोशित हैं। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें सीओ बसंत सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ के मौके पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध समाप्त किया। वही प्रदर्शन समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एडिशनल एसपी एवं एडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित यूजीसी नियमों को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये नए नियम समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं और वर्ग भेद को बढ़ावा दे रहे हैं। सर्वण समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसे नियम सामाजिक समरसता को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है ।
0
comment0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top