बुलंदशहर मे डीएम, एसएसपी ने कराया सफल मॉकड्रिल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के नरौरा में तीन चरणों में किया गया मॉक ड्रिल. पहले चरण में सायरन बजाकर किया गया जागरूक, उसके बाद सुनाई दी धमाकों की आवाज़। दूसरे चरण में धमाकों में घायल हुए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा चौकी पहुंचाया गया. धमाकों से लगी आग बुझाई गई। तीसरे चरण में एम्बुलेंस की मदद से धमाकों से घायलों हुए लोगों को पहुंचाया गया हायर मेडिकल सेंटर। बुलंदशहर डीएम-एसएसपी व सम्भल डीएम-एसपी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, दमकल विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
