Back
आनासागर साफ-सफाई: मंत्री ने मलबा हटाने की स्पष्ट योजना बताई
VSVishnu Sharma
Feb 25, 2026 19:00:21
Jaipur, Rajasthan
अजमेर के आनासागर की साफ सफाई को लेकर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा सात अजूबों का अधिकांश मलबा हटाया जा चुका है। अजमेर संभागीय आयुक्त सभी विभागों की संयुक्त बैठक लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए।
विधानसभा में शून्य काल के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह चौहान ने आनासागर झील को लेकर यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा का ध्यानाकर्षण किया। मंत्री खर्रा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में रेट भराव मलवा हटाने तथा मिट्टी की डिसिल्टिंग की मांग की गई है। अजमेर विकास प्राधिकरण सात अजूबे के स्ट्रक्चर को हटाकर उसका मलबा भी हटा दिया है। स्टील स्ट्रक्चर सेंडस्टोन के मालवा 13 फरवरी तक हट गया है। कैफेटेरिया के मलबे को हटाया जाएगा।
मंत्री खर्राने कहा कि सेवन वंडर्स के निर्माण में 11 करोड़ 57 लाख की लागत आई और उसका भुगतान कर दिया गया है। इसमें मिट्टी भराव का कोई काम नहीं किया गया। आनासागर के चारों तरफ मिट्टी जमा होने से भराव क्षमता बाधित हो रही है। आनासागर झील में नगर निगम की ओर से डीसिल्टिंग की 3 फरवरी को अनुमति दी जा चुकी है। आगामी कार्य जल संसाधन विभाग करवाएगा। आनासागर में डिसिल्टिंग एरिया 222 हैकटेयर है। डीसिल्टिंग के लिए आनासागर को खाली नहीं कर अंडर वाटर में 1 मीटर गहराई में किया जाएगा। आनासागर के डूब क्षेत्र में आसपास की भूमि कॉलोनिया बसी है।
मंत्री ने कहा अजमेर विकास प्राधिकरण नगर निगम मार्च में इसकी कार्य योजना तैयार कर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति करेगा और डिसिल्टिंग के लिए अप्रैल से काम शुरू कर देंगे।
इस पर विधायक चंद्रभान ने कहा 7 वंडर का भराव करने की बात कह रहे हैं, 24 फरवरी के फोटो मेरे पास मलबा यूं ही पड़ा है। भराव की मिट्टी नहीं हटाई गई। चौहान ने पूछा कि सेंड स्टोन कितने समय में हटाया जाएगा।
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा मैं भी अजमेर से आता हूं, आना सागर झील मेरे विधानसभा क्षेत्र में है। एक साल पहले खबरें भी छपी थीं कि एक साल के भीतर काम हो जाएगा। बेस में जो मिट्टी भारी है उसको भी आप हटाने की बात अधिकारियों से कहे ताकि आनासागर मूल रूप में आ सके। आनासागर में कहीं भी मिट्टी का नहीं भरे। उसके लिए आप निर्देशित करें। डिसिल्टिंग का काम जल संसाधन विभाग करेगा। आनासागर में मिट्टी का भराव नहीं हो, बरसात से पूर्व मिट्टी हटा ले। पहले बरसात का पानी बाजार गलियों तक भर गया था जिससे सड़कों पर बाढ़ की स्थिति आ गई थी।
जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा 2 वर्ष से अच्छी बरसात हो रही है। अजमेर में बाढ़ सी स्थिति सबने देखी है। 2024-25 में 550 करोड़ के बजट की घोषणा की थी इसके लिए नगर निगम NOC देगा इसी वित्तीय वर्ष में काम करेंगे।
चंद्रभान सिंह बोले बारिश के सीजन में हालत खराब होती है। मंत्री खर्रा बोले - संभागीय आयुक्त अजमेर 1 सप्ताह के भीतर सिंचाई विभाग, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारियों की एक बैठक करें और कार्य योजना तय की जाए। उसके बाद जन्म प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर उनके सुझाव लेकर कार्य योजना तैयार करके प्रशासनिक स्वीकृति लें। जहां तक मलबे की बात है तो उसका काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 25, 2026 19:00:380
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 25, 2026 18:46:250
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 25, 2026 18:46:110
Report
1
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 25, 2026 18:30:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 25, 2026 18:30:320
Report
30
Report
104
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केसमर्थन में गाज़ीपुर में कांग्रेस का धरना,मुकदमा वापस लेने की उठी मांग
0
Report
0
Report