203390
किसानों के हित में ईंट से ईंट बजा देंगे:गुड्डू प्रधान
Enchora, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगरऊ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नवनियुक्त प्रदेश सचिव गुड्डू प्रधान के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। युवा महासचिव मानसिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर संगठन की मजबूती के लिए युवा जिला अध्यक्ष (बुलंदशहर) राकेश लोधी की संस्तुति पर दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। गांव राजौर निवासी मंजीत सिंह को भाकियू (टिकैत) का अनूपशहर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, अब तक नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल सोलंकी को पदोन्नत करते हुए युवा विंग का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।0
0
Report
203390
महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम–सीओ ने गंगाघाटों व ढाकेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण
Anupshahar, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल, क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी तथा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से अनूपशहर के विभिन्न गंगाघाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर गंगाजल भर रहे कांवरियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए।0
0
Report
203390
अनूपशहर बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन: जुगेदर सिंह सेजवाल ने पी न्यूज से की खास बातचीत
Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन जुगेदर सिंह सेजवाल ने किया है। उन्होंने पी न्यूज से विशेष बातचीत की।0
0
Report
Advertisement
203390
द गुरुकुल में दीपावली उत्सव आयोजित:छात्राओ ने रंगोली, कलश सजाओ प्रतियोगिता में दिया 'मिशन महिला शक्ति' का संदेश।
Anupshahar, Uttar Pradesh:आज 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार दोपहर को द गुरुकुल (ए टेम्पल ऑफ एजुकेशन) में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन किया गया।विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे दीपक जलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और संकटमोचक हनुमान जी के स्वरूपों का भी पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया।उत्सव के दौरान विद्यालय में 'रंगोली' और 'कलश सजाओ' प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। रंगोली डिज़ाइनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने 'मिशन महिला शक्ति' और 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए।प्रधानाचार्या राधा द्विवेदी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।0
0
Report
203390
खालौर के पंचमुखी महादेव मंदिर में विशाल भंडारा:स्वर्गीय अमर सिंह की स्मृति में 10वां आयोजन, हजारों लोग शामिल
Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव खालौर स्थित कन्हैया नगला के पंचमुखी महादेव मंदिर में बुधवार को 10वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय अमर सिंह की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी शीला देवी, पुत्र रामनिवास, रामपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य रेनू सिंह और समस्त कन्हैया नगला निवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह, पूर्व विधायक अनीता सिंह, भाजपा नेता चरण सिंह, अनूपशहर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल, जहांगीराबाद पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह और दानपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।0
0
Report
