अनूपशहर में किसान यूनियन टिकैत का धरना समाप्त, समस्याओं के समाधान का आश्वासन
Anupshahar, Uttar Pradesh:शुक्रवार को अनूपशहर के करनपुर बिजली घर पर किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन की धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओ कपिल भारद्वाज और जेई ने शाम तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। जिला महासचिव मानसिंह ने बताया कि गांव मौजपुर और दुगरऊ में ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक रहे हैं, और गांव मौजपुर में खेतों की बिजली दो शिफ्ट में चल रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
