icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow22 Nov 2024, 11:15 am

देवरिया-हेतिमपुर .शिक्षा के मंदिर को शिक्षकों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने बना दिया मस्ती का पाठशाला

Deoria, Uttar Pradesh:शिक्षा के मंदिर को ही बना दिया मस्ती का पाठशाला दावत खाने के लिये स्कूल के रसोई घर में बनवाया मांसाहारी भोजन रात के समय सरकारी स्कूल में चल रहीं है जमकर मुर्गा पार्टी हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और स्कूल के कई शिक्षक दावत में मौजूद पार्टी में दिख रहीं है शराब की बोतल प्रधानाध्यापक कक्ष में कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे है स्कूल के कई टीचर और नगर पंचायत अध्यक्ष वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल CDO प्रत्यूष पांडेय नें मामले के जाँच के दिये आदेश कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर का मामला
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां के तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियों के 147 ग्राम पंचायतों में मतदान

Baran, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावों के तीसरें चरण में बारां जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदान के लिए लगी कतार बारां जिले में आज गांव की सरकार का फैसला होगा। तीसरे चरण में जिले की 6 पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में आज मतदान हो रहा है। सरपंच पद के लिए 947 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसी गांव में केवल दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, तो कहीं 18 उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष है। सरपंच पद के लिए कुल 1308 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच में 16 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 345 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 947 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे। सबसे ज्यादा 268 नामांकन शाहाबाद पंचायत समिति में आए थे। इसके बाद किशनगंज में 232, अंता में 218, नाहरगढ़ में 208, केलवाड़ा में 206 और मांगरोल में 176 नामांकन दाखिल हुए थे。 नाम वापसी के बाद शाहाबाद में सबसे ज्यादा 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। किशनगंज में 164, केलवाड़ा में 149, मांगरोल और नाहरगढ़ में 144-144 तथा अंता में 173 प्रत्याशी मैदान में हैं। मांगरोल की शाहपुरा में सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। किशनगंज के रानीबड़ौद में 15, नाहरगढ़ और बारां के बामला में 13-13 प्रत्याशी हैं। वहीं अंता के 2 गांवों में 11-11 प्रत्याशी हैं। केलवाड़ा के जेसवा और फरदुआं में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड: आदिवासी जमीन-जंगल-जल की रक्षा के लिए कड़ी चेतावनी, उग्र आंदोलन की धमकी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन की तलहटी स्थित जुग जाहिर थान में मरांग बुरु बचाव संघर्ष समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए देर शाम गांडेय विधायक ने आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। सभा में उन्होंने कहा, तीर-धनुष हमारा मान है, स्वाभिमान है, हमारे अस्तित्व की पहचान है। अगर किसी ने इसे काटने का प्रयास किया तो हमें मजबूर न करें फिर से हूल जैसी क्रांति करने की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन के दौरान सबसे पहले आंदोलन आदिवासी समाज ने ही किया था। यह धरती चांद-भैरव, सीधो-कांहो, बिरसा मुंडा की है। झारखंड आदिवासियों का है, अगर किसी ने इसे छीनने का प्रयास किया तो इससे पहले हमारी गला काट कर ले जाना पड़ेगा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, यह खून गिरेगी धरती पर। जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक हमारी जमीन कोई नहीं छीन सकता है। आदिवासी समाज के खिलाफ ऊंगलि उठाने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकत्रित होकर अपने हक और अधिकार को लेना जानता है।
0
0
Report
Advertisement

ड्रोन से निगरानी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़; पिता-पुत्र गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। दीपावली और त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भंडरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री संचालक पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई से बचने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडरिया टोला में चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पुलिस की निगरानी से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23), निवासी भंडरिया टोला, को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री, पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया गया। पुलिस की बरामदगी सूची के अनुसार, करीब 155 किलोग्राम अनार, 60 किलोग्राम सुतली बम और 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखे समेत बड़ी मात्रा में बारूद, गंधक, सोरा, एल्यूमीनियम कतरन, कागज, बाती और अन्य सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा पटाखे तैयार करने के उपकरण, खाली मिट्टी की 1530 अनार घरिया, तराजू और बाट भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखे बनाने, भंडारण करने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 6-लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू, दिवाली से पहले जाम दूर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा, चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है, 5 तारीख 6 तारीख 7 तारीख तक चलेगा ट्रायल, 12 तारीख को हो सकता है उद्घाटन, सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने कराया शुभारंभ, करीब 5 लाख आबादी को मिलेगी बड़ी राहत, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, आकर्षक लाइटिंग और खूबसूरत चित्रकारी से सजा अंडरपास, जलभराव से बचाव के भी किए गए इंतजाम, लंबे समय से जाम से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा गया, नष्ट कर दिया गया

Kanpur, Uttar Pradesh:खाद्य विभाग ने 2200 किलो खराब खोया पकड़ा\n\nगंदे बोरों में लाया जा रहा था खोया\n\n बदबू और गंदगी मिलने पर एक्शन\n\n\nकानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो वाहनों से 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा और उसे नष्ट करा दिया।\n\nयह खोया फिरोजाबाद और इटावा से कानपुर में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जांच में गंदगी और बदबू मिलने के बाद विभाग ने तीन नमूने लिए और बाकी खोया नष्ट करा दिया।\n\nदोनों वाहनों से पकड़े गए खोये की अनुमानित कीमत 7.73 लाख रुपए बताई गई है। \n\nखाद्य विभाग की टीम ने भउती मोड़ पर महिंद्रा पिकअप रोककर जांच की। वाहन में 29 बोरियों में करीब 1150 किलो खोया मिला। इसकी अनुमानित कीमत 4.06 लाख रुपए थी।\nखोया गंदी बोरियों में खुले वाहन से ले जाया जा रहा था। जांच में उसमें दुर्गंध भी मिली।\n\nटीम ने खोये के दो नमूने लिए और बाकी खोया कल्याणपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट करा दिया।
0
0
Report

उदयपुर के पीएमसीएच में MBBS सत्र की गरिमामय व्हाइट कोट सेरेमनी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबिबिएस के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ हुआ। यह समारोह चिकित्सा जगत में कदम रखने वाले भावी डॉक्टरों के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण होता है, जहाँ वे पहली बार डॉक्टर का प्रतीक माने जाने वाले सफेद कोट को धारण करते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी और पीएमयू के प्रेसिडेन्ट डॉ.एम.एम.मंगल सहित अतिथियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने पीएमसीएच परिवार में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यहाँ 20 अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी 250 मेधावी छात्र अब इस मिनी इंडिया रूपी कैंपस का हिस्सा हैं। आज आपके माता-पिता आपको हमारे भरोसे छोड़कर जा रहे हैं, इसलिए आज से हम ही आपके अभिभावक हैं। आपका पूरा ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि याद रखिएगा, यह सफलता आपकी और आपके माता-पिता के त्याग और पसीने की कमाई है। आने वाले समय में आप देश के बेहतरीन डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करें, यही हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं। वही एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल शिक्षा एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा है, जिसमें निरंतर अध्ययन, अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के शुरुआती दिनों से ही सीखने की जिज्ञासा बनाए रखनी चाहिए और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। बाइट- राहुल अग्रवाल, चेयरमैन, पीएमसीएच (वाइट शर्ट में) बाइट- अमन अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पीएमसीएच (टी शर्ट में)
0
0
Report

जौनपुर में स्कूल बस दुर्घटना, 20 से अधिक घायल; शिक्षिका वाराणसी रेफर

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई छात्रों से भरी स्कूल बस, 20 से अधिक घायल, शिक्षिका वाराणसी रेफर\n\nजौनपुर। वाराणासी से शैक्षणिक भ्रमण कर लौट रहे स्कूली बच्चों की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब प्रतापगढ़ के जहानाबाद स्थित एक स्कूल की बस जौनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज के पास हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।\nहादसे के वक्त बस में करीब 35 छात्र-छात्राओं के साथ लगभग 10 शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार 20 से अधिक छात्र और स्टाफ सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।\nघायलों में शामिल एक शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणासी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।\nप्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को दूसरी बस की व्यवस्था कर सुरक्षित प्रतापगढ़ रवाना कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top