209502
फर्रुखाबाद में इन्वर्टर से करंट लगने से युवक की गई जान
Kaimganj, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज में 40 वर्षीय युवक को अपने घर पर इन्वर्टर का प्लग लगाते समय करंट लग गया था। सूचना के अनुसार परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धमतरी में प्रार्थना सभा: प्रशासन को लिखित सूचना देकर स्वेच्छा से शामिल होने मामला
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में प्रार्थना सभा में शामिल होने को लेकर हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों द्वारा जिला प्रशासन को लिखित सूचना दिए जाने का मामला सामने आया है... बताया जा रहा है संबंधित लोग प्रशासन को पहले से इसकी जानकारी दे रहे हैं, ताकि प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान किसी तरह के विवाद, विरोध या गलतफहमी की स्थिति न बने... हालांकि ये लोग प्रार्थना सभा में क्यों जा रहे हैं या वहां शामिल होने की उनकी वजह क्या है, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है... दरअसल, पूर्व में हुई प्रार्थना सभा में हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों के शामिल होने को लेकर हिन्दू संगठनों ने दबाव बनाकर प्राथना सभा मे बुलाये जाने का आरोप लगाते विरोध जताया था..... वही अब कुछ लोगों की ओर से जिला प्रशासन को लिखित सूचना देकर यह बताया जा रहा है कि वे अपनी इच्छा और स्वेच्छा से प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे हैं तथा इसके लिए उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है..... वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी इस तरह के लिखित आवेदन मिलने की बात कही जा रही है..... हालांकि अब तक ऐसे कितने आवेदन प्रशासन के पास पहुंचे हैं, इसकी निश्चित संख्या की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है..... ऐसे में प्रार्थना सभा में शामिल होने से पहले प्रशासन को दी जा रही लिखित सूचना को विवाद की स्थिति से बचने और अपनी स्वेच्छा स्पष्ट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
हमीरपुर में फर्जी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ पूर्व सांसद का मुकदमा, हर्षित यादव समेत दो अज्ञात आरोपी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-फर्जी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ पूर्व सांसद ने दर्ज कराया मुकदमा, लखनऊ से आ रहे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के सामान भरे ट्रक को रोककर कर अवैध वसूली, ट्रक चालक से ट्रक छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की थी माँग, चालक को डरा धमकाकर मारने की धमकी देकर चालक की जेब से 11 हजार रुपये छीनकर फ़रार हुए आरोपी, फर्जी जीएसटी अधिकारी हर्षित यादव ने 2 साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस फर्जी जीएसटी अधिकारी हर्षित यादव सहित 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे की घटना।0
0
Report
بارہش کے بعد چاردھام यात्रा کا دوسرا مرحلہ شروع، بدری ناتھ-ہیمکुंड کے دیگروبک کروروں کی رفتار
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर / बरसात थमने के बाद पहाड़ो में चटक धूप खिलने से इन दिनों चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है ।और देवभूमि उत्तराखंड के चारो धामो में स्थित तीर्थस्थलों पर लगातार भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है! श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के आँकड़े लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। -बीओ 1 चमोली जिले में स्थित भू बैकुंठ भगवान श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना हो गया है ।धीरे धीरे अब धाम में ठंड भी बढ़ने लगी है । ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में आस्था कम नहीं हुई है। मंगलवार को धाम में 6,685 नए यात्रियों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इसके साथ ही, इस यात्रा सीजन में अब तक कुल यात्रियों का आँकड़ा **17 लाख 62 हजार** के पार पहुँच चुका है! बीओ 2 / वहीं दूसरी ओर, सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब में भी संगत का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहाँ आज **2,950** श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक कुल प्रगतिशील यात्रियों की संख्या बढ़कर **3,40,457** हो गई है। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि यात्रा अच्छी चल रही है । इस वर्ष यात्रा ने पहुचे श्रद्धालुओं ने बीते वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रशासन और यात्रा प्रबंधन समितियों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे देश-विदेश से आने वाले भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी न हो। बाईट / सोहन सिंह रांगड़ सीईओ बीकेटीसी0
0
Report
Advertisement
चेन्नई में कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर की राजनीति पर नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:chennai (tn) manickam tagore (congress) pc0
0
Report
दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक मस्जिद डिमोलिशन पर रणनीति तय करेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में मस्जिदों के विध्वंस और संविधान के उल्लंघन पर जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की बैठक शुरू बैठक जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में हो रही है बैठक बैठक में मस्जिदों के डिमोलिशन और अन्य मुस्लिम मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी0
0
Report
गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन डूबे, तलाश जारी
Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुढरा गंगा घाट पर कर्मा धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने गए भाई-बहन की गंगा में डूबने से मौत हो गई। बुढरा गांव के शिवाजी राय की पुत्री शिवानी कुमारी और पुत्र सूरज कुमार मूर्ति विसर्जन करने गंगा घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद दोनों भाई बहन गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों तेज धारा में आगे निकल गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि आज का दिन बाढ अनुमंडल के लिए हादसों का दिन रहा। एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। वही अंचलाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि भी गंगा घाट पर मौजूद हैं। घटना से गांव में हंगामा मच गया। गंगा घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
जीतन राम मांझी बोले: बिहार में कानून-व्यवस्था ठीक, विपक्ष विकास में साथ दें
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में लॉ एंड आर्डर को लेकर कहा कि बिल्कुल ठीक है सम्राट सरकार अच्छे से कम कर रही है कोई घटना होती है तो तुरंत उस पर कार्रवाई होती है घटनाओं के पीछे कहीं ना कहीं विपक्ष का भी हाथ रहता है विपक्ष को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उन्हें बिहार के विकास के लिए सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें 'क्षुद्र राजनीति' का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने माना है कि विपक्ष को जानबूझकर यह भ्रामक माहौल नहीं बनाना चाहिए कि बिहार में 'लॉ एंड ऑर्डर' (कानून-व्यवस्था) नहीं है। इसके बजाय, उन्हें बिहार के विकास में सकारात्मक रूप से साथ देना चाहिए। जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार और विशेष रूप से सम्राट चौधरी जी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि यदि कोई हमारी बहू-बेटियों पर बुरी नजर उठाएगा, तो उसे या तो बिहार से बाहर जाना पड़ेगा या फिर इस संसार से ही जाना पड़ सकता है यह सिर्फ कहा नहीं गया, बल्कि करके दिखाया गया है। उन्होंने हाल ही की एक घटना का उदाहरण दिया (जिसमें 19 तारीख को घटना हुई और 22 तारीख तक अपराधियों को अंजाम तक पहुंचा दिया गया) और इस त्वरित कार्रवाई के लिए बिहार प्रशासन का बार-बार धन्यवाद किया। उनका कहना है कि इतनी जल्दी न्याय मिलना कोई मामूली बात नहीं है। जीतन राम मांझी ने कहा बिहार को इस समय मदद की सख्त आवश्यकता है क्योंकि वहां बहुत बड़ी बाढ़ आई हुई है। उन्होंने चिंता जताई कि बाढ़ से उबरने के बाद वहां कई प्रकार की नई परेशानियां और बीमारियां सामने आएंगी, जिनसे सरकार को निपटना होगा। ऐसे में अगर सरकार को दूसरे मुद्दों में विपक्ष उलझाएगा तो इसका नुकसान जनता को ही होगा।0
0
Report
Jamui नाबालिग केस पर विवेक ठाकुर: सख्त कार्रवाई; अखिलेश यादव Bareli से Rath Yatra
Noida, Uttar Pradesh:DELHI VIVEK THAKUR (BJP MP) ON JAMUI MINOR ASSAULT CASE AND STRICT LEGAL ACTION AGAINST ACCUSED / AKHILESH YADAV LAUNCHING PDA RATH YATRA FROM RAE BARELI AHEAD OF UP ASSEMBLY ELECTIONS0
0
Report
पलामू में वित्त मंत्री की रातभर चेकिंग, विपक्ष- कांग्रेस-बिजपी बयानबाजी तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पलामू में सड़क पर उतर कर खुद कोयला, गिट्टी, बालू और लकड़ी की ढुलाई से जुड़े ट्रकों के कागजात की जांच करते दिखे और अवैध ढुलाई वाले वाहनों को थाने को सुपुर्द कर दिया. वहीं इस मामले को लेकर राजधानी में बयानबाजी तेज हो गई है. पलामू में वित्त मंत्री के द्वारा देर रात वाहनों की चेकिंग पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी झारखंड आने वाले हैं, अब अपने सरकार की पोल पट्टी, उनके मंत्री ही खोलें तो समझा जा सकता है मामला क्या है. कहीं ऐसा न हो कमीशन के बंटवारे में उनको उचित हिस्सा नहीं मिल रहा था, ऐसे में ट्रक गिनती के लिए रात में सड़क पर बैठ गए ताकि राहुल गांधी को पक्का हिसाब किया जा सके. कांग्रेस अब अपने ही सरकार की बखिया उधेड़ रही है. दीन दयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी. इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वित्त मंत्री अपना काम कर रहे हैं अगर राजस्व बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो ये अच्छी पहल है. केंद्र सरकार ने जिस तरह से एमएमडР के जरिए राज्य पर जो डंडा चलाया है अगर उसकी भरपाई के लिए राज्य के मंत्री से लेकर प्रशासन लगा हुआ है तो इसमें मिर्च लगने की जरुरत नहीं है. वित्त मंत्री इस राज्य के विकास के लिए हमेशा सोचते हैं और अपने काम को करते हैं. वित्त मंत्री दिन भर में न ड्रेस बदलते हैं और न 10 लाख का शूट पहनते हैं. वित्त मंत्री अगर राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए सड़क पर आते हैं तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए. कमल ठाकुर, कांग्रेस. राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का काम सराहनीय है; वो रात में पलामू के छतरपुर में इंस्पेक्शन करने का काम किया सराहनीय है और करना भी चाहिए ताकि गलत करने वाले लोगों का मनोबल डाउन हो और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो. डॉ मनोज कुमार, प्रवक्ता, झारखंड राजद0
0
Report
Advertisement
पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में मेघालय विधायक बीजेपी में शामिल, किरन रिजिजू मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:DELHI KIREN RIJIJU (UNION MINISTER) ON MEGHALAYA MLA JOINS BJP IN PRESENCE OF PARTY LEADERSHIP0
0
Report
सांगानेर में महिला मजदूर के शव मामले पर परिजन धरना दे रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:सांगानेर सदर थाने इलाके में रिंग रोड के पास महिला मजदूर का शव मिलने का मामला महात्मा गांधी हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर धरना दे रहें हैं परिजन परिजन आरोपियों को पकड़ने की मांग लेकर दे रहे धरना मृतका ललिता देवी वाटिका निवासी सतीश प्रजापत की पत्नी थी ललिता सोमवार को चौखटी से निकलती थी मजदूरी करने परिजनों ने ललिता से दुष्कर्म और हत्या करने की आशंका जताई, पुलिस ने देर रात शव को रखवाया महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर दे रहे धरना, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत, आसपास के CCTV फुटैज खंगालें के साथ जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
जयपुर में देर रात काली थार का आतंक, स्कूटी सवार घायल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में देर रात काली थार का आतंक राजा पार्क इलाके में देर रात मौत बनकर दौड़ी थार उदय मार्ग पर एक स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवक उदय हुआ हादसे में गंभीर घायल, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, जवाहर नगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र शाहाबाद: किसान महापंचायत के लिए तैयारी, पुलिस बल तैनात
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों की महापंचायत आज, किसानों का पहुंचने का दौर जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात धान खरीद की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में कल पुलिस और किसानों के बीच काफी टकराव हुआ । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 जो दिल्ली से अमृतसर जाता है उसको जाम करना चाहते थे पुलिस के द्वारा किसानों को वहां से रोकने के लिए उनके ऊपर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। जिसके बाद बराड़ा रोड पर ही अपना पक्का मोर्चा लगाकर बैठ गए और आज एक बार फिर से महापंचायत के लिए किसानों के द्वारा कॉल दी गई है भारतीय किसान यूनियन चढूनी के द्वारा इस प्रदर्शन की शुरुआत की गई थी लेकिन अब उनके समर्थन में हरियाणा और भारत की दूसरी किसान यूनियन भी खड़ी हो गई है हालांकि पुलिस के द्वारा किसान नेताओं को डिटेल करने का काम किया जा रहा है ताकि वह महापंचायत में शामिल होने के लिए न पहुंचे इसके बावजूद भी आज शाहाबाद में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा भी किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है अब देखना होगा कि आज किसान महा पंचायत में किसानों के द्वारा क्या फैसला लिया जाता है0
0
Report
फतेहाबाद में चलती कार में आग, चालक बाल-बाल बचे
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में आग का गोला बनी चलती कार, बाल बाल बचे कर सवार फतेहाबाद से हिसार की और जा रहे थे कार सवार गाँव धांगड़ के समीप चलती कार के इंजन से अचानक उठने लगा धुंआ देखते ही देखते कार से उठने लगी आग की लपटें समय रहते कार से कूदे कार सवार, बाल बाल बचे जान0
0
Report
NH-30 के बदले वैकल्पिक मार्ग: कांगेर घाटी क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए निर्देश
Jagdalpur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ो की कटाई को देखते हुए भारी वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है, इसके तहत जगदलपुर से सुकमा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समय में NH-30 के बजाय वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा, निर्धारित समय के दौरान कोंटा और सुकमा की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को जगदलपुर दंतेवाड़ा सुकमा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा, वाहन चालकों से कांगेर घाटी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले NH-30 मार्ग पर इस समयावधि में जाने से बचने की अपील की गई है, पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
