Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद में रामलीला मैदान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में

Feb 17, 2026 14:29:26
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद के रामलीला ग्राउंड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां कलश यात्रा निकालकर सम्मेलन की शुरुआत की गई महिलाओं और पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं में उत्साह देखने को मिला सम्मेलन में हिंदू समाज के हर वर्ग का व्यक्ति मौजूद था विराट सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर महापौर कामिनी राठौर जी अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री धर्मेंद्र जी (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत) सहित अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शास्त्री जी, विश्व विख्यात कवि सुदीप भोला जी एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य श्री 1008 नवलगिरि महाराज जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके ओजस्वी उद्बोधन ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Feb 17, 2026 16:04:41
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर बेला थाना क्षेत्र में अपराधी पप्पू सहनी के साथ गोलीबारी, ASI घायल. दरअसल वायरल वीडियो मे साफ तौर पर दिख रहा हैं कि कुख्यात पप्पू सहनी जिसके खिलाफ लगभग एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं, जब सादे लिबास मे पुलिस उसे पकड़ने गई तो बौखलाए अपराधी बीच सड़क पर पुलिस से भीड़ गया,इस दौरान उसने गोली भी चलाई, जो ASI विकास कुमार सिंह के पेट मे लगी, जिसकी आवाज भी वीडियो मे आ रही हैं. स्थिति देख स्थानीय लोगो ने भी अपराधी को पकड़ा फिर उसे बेला थाना ले जाया गया.इस दौरान थाना से अपराधी पप्पू सहनी भागने की कोशिश करने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर मे गोली मारी. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पप्पू सहनी के खिलाफ दर्जन भर मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी होनी थी. आज जब बेला थाना के ASI विकास कुमार और अन्य पुलिस कर्मी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस को गोली मार दी,फिलहाल ASI का इलाज चल रहा हैं, वहीं बेला थाना से भागने के दौरान आरोपी के पैर मे गोली लगी हैं.
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 17, 2026 16:04:14
Jaipur, Rajasthan:विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान राशन के गेहूं पर पक्ष विपक्ष आमने सामने हो गये। कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के सवाल पर मंत्री सुमित गोदारा की टिप्पणी का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया। सरकार ने साफ किया कि विदेश में रहने वालों को राशन देने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। विधानसभा में खाद्य सुरक्षा योजना में विदेश में मजदूरी के लिए गए लोगों के नाम काटने और केवाईसी नहीं होने के मुद्दे पर खासा हंगामा बरपा। रामनिवास गावड़िया ने विदेश में कमाने गये मजदूरों को भी गेहूं उपलब्ध कराने की मांग की; खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया से जमकर नोकझोंक हो गई। इस दौरान गोदारा की नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से भी तकरार हुई। कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सुमित गोदारा ने कहा—ईकेवाईसी के लिए डीलर को लिखकर दें। पात्र को वंचित नहीं किया जा रहा। विदेशों में जो लोग कमाते हैं, हम उन्हें राशन नहीं देंगे; यह योजना गरीब लोगों के लिए है। आपके वक्त विदेशों में रहने वालों को राशन दिया, इसलिए पात्र लोग योजना का लाभ उठाने से वंचित रहे। इसी बीच कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने आपत्ति की और मंत्री से कहा कि भाषण देने की जगह जवाब दीजिए। इस पर मंत्री ने कहा कि आप सदन में कम आते हो और सुनते नहीं। गावड़िया बोले— दुर्भाग्य है कि मंत्री पद पर रहकर विदेश जाने वाले मजदूरों को सरकार पूंजीपति समझ रही है; मजदूरों के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं है। गावड़िया ने कहा कि कौनसा अमीर मजदूरी करने विदेश जा रहा है। गांव का गरीब, किसान का बेटा मजदूरी करने विदेश जा रहा है। आप कैसी बात कर रहे हैं। हर कोई पूंजीपति थोड़ा ही हैं। ये लोग मौज करने नहीं परिवार का पेट पालने विदेश जा रहे हैं। इनके बच्चों का भी सरकार को खयाल रखना चाहिए। मंत्री गोदारा बोले— विदेश में बैठे लोगों को क्या पार्शल से गेहूं भेजेंगे? विदेश में रहने वाला गरीब नहीं होगा; वो सक्षम है, कमाता है। स्पीकर ने कहा कि विदेश में नाम कैसे जोड़ेंगे? गांवड़िया ने कहा कि वो विदेश की नहीं, दूसरे प्रदेशों में कमाने गये लोगों के हक की बात कह रहे हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड में कहीं से भी राशन ले सकते हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष के साथियों को इस बात की खीज है कि 75 लाख नए लाभार्थी कैसे जोड़ दिए? अभी 10 लाख नाम खाली हैं। वन नेशन वन राशन लागू है; देश में कहीं से भी राशन ले सकते हैं। विपक्ष ने मंत्री के बयान पर एतराज जताया; विपक्षी सदस्य बोले— पचहत्तर लाख नाम नये जोड़े हैं, तो इतने नाम आपने काटे भी हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गरीबों को राशन उपलब्ध कराता है; भजनलाल सरकार ने पूरे देश में गिव अप अभियान के जरिये करीब साठ लाख लोगों ने योजना का लाभ लेना छोड़ दिया है; पर बाहर के प्रदेशों में मजदूरी करने गये लोगों को राशन की मांग कर कांग्रेस बीजेपी के ही मजबूत वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है; पर सरकार के तथ्यों के आधार पर दिए गये जवाब से विपक्ष इस मुददे को ज्यादा तूल नहीं दे पाया।
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Feb 17, 2026 16:03:39
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मीडिया से रूबरू. हाड़ौती के पर्यटन को बजट में मिला बढ़ावा - हीरालाल नागर. प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली प्राप्त होगी - हीरालाल नागर. बजट सर्वहिताय को ध्यान में रखकर बनाया गया - हीरालाल नागर. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रदेश के बजट के लिए कहा कि बजट सर्वहिताय को ध्यान में रखकर बनाया गया है. मंत्री नागर ने कहा वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज हाड़ौती के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन घोषणाएं की हैं जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा. प्रदेश सरकार किसानों को दिन में बिजली देने के लिए प्रयासरत है कुछ जिलों में वर्तमान में किसानों को बिजली दी जा रही है और आने वाले समय में जल्द ही दिन में बिजली दी जाएगी.
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 17, 2026 16:03:28
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा द्वारा जहरीली गोलियां खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने छोटी-सी बात को लेकर हुए विवाद के बाद सेल्फोस की गोलियाँ खा लीं। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा ने डॉक्टरों को बताया कि उसने करीब पांच सेल्फोस की गोलियाँ निगल ली थीं। चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में भर्ती कर उपचार शुरू किया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों और पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं डॉक्टरों की टीम छात्रा को बचाने के प्रयास में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Feb 17, 2026 16:02:59
Mansurwal Dona, Punjab:ਫਗਵਾੜਾ ‘ਚ ਟਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ‘ਤੇ ਨਿਗਮ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ — ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼ਿਖਾ ਭਗਤ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਦੌਰਾ, ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਆਖ਼ਰੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਫਗਵਾੜਾ : ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਬਣੀ ਰਹਿੰਦੀ ਟਰੈਫਿਕ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੇ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਖ਼ਤ ਰਵੱਈਆ ਅਪਣਾਇਆ ਹੈ। ਏਡੀਸੀ ਕਮ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼ਿਖਾ ਭਗਤ ਨੇ ਖੁਦ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ。 ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਰੋਡਾਂ ‘ਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰਕੇ ਸਮਾਨ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਤਿੱਖੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਵਪਾਰੀ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਆਪਣਾ ਸਮਾਨ ਨਾ ਲਗਾਏ। ਜਿਹੜੇ ਲੋਕ ਹੁਣ ਵੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹ ਤੁਰੰਤ ਸਮਾਨ ਹਟਾ ਲੈਣ。 ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਸਿਰਫ਼ ਇਕ ਦਿਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ نہیں, ਸਗੋਂ ਨਿਰੰਤਰ ਚਲਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਅੱਜ ਸਿਰਫ਼ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰ ਅਗਲੇ ਦੌਰਿਆਂ ਦੌਰਾਨ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬਖ਼ਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ。 ਅਚਾਨਕ ਦੌਰੇ ਨਾਲ ਕਈ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਸਮਝਾਉਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਿਯਮ ਤੋੜਨ ਵਾਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਟਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ。 ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼ਿਖਾ ਭਗਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸੁਚਾਰੂ ਟਰੈਫਿਕ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ ਅਤੇ ਨਿਯਮ ਤੋੜਨ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ.
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 16:01:39
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। स्थानीय वीआरसी कार्यालय परिसर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव मंगलवार को अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानकर सही दिशा देने और तराशने की होती है। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है और विद्यार्थी यदि नियमितता व अनुशासन को जीवन में अपनाएं तो निश्चित रूप से ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, कविताएं और एकांकी नाटक प्रस्तुत किए। पर्यावरण संरक्षण, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। ग्राम प्रधान अर्पणा देवी ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र का पहला विद्यालय है जहां इस प्रकार का भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया है। अन्य विद्यालयों को भी इससे प्रेरणा लेकर ऐसे आयोजन करने चाहिए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंशिका ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने कहा कि बच्चे सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से विद्यालय आते हैं और अनुशासन उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने दोहराया कि प्रतिभाओं की किसी क्षेत्र में कमी नहीं होती, बस उन्हें पहचानकर निखारने की आवश्यकता है।इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा ने वर्तमान शैक्षिक सत्र की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना से अभिभावकों को अवगत कराया। मंच संचालन डॉ. रोहिताश कुमार गंगवार एवं मानशी अग्रवाल ने प्रभावी ढंग से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विमलेश गंगवार, समता श्रीवास्तव, प्रेरणा कथूरिया, सोनम चक, यासमीन हुसैन, सुमन आर्या, मीनू सेखणी, मो. रेहान, बीना तनेजा, सुनीता सिंह, साक्षी सिंह, पूजा शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों मौजूद रहें।
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 17, 2026 16:01:16
Dharamshala, Himachal Pradesh:उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बजट 2026-27 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। रेलवे, विमानन और जल परिवहन में बड़े प्रावधान किए गए हैं ताकि कनेक्टिविटी बढ़े और आर्थिक विकास को गति मिले। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को “शानदार और आमजन हितैषी” बताया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब आज़ाद भारत के इतिहास में बजट रविवार को पेश किया गया और यह उनका लगातार नौवां बजट है। डॉ. बंसल ने बताया कि 53.5 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़ का ग्रोथ फंड और हर जिले में महिला छात्रावास की घोषणा महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आर्थिक विकास और नियंत्रित महंगाई को सुनिश्चित किया है। उत्तराखंड के विकास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को उससे सीख लेनी चाहिए। सांसद डॉ. नरेश बंसल ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जबकि उत्तराखंड ने बीते वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। 2026-27 में राज्य को 13,000 करोड़ रुपये कर्ज और ब्याज चुकाना है, जबकि 10,000 करोड़ रुपये और उधार लेने की योजना है। इससे साफ है कि देनदारियां बढ़ रही हैं। डॉ. बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट पर्यटन और पर्यावरण को बढ़ावा देने वाला है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में टिकाऊ पर्वतीय ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। साथ ही 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 टूर गाइड्स को IIM के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि होटल मैनेजमेंट संस्थान को अपग्रेड कर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनाया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
0
comment0
Report
RKRaushan Kumar
Feb 17, 2026 16:00:28
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में चोरी पकड़ने गई बिजली निगम टीम पर हमला, जेई समेत 4 कर्मचारियों से की मारपीट, मोबाइल तोड़कर धमकियां दी, विडियो आया सामने। फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमला हो गया। टीम में एएलएम से लेकर जेई तक शामिल रहे। इन सभी के साथ मारपीट की गई। दो कर्मचारियों के मोबाइल तोड़ दिए गए। मोबाइल छीनकर वीडियो भी डिलीट कर दी गई। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। एफआईआर दर्ज करवाने के लिए एसडीओ को दी शिकायत में जेई रतन सिंह, लाइनमैन जीत सिंह, असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) व ड्राइवर महेंद्र ने बताया कि वे मंगलवार को चोरी पकड़ने के लिए गांव कुम्हारिया में गए थे। इस दौरान दो ढाणियों में डायरेक्ट सप्लाई चलती हुई मिली। जैसे ही टीम ने चोरी की वीडियो बनाई तो वहां ढाणी में मौजूद 10-12 लोगों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दी और गाड़ी की चाबी निकाल ली। इन कर्मचारियों व अधिकारियों ने एसडीओ को बताया है कि टीम में शामिल दो कर्मचारियों के मोबाइल भी तोड़ दिए गए। साथ ही कर्मचारियों से गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 15:53:31
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव/गंगाघाट। मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के अध्यक्ष मयंक बाजपेयी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। मयंक बाजपेयी ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी की रात से ही गंगाघाट पुलिस उनके निवास पर पहुंच गई और उन्हें लखनऊ जाने से रोक दिया गया। उनका कहना है कि दोपहर करीब 1 बजे तक, जब तक लखनऊ में प्रदर्शन समाप्त नहीं हो गया, पुलिस उनके घर पर ही मौजूद रही। नगर अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के हक, सम्मान और न्याय की आवाज उठाने से सरकार घबरा गई है। उन्होंने कहा कि एक ओर संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता और दूसरी ओर प्रदेश में जनहित की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “हम सच और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। गिरफ्तारी हमारे हौसलों की जीत है और तानाशाही सरकार की हार है। योगी सरकार पुलिस के जरिए हमारी आवाज नहीं रोक सकती।”
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 15:52:21
Baheri, Uttar Pradesh:देवरनिया। विकास खंड दमखोदा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रहपुरा गनीमत के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में आईवीआरआई (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान), इज्जतनगर बरेली का शैक्षिक भ्रमण किया। यह एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के संग्रहालय में संरक्षित पशु अवशेषों और वैज्ञानिक धरोहरों को देखा तथा हिरण अभ्यारण्य में विभिन्न प्रजातियों के हिरण और बारासिंघा का अवलोकन किया। बच्चों ने वैज्ञानिकों से संवाद कर पशु विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं। इस अवसर पर सहायक अध्यापक उमाकांत, वीरेंद्र पाल, वरिष्ठ शिक्षक हरीश गंगवार एवं श्रीमती देव कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
1
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 17, 2026 15:48:19
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दिनदहाड़े झपटमारी, सभासद प्रतिनिधि की पत्नी का कुंडल नोच फरार बदमाश हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सभासद प्रतिनिधि की पत्नी के कान से कुंडल नोचकर बदमाश मौके से फरार हो गए।पुलिस जांच और तलाश में जुटी है। हरदोई जनपद के कोतवाली शाहाबाद थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर के पास यह घटना उस समय हुई जब कस्बा पाली के मोहल्ला पटियानीम निवासी रंजन श्रीवास्तव अपनी पत्नी रौशनी के साथ बाइक से हरदोई स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते वाहन के दौरान ही झपट्टा मारकर रौशनी के कान का कुंडल नोच लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।घटना के बाद दंपति ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।बताया जा रहा है कि रंजन श्रीवास्तव की माता गुड्डी देवी मोहल्ले की सभासद हैं। सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top