icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SKSatish KumarFollow24 Sept 2024, 07:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में रावण दहन के लिए तैयारी पूरी, देर रात पुतला पोलोग्राउंड पहुंचा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में रावण दहन की तैयारियों में इस बार लेटलतीफी देखने को मिली। बीती देर शाम तक रावण का पुतला दहन स्थल तक नहीं पहुंचा था। Zee Media ने रावण के पुतले की तैयारियों में हो रही देरी को प्रमुखता से दिखाया। इसके बाद देर रात रावण का पुतला पोलोग्राउंड स्थित रावण दहन स्थल पर पहुंचाया गया। रात करीब एक बजे रावण के पुतले को खड़ा करने का काम शुरू हुआ। अब आज शाम होने वाले रावण दहन से पहले पूरे दिन लोग पोलोग्राउंड पहुंचकर रावण के विशाल पुतले को देख सकेंगे। देरी के बाद आखिरकार रावण दहन की तैयारी पूरी होती नजर आ रही है。
0
0
Report

इंदौर में रावण दहन से पहले पुतला आग का शिकार, आयोजक नया पुतला तैयार करेंगे

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में रावण दहन से पहले ही रावण का पुतला आग की भेंट चढ़ गया। शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट होने से रावण के पुतले में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पुतले को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 दिन की मेहनत से तैयार किया गया पुतला चंद मिनटों में जलकर राख हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, आयोजकों ने तुरंत नए पुतले की व्यवस्था की है। अब इस 32वें विशाल रावण दहन कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। इंदौर के इंद्रपुरी कॉलोनी में रावण दहन की तैयारियां चल रही थीं। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और रावण के पुतले में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा पुतला लपटों में घिर गया। करीब 10 दिन की मेहनत से तैयार किए गए रावण के पुतले को जलकर राख होने में कुछ ही मिनट लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रावण का पुतला आग की लपटों में घिरा नजर आ रहा है। इस घटना के बाद आयोजकों के सामने रावण दहन कार्यक्रम को लेकर चुनौती खड़ी हो गई। हालांकि, आयोजकों ने तत्काल नए पुतले की व्यवस्था की, ताकि कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। इस 32वें विशाल रावण दहन कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। अब मंगलवार रात 9 बजे रावण दहन किए जाने की जानकारी दी गई है। इस तरह रावण दहन से पहले हुई इस घटना के बावजूद आयोजकों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी रखी हैं।
0
0
Report

सोनभद्र के नवीन मंडी शेड-2 में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नवीन मंडी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मंडी के नंबर-2 शेड में लगी आग ने वहां रखे आलू, लहसुन, सब्जियों और प्लास्टिक कैरेट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से एक बाइक भी जल गई। शेड के नीचे व्यापारी अपना सामान रखते थे, ऐसे में आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।\n\nVO: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में आग की लपटों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी। मंडी के नंबर-2 शेड में अचानक आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने शेड के नीचे रखे सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।\n\nVO: आग की चपेट में आकर आलू, लहसुन, सब्जियां और प्लास्टिक कैरेट जलने लगे। इसी दौरान वहां खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। शेड के नीचे व्यापारी अपना माल रखते थे, लिहाजा आग से व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका है।\n\nVO: आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सीओ सदर और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।\n\nVO: फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। नवीन मंडी के नंबर-2 शेड में लगी आग ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। अब आग लगने की वजह और नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।\n\n
0
0
Report
Advertisement

Lucknow में श्रद्धा CCTV जाल को चकमा, CCTV और AI कैमरे नाकाम

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू CCTV से राजधानी लखनऊ में मॉडल श्रद्धा को 9000 CCTV और 1461 AI कैमरे भी नहीं खोज पाए। लखनऊ पहुंची। शहर में उसका मूवमेंट हुआ। उसके मददगार सक्रिय रहे हैं और वह पुलिस को चकमा देकर निकल भी गई। लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के आरोप बरकरार रहते हैं; मॉडल श्रद्धा पुलिस के हाईटेक जाल को चकमा दे रही। स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी के तहत लगे नौ हजार CCTV और 1461 AI कैमरे के बावजूद वह पकड़ में नहीं आई। श्रद्धा लखनऊ पहुंची। शहर में उसका मूवमेंट रहा। उसके मददगार सक्रिय रहे। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी परियोजना के तहत लगे एआई आधारित उच्चस्तरीय तकनीकी वाले घरों, दुकानों व मार्गों पर लगे CCTV खोज नहीं सके।
0
0
Report

शाहाबाद में नशा तस्कर के साथ मुठभेड़, गोली लगने से गिरफ्तार

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र केशाहाबाद में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली कुरूक्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सुरेंद्र सिद्धू थाना प्रभारी शाहाबाद पर की फायरिंग कथित नशा तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी है। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद करने की बात कही है। वीओ-1 बीती रात पुलिस टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रोकने का प्रयास किया था। इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस मामले में एक युवक के पास से करीब 200 ग्राम चिट्टा बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरा आरोपी संजीव मौके से फरार हो गया था। वीओ-2 पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी की तलाश के लिए गुप्त सूचना और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली गई। सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि आरोपी मार्कंडा क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि जब टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने sho पर जान से मारने की नीयत से दोबारा फायरिंग की। वीओ-3 आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने कथित तौर पर दोबारा गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी की बाईं टांग में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद किए जाने की बात कही गई है। घटनास्थल पर डीएसपी और एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजीव कैथल का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसका साथी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे और कथित तौर पर दोबारा शाहाबाद क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने लगे थे। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार जवाबी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
0
Report

महाराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल; CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महाराजगंज दो बाइको में आमने-सामने भिड़ंत चार युवक गंभीर रूप से घायल पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कमरे में हुई कैद महाराजगंज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसमे दो बाइकों के बीच आमने-सामने ऐसी जोरदार भिड़ंत हो गई और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पहले सीएचसी सिसवा ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस भीषण टक्कर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर कैद हो गई। तस्वीरें महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास की हैं जहां बीती रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक तो हवा में उड़ते हुए सड़क पर जा गिरा दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

लगातार खूनीवारदातों का सिलसिला जारी बच्चों की लड़ाई की शिकायत करने गया पिता को फावड़े से काटकर हत्या

RavindraRavindraFollow12m ago
Bagherka, Uttar Pradesh:खूनी वारदातों का सिलसिला जारी, पड़वा से युवक की हत्या हमीरपुर जिले में खूनी वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमलेश का पुरवा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर पड़वा से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलेश का पुरवा ऊपरी का है, जहां बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान छोटे वर्मा पर पड़वा से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना बिवांर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में लगातार हो रही हत्याओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
0
0
Report

कोटा के मोईकलां में केदार बाई भील हत्या, पांच आरोपियों को तस्दीक; जुलूस निकाला

Kota, Rajasthan:मोईकलां में हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, घटनास्थल पर ले जाकर करवाई तस्दीक, पुलिस लवाजमे के साथ पांच आरोपियों को मौके पर ले गई टीम, केदार बाई भील पर किए गए हमले की घटना की करवाई पुष्टि एंकर-- बपावर थाना क्षेत्र के मोईकलां कस्बे में महिला केदार बाई भील की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पुलिस लवाजमे के साथ घटनास्थल पर ले जाकर घटना की तस्दीक करवाई। इस दौरान आरोपियों ने मौके पर केदार बाई भील पर हमला किए जाने की बात बताई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में पूरी तरह सतर्कता बरती जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर की आधी रात के बाद भोपा परिवार और भील परिवार के बीच हुए झगड़े में भील परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इनमें गंभीर घायल केदार बाई भील की 17 अक्टूबर को कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। 18 अक्टूबर को मृतका के अंतिम संस्कार से पहले परिजनों और ग्रामीणों ने मेगा हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपियों का जुलूस निकालने और सरकारी जमीन पर बने उनके मकानों को हटाने की मांग रखी थी। समझाइश और सहमति के बाद मामला शांत हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर और बपावर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मामले पर नजर बनाए हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement

दलित परिवार को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया गिरफ्तार: पोस्टर से हुआ खुलासा

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बमरारा गांव में दबंग की धमकियों से परेशान दलित परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए थे। पीड़ित रामकिशन अनुरागी ने कर्ज चुकाने के बावजूद दो लाख रुपये मांगने और बेटी को उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामला सोशल मीडिया में आने के बाद सुर्खियों में आया तो पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है। mahoba-charkhari area case involving threats to a Dalit family; posters outside home declare property for sale; police arrest the accused after social media attention. दरअसल, रामकिशन अनुरागी ने आरोप लगाया था कि पिछले साल उसने गांव के ही नरेंद्र राजपूत से 65 हजार रुपये उधार लिए थे। पीड़ित का दावा था कि वह मूलधन और ब्याज मिलाकर अब तक तीन लाख पांच हजार रुपये चुका चुका है। इसके बावजूद उससे दो लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। रामकिशन का आरोप था कि रुपये देने से इनकार करने पर उसे जातिसूचक गालियां दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई और उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में चरखारी थाने में शिकायत देने की बात कही थी। कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए थे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। वहीं, सीओ चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि मामला दोनों पक्षों के बीच रुपये-पैसे के लेनदेन के विवाद से जुड़ा है। पुलिस कार्रवाई से संतुष्टि जताने के बाद पीड़ित ने पोस्टर भी हटा लिए हैं।
0
0
Report

कानपुर के रावण मंदिर में दशहरे पर रावण पूजा का अनोखा नजारा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में आज दिन के दिन होती है रावण की पूजा. कानपुर में बना है रावण का मंदिर. दशहरे के दिन खुलता है रावण का मंदिर. रावण मंदिर की अनोखी परंपरा. साल में सिर्फ दशहरे के दिन खुलते हैं मंदिर के कपाट. रावण की पूजा के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु. विजयादशमी पर होती है विशेष पूजा-अर्चना. रावण की पूजा करके दीप जलाकर लेते हैं आशीर्वाद. कानपुर का रावण मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए देशभर में चर्चा में रहता है. जहां दशहरे पर रावण दहन की तैयारी होती हैं, वहीं कानपुर के इस मंदिर में रावण की पूजा की जाती है. विजयादशमी के दिन मंदिर के कपाट खोले जाते हैं और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मंदिर के अनुसार श्रद्धालु दर्शन करते हैं और आस्था प्रकट करते हैं. मंदिर दशहरे की परंपराओं को एक अलग नजरिए से देखने का अवसर देता है. बाइट-पंडित राम बाजपेयी–मंदिर पुजारी
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक टकराने से दो मौत, तीन घायल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पुलिस द्वारा घटना में आगे की कार्रवाई जारी। विजयदशमी के दिन हुए इस सड़क हादसे से घटना संबंधित इलाके में खुशियां मातम में बदली। पूरा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग का है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक, आश्रम मोड़ निवासी दीपक, रविंद्र और धर्मेंद्र एक बाइक पर सवार होकर किरबिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार देवरी गांव निवासी सूरज और सुरेंद्र की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रविंद्र, धर्मेंद्र और सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल, म्योरपुर-मुर्धवा मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि तीन युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top