Back
हापुड - एसपी ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते हुए कही ऐसी बात, 'खुशनुमा हो गया माहौल'
Hapur, Uttar Pradesh
हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने 12 ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को बेहतर ढंग से काम करने को लेकर अपने ऑफिस में पुरस्कार राशि देते हुए सम्मानित किया। जनपद के अलग अलग सर्किल से आए इन 12 ग्राम प्रहरियों को उनके सजग रहकर बेहतर ढंग से काम करने के लिए चुना गया था। वहीं ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते समय ऑफिस में उस समय माहौल खुशनुमा हो गया। जब एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में एक ग्राम प्रहरी को सम्मानित करते हुए कहा की 'भाई लिफाफा खोल कर भी देख लेना कभी आरआई साहब खाली लिफाफा पकड़ाए हो' ये बात सुनकर सम्मानित होने आए ग्राम प्रहरियों के साथ साथ ऑफिस में मौजूद मीडियाकर्मी व अन्य पुलिसकर्मी अपनी हंसी नहीं रोके पाए। हापुड एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह एक बेहतरीन पुलिस ऑफिसर हैं। उनका ऑफिस आने वाले फरियादियों व सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ कुशल व्यवहार उनकी कार्यशैली की विशेषता को दर्शाता है। ऑफिस में आने वाले हर फरियादी की बात को पूरे ध्यानपूर्वक सुनना फरियादी को बात सुनकर उन्हें बेहतर ढंग से समझना व समस्या के समाधान के लिए तुरंत ही निचले अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश देना साथ ही ऑफिस में आए फरियादी को मोटिवेट करना भी उनकी कार्यशैली का एक हिस्सा है। एसपी ऑफिस आने वाले फरियादियों को एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिलकर ऐसा महसूस होता है कि जैसे व किसी अधिकारी से न मिलकर उनका हित चाहने वाले अपने किसी परिजन से मिल रहे हो। हापुड एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की इस बेहतरीन कार्य शैली की चर्चा पूरे जनपद में होती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 25, 2026 19:00:380
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 25, 2026 19:00:210
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 25, 2026 18:46:250
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 25, 2026 18:46:110
Report
1
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 25, 2026 18:30:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 25, 2026 18:30:320
Report
30
Report
104
Report