icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एमएमआरडीए ने मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद पर दूसरा नोटिस जारी, जवाब 5-10-2026 तक

AZAmzad ZeeJust now
Mumbai, Maharashtra:मुंबई एयरपोर्ट की मस्जिद का तनाजा लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगर बात करें एमएमआरडीए की तो एमएमआरडीए ने दूसरी नोटिस मस्जिद को दी है, जिसके अंदर 5-10-2026 तक जवाब दाखिल करने का मौका दिया है。 एमएमआरडीए ने नोटिस में कहा है कि आपके पास जो भी प्रूफ है वो ला के जमा कराएं。 लगातार ये देखा जा रहा है कि मस्जिद को कहा जा रहा है कि ये मस्जिद एयरपोर्ट के अंदर है, लेकिन ये एयरपोर्ट के अंदर नहीं एयरपोर्ट की अथॉरिटीज के अंदर है, तकरीबन जहां अराइवल होता है वहां से 500 मीटर की दूरी पे ये मस्जिद बनी है और ये वहां पर जो टैक्सी ड्राइवर ऑटो ड्राइवर होते हैं वो पार्किंग के अंदर बनी है, जहां टैक्सियां खड़ी होती हैं उसके ठीक पीछे ही जेडब्ल्यू मैरियट होटल है, तो ये एयरपोर्ट परिसर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पे है。 हालांकि मस्जिद के ट्रस्टियों का कहना है कि ये मस्जिद एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने ही बना के दी थी, इसका खाली हमने अंदर से इंटीरियर किया है और ये मस्जिद 2015 से चल रही है। इसके पहले ये मस्जिद जहां एयरपोर्ट का नया कंस्ट्रक्शन हुआ है वहां पर थी, वहां से शिफ्ट करके अब यहां पर की गई है, उनका ये भी कहना है कि हमारी बात एयरपोर्ट अथॉरिटीज से चल रही है。 हालांकि लगातार किरीट सोमैया मस्जिद को ले के विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं, अब देखना ये होगा कि आने वाले वक्त में इस मस्जिद का क्या होता है।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा, पूछताछ जारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह राजपूत मामले में बड़ा खुलासा सरकारी दफ्तरों का तृप्ति सिंह राजपूत करती थी निरीक्षण खुद को आईएएस अधिकारी बताकर कर देती है निरीक्षण तृप्ति सिंह राजपूत अधिकारी बताकर लेती थी स्थानीय थाने से प्रोटोकॉल वीडियो तृप्ति सिंह राजपूत का निरीक्षण करते हुए वीडियो आया सामने अयोध्या नगर टीआई देते थे पुलिस बल अयोध्या नगर टीआई को बताया था गोविंदपुरा एसडीएम बागसेवनिया पुलिस एक बार फिर ले सकती है तृप्ति सिंह राजपूत की रिमांड पुलिस फर्जी निरीक्षण और सरकारी दफ्तरों के बारे में पूछताछ करेगी
0
0
Report

बूंदी में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

Jaipur, Rajasthan:बूंदी में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच के लिए एमएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी और थाना अधिकारी रमेश आर्य मौजूद थे
0
0
Report

अलवर में बाइक-कार टक्कर से तीन युवकों की मौत, परिजनों ने हत्या की मांग

Alwar, Rajasthan:अलवर अलवर में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास बाइक और कार की टक्कर में हुई बाइक सवार तीन युवकों की मौत के बाद आज सुबह अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम से पूर्व बड़ी संख्या में तीनों मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया यह हत्या है , परिजनों ने धरना देते हुए कहा इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो साथ ही मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी की भी माँग की है। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे。 गौरतलब है मृतक तीनों दोस्त है जो एक ही बाइक पर सवार होकर कालीमोरी की तरफ से आ रहे थे तभी पीछे से स्विफ्ट कार ने टक्कर मारी जिसमें तीनों की मौत हो गई , मृतक तीनों दोस्त है जिनकी उम्र करीब बीस इक्कीस के आसपास है , मृतकों की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटू , युवराज उर्फ यूवी और हिमांशु के रूप में हुई है।
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना में सरपंच प्रतिनिधि के कथित मनमानी पर मारपीट का वीडियो वायरल

Didwana, Rajasthan:डीडवाना - निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा कथित मनमानी एवं ग्रामीण से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सरपंच प्रतिनिधि पर कार्यालय स्वयं खोलने और बंद करने, तथा रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। अवकाश के दिन सरकारी कार्यालय में उनकी उपस्थिति पर भी प्रश्न उठाए जा रहे हैं। वीओ - डीडवाना जिले की लाडनूं पंचायत समिति की निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़ की कथित मनमानी और दबंगई का प्रकरण प्रकाश में आया है। उन पर आरोप है कि वे ग्राम पंचायत कार्यालय को स्वयं खोलते और बंद करते हैं, और उनके साथ एक-दो अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहते हैं। शनिवार को, जो कि एक सरकारी अवकाश का दिन था, पंचायत कार्यालय खुला देखकर ग्रामीण श्रीकृष्ण जब कार्यालय के भीतर पहुंचे, तो सरपंच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़ ने उनके साथ मारपीट की और उनका गला दबाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तीव्र गति से प्रसारित हो रहा है। पीड़ित ने निम्बी जोधा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक न तो कोई मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित ने पंचायत रिकॉर्ड के साथ भी छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की है। यह गंभीर घटना पंचायती राज व्यवस्था और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि आखिर छुट्टी के दिन सरकारी दफ्तर के अंदर कौन सी गतिविधियां संचालित हो रही थीं。
0
0
Report

गंगा जलस्तर बढ़ने से राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में रुका; आगे रफ्तार के लिए उम्मीद

Naya Chak, Bihar:गंगा के बढ़े जलस्तर ने कोलकाता से वाराणसी जा रहे राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 6 सितंबर से यह आकर्षक क्रूज भागलपुर में गंगा के बीच रुका हुआ है। हालांकि, इस पर सवार विदेशी सैलानी पहले ही क्रूज से उतरकर ट्रेन के माध्यम से पटना रवाना हो चुके हैं। अब क्रूज के आगे बढ़ने का इंतजार है। 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद क्रूज भागलपुर पहुंचा था, लेकिन गंगा का जलस्तर अभी भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आगे बेगूसराय के सिमरिया सेतु को पार करना क्रूज के लिए चुनौती बना हुआ है। क्रूज पर 9 विदेशी और 2 भारतीय सैलानी सवार थे। इनमें ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के पर्यटक भी शामिल थे। जलस्तर की स्थिति को देखते हुए विदेशी सैलानियों को पहले ही ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है। फिलहाल क्रूज भागलपुर में ही रुका हुआ है। संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में गंगा का जलस्तर अनुकूल होने के बाद इसे आगे रवाना किया जा सकता है। क्रूज के आसपास सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं। दरअसल, यह राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई महीनों से गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है। लेकिन भागलपुर और इसके आगे गंगा का बढ़ा जलस्तर फिलहाल इसकी यात्रा में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।
0
0
Report

बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए तय किए गए शुल्क से दस रुपए ज्यादा लेने पर बुजुर्ग पहुंचा कोतवाली दी तहरीर

RavindraRavindraFollow14m ago
Odera, Uttar Pradesh:बाल कटवाने और सेविंग कराने के तय रुपए से 10 रुपये ज्यादा लेने पर व्यक्ति ने युवक के विरुद्ध कोतवाली में दी तहरीर, कहा कि 40 रुपए में दाढ़ी बनाने और बाल काटने की बात तय हुई थी लेकिन दुकानदार ने 50 रुपये लिए। हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में आज शुक्रवार को एक अजीबोगरीब, रोचक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राठ नगर के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में बाल काटने और दाढ़ी बनाने वाले नाई ने बाल काटने और दाढ़ी बनाने के एवज में तय हुए 40 रुपये के बजाय 50 रुपये लेने से नाराज एक व्यक्ति ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर जबरन लिए हुए 10 रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। राठ कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव के निवासी व्यक्ति सीताराम बाबा ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि कल गुरुवार की दोपहर को उसने राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में अपने बाल कटवाए थे और दाढ़ी भी बनवाई थी। बताया कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने का मेहनताना 40 रुपये तय हुआ था। बताया कि दाढ़ी बनाने और बाल काटने वाले युवक ने तय रकम 40 रुपये से अधिक उससे जबरन 50 रुपये ले लिए। बताया कि उसके 10 रुपए ज्यादा लिए जाने से उसे कष्ट हुआ है। बताया कि जब उसने दुकानदार से 10 रुपये ज्यादा लेने का विरोध किया तो दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता कर उसे धमकी दे डाली। बताया कि आज शुक्रवार को उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सैलून दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई व दस वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रकरण को संज्ञान में लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के कतरास में अवैध खनन सुरंग धंसने से दो लोगों की मौत

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र अन्तर्गत केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह करीब सात बजे बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अवैध खनन के दौरान दो लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ महिला और पुरुष अवैध सुरंगों में घुसकर कोयला काटने का काम करते थे और बाद में बाइक सवारों के माध्यम से कोयला बेचते थे। इसी दौरान रविवार सुबह अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और दो लोग मलबे में दब गए। हादसे में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद धनंजय कुमार निवासी की मौत होने की सूचना है। जबकि अन्य 3 लोगों को पहले ही निकला जा चुका है और भी कई लोगो के अंदर दबे होने की बात सामने आ रही ।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदाल और गेंता की मदद से मलबा हटाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में शवों को बाइक पर लादकर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध खनन के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
0
0
Report

रांची में UPSC रक्षा सेवा-NDA परीक्षा, 21 केंद्र, 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Ranchi, Jharkhand:संघ लोक सेवा आयोग द्वारा राजधानी रांची में सम्मिलित रक्षा सेवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौ सेना अकादमी की परीक्षा 21 सेंटर में। बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक निषेधाज्ञा लागू। रांची सहित पूरे भारत में संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा सम्मिलित रक्षा सेवा की परीक्षा ली जा रही है। रांची में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं; परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बंस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है जो सुबह 7:00 से लेकर रात 9:00 बजे तक लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी प्रवेश करने लगे हैं
0
0
Report

यूसीसी कानून के विरोध में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की मुंबई मीटिंग

Mumbai, Maharashtra:यूसीसी कानून / इस्लाम जिमखाना मीटिंग पूर्णे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी कानून को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ राज्यों में इसे लागू भी कर दिया गया है, तो महाराष्ट्र में इसका ड्राफ्ट विधानसभा में पेश किया गया है。 इसी मुद्दे को लेकर मुंबई के मशहूर इस्लाम जिमखाना में एक अहम बैठक हुई, जिसमें सिर्फ मुस्लिम समुदाय ही नहीं, बल्कि सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। देखिए ये रिपोर्ट。 मुंबई के इस्लाम जिमखाना में यूसीसी को लेकर हुई ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। महाराष्ट्र असेंबली में पेश हुए यूसीसी के ड्राफ्ट को अभी कमेटी के पास भेजा गया है, जो इस पर लोगों की राय ले रही है。 बैठक में मौजूद तमाम धर्मों के नुमाइंदों का कहना था कि हर धर्म के अपने अलग-अलग कानून और रीति-रिवाज हैं, और यूसीसी कानून इन सब के खिलाफ है, खास तौर पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ。 इस मीटिंग में फैसला लिया गया है कि 21 लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो सरकार से बात करेगी और अपनी बात रखेगी。 बैठक में ये भी तय हुआ है कि आने वाले वक्त में यूसीसी कानून का सभी मिलकर विरोध करेंगे। नुमाइंदों ने साफ कहा कि अगर इस कानून को जबरदस्ती लागू किया गया, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अल्पसंख्यकों के सभी संगठन मिलकर इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाएंगे。 तो यूसीसी को लेकर विरोध अब तेज होता दिख रहा है। अब देखना ये होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव के लिए 35 क्विंटल मेहंदी

Jaipur, Rajasthan:Anchor--हाथों में मेहंदी शाम को लगेगी, लेकिन उसे पाने की कतार रात से ही लग गई। जयपुर के प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में गणेश चतुರ್ಥी से एक दिन पहले होने वाले सिंजारा महोत्सव की मेहंदी का क्रेज ऐसा है कि श्रद्धालुओं ने देर रात से ही मंदिर के आसपास डेरा डालना शुरू कर दिया। खासकर विवाह कीManोकामना लेकर पहुंचने वाले युवक-युवतियों और उनके परिजनों में इस प्रसाद को लेकर खास उत्साह है। आज गणेशजी महाराज को सिंजारा और मेहंदी अर्पित की जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद शाम 7:30 बजे से श्रद्धालुओं को मेहंदी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बार इसके लिए करीब 3500 किलो यानी 35 क्विंटल मेहंदी की व्यवस्था की गई है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव से पहले बप्पा को मेहंदी अर्पित करने की परंपरा करीब दो शताब्दियों पुरानी बताई जाती है। दिलचस्प यह है कि जिस परंपरा की शुरुआत करीब सवा किलो मेहंदी से हुई बताई जाती है, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ वही आयोजन अब हजारों किलो मेहंदी तक पहुंच गया है। इस बार राजस्थान के मेहंदी के लिए प्रसिद्ध सोजत से करीब 35 क्विंटल मेहंदी मंगवाई गई है। बप्पा की इस मेहंदी को लेकर सबसे बड़ी मान्यता विवाह से जुड़ी है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि गणेशजी को अर्पित मेहंदी का प्रसाद हाथों में लगाने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। गणेशजी विघ्नहर्ता हैं, इसलिए अविवाहित युवक-युवतियां विवाह की मनोकामना लेकर यहां पहुंचते हैं। कई परिवार अपने बेटे-बेटियों के लिए मेहंदी लेने आते हैं। मनोकामना पूरी होने पर कुछ नवविवाहित जोड़े अगले गणेशोत्सव में मंदिर पहुंचकर गणेशजी को धन्यवाद देते हैं और विवाह का पहला निमंत्रण भी बप्पा के चरणों में अर्पित करने की परंपरा निभाते हैं। इस परंपरा का बदलता स्वरूप भी दिलचस्प है। मंदिर से जुड़ी जानकारी के अनुसार शुरुआती समय में करीब 1.25 किलो मेहंदी से सिंजारा मनाया जाता था। फिर श्रद्धालु बढ़े तो मेहंदी की मात्रा भी बढ़ती चली गई। अब आंकड़ा 3500 किलो तक पहुंच गया है। यानी शुरुआती मात्रा के मुकाबले करीब 2800 गुना मेहंदी की व्यवस्था की जा रही है। सिंजारा महोत्सव में इस बार एक बदलाव श्रद्धालुओं को भी नजर आएगा। पहले मेहंदी का प्रसाद पत्तों से बने दोनों में दिया जाता था। अब भीड़, स्वच्छता और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिप लॉक पैकिंग में मेहंदी देने की व्यवस्था की जा रही है। इससे श्रद्धालु प्रसाद को आसानी से सुरक्षित घर ले जा सकेंगे।
0
0
Report

झारखंड के आर्यभट्ट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, 2500 शिक्षक शामिल

Ranchi, Jharkhand:रांची के आर्यभट्ट सभागार में आज पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 2500 शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, समर्पण और कार्यकुशलता के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्साह एवं जिम्मेदारी को और मजबूत करना है। समारोह के दौरान शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान और बच्चों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा।
0
0
Report

बस्तर में स्वाइन फ्लू के मरीज अचानक बढ़े; एक साथ 4 भर्ती, आइसोलेशन वार्ड बना

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू के मरीजों में एकाएक बढ़ोतरी देखी जा रही है, पहली बार मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू (H1 N1) के एक साथ 4 मरीजों को भर्ती किया गया है, मरीजों की संख्या को देखते हुए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में 1 मरीज ओड़िसा, 2 जगदलपुर और 1 मरीज कोंडागांव निवासी है, संभावना जताई जा रही है कि स्वाइन फ्लू संक्रमण ओडिशा से बस्तर पहुंचा हो,स्वास्थ्य अमला मरीजों की ट्रैवल और कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटा हुआ है, हालांकि अब तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बस्तर और ओडिसा के सीमाक्षेत्र में किसी भी तरह का निगरानी दल तैनात नहीं किया गया है ऐसे में बस्तर में स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top