Back
गोरखपुर रामकथा मंच पर हंगामा: राजन महाराज को धमकी, सुरक्षा के बाद कथा आगे बढ़ी
NTNagendra Tripathi
Feb 01, 2026 16:46:31
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में रामकथा के मंच पर भड़के कथावाचक राजन महाराज; टीम को गोली मारने की धमकी देने वाले को मंच से दी चेतावनी।
गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर जहां रामकथा के पावन मंच पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कथावाचक राजन जी महाराज की टीम को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी इतनी गंभीर थी कि कथावाचक ने बीच मंच से ही कथा छोड़कर जाने का मन बना लिया। हालांकि जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के द्वारा काफी अनुनय विनय करने व समझाने के बाद उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तब जाकर कथा आगे बढ़ सकी।
बता दें कि 27 जनवरी से चम्पा देवी पार्क में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन यानी 29 जनवरी को कथा चल रही थी तभी बीच मे मंच पर चढ़ने की बात को लेकर आयोजकों के एक पक्ष और कथावाचक की टीम के सदस्यों बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात अभद्रता और धमकी देने तक पहुंच गई। इसी दौरान किसी ने राजन जी महाराज की टीम को गोली मारने की धमकी दे दी।
आम तौर पर शांत स्वभाव से भक्तों के बीच श्री राम कथा का रसपान कराने वाले कथावाचक राजन जी महाराज धमकी देने की बात को सुनकर बहुत ज्यादा आहत हुए और फिर उन्होंने अपने शैली में ही भरे मंच से धमकी देने वाले पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि हमारे घर गोरखपुर में ऐसा होगा, ये कभी सोचा नहीं था… 16 साल की यात्रा में पहली बार ऐसा हुआ है… अगर किसी की मां ने दूध पिलाया है और उसमें दम है तो गोली मार के दिखाए। राजन जी महाराज ने अगले दिन कथा के दौरान इस पूरे घटनाक्रम का जिक्र मंच से किया। उन्होंने साफ कहा कि वे प्रेम और श्रद्धा के साथ कथा सुनाने आते हैं सौदेबाज़ी या अव्यवस्था को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि उनसे मिलवाने के नाम पर कुछ लोग 1100 रुपए ले रहे हैं। ऐसे पैसे लेने वालों से आप लोग सावधान रहें क्योंकि वे कहीं भी किसी भी कीमत पर मिलने का शुल्क नहीं लेते। इस श्रीराम कथा का आयोजन श्री राम कथा आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसमें विधायक प्रदीप शुक्ल सहित कई प्रमुख आयोजक शामिल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरू से आयोजकों के बीच तालमेल की कमी रही जिसका नतीजा इस दुर्भाग्यपूर्ण विवाद के रूप में सामने आया।
श्रद्धा शांति और संस्कार का प्रतीक मानी जाने वाली रामकथा के मंच पर इस तरह का विवाद ना सिर्फ आयोजकों, बल्कि पूरे गोरखपुर के लिए चिंता का विषय है। अब सवाल ये है—क्या प्रशासन और आयोजक मिलकर आगे ऐसी घटना दोबारा होने से रोक पाएंगे?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 01, 2026 18:03:070
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 01, 2026 18:02:510
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 01, 2026 18:02:300
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 18:02:110
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 01, 2026 18:01:560
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 01, 2026 18:01:340
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 01, 2026 18:00:400
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 01, 2026 18:00:230
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 17:46:29Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR
आग का गोला बनी कार
जगतपुरा रोड पर चलती कार में आग लगी।
चालक सुरक्षित निकला।
0
Report
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 01, 2026 17:46:12Gariyaband, Chhattisgarh:वेद व्रत सिरमौर गरियाबन्द
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 01, 2026 17:45:540
Report
0
Report