icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सतना में किसान संघ की ट्रैक्टर रैली: 16 सूत्रीय मांगों के साथ विरोध प्रदर्शन

Satna, Madhya Pradesh:सतना। किसानों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को सतना में ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना के नेतृत्व में करीब 200 ट्रैक्टरों के साथ किसान कृषि उपज मंडी से निकले। रैली बिड़ला रोड, सेमरिया चौक और सर्किट हाउस चौक होते हुए सिविल लाइन चौपाटी पर समाप्त हुई। इसके बाद जिला अध्यक्ष योगेश तिवारी और जिला मंत्री द्वारकेन्द्र प्रताप बागरी के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने धान में भावांतर योजना का विरोध करते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदी, मंडी अधिनियम की धारा 36(3) के तहत MSP से कम पर खरीदी रोकने, कम वोल्टेज और जले ट्रांसफार्मर बदलने, 25 केवीए ट्रांसफार्मर योजना दोबारा शुरू करने की मांग की। खाद की उपलब्धता, किसान क्रेडिट, अतिवृष्टि से फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा, मृत पशुओं को सड़क से हटाने, नहरों- बांधों की मरम्मत, बरगी डायवर्सन में तेजी, जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा की मांग भी की गई। बिरसिंहपुर, कोठी, मझगवां मंडियों को नियमित संचालित करने और सोहावल में अवैध सब्जी मंडी पर कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
0
0
Report

अंबिकापुर में सोशल मीडिया से उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर जाति और धर्म को लेकर उन्माद फैलाने का काम करने वाले लोगों के खिलाफ सर्व समाज ने सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। अंबिकापुर शहर के सर्व समाज के सरगुजा आईजी से मुलाकात कर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर जाति और धर्म को लेकर उन्माद फैलाने की बात सामने आई है। सर्व समाज ने एक पेन ड्राइव में वीडियो के साथ ज्ञापन सौपकर कहा है कि सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है, जिसका असर समाज पर पड़ रहा है। इधर सरगुजा आईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि सबूत और तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में बाइक काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाइक चोरी का बड़ा खुलासा, पंचालघाट आश्रम में काटते थे चोरी की बाइकें, करीब 10 लाख का सामान बरामद तमंचा-कारतूस और बाइक काटने के औजार भी मिले फर्रुखाबाद में एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें काटकर पुर्जे बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ कई बाइकों के कटे हुए पुर्जे, चेचिस, साइलेंसर, टायर, रिम और बाइक काटने के औजार बरामद किए हैं। इसके अलावा 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। मामले फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र का है, जहां चीता मोबाइल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध से पूछताछ की। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया। इसके बाद एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मैनपुरी निवासी अवनीश कुमार और हरदोई के शाहाबाद निवासी मोहम्मद कासिम हैं। कासिम वर्तमान में फर्रुखाबाद के अमेठी कोहना में रह रहा था और चोरी की मोटरसाइकिलों के सामान की खरीद-फरोख्त करता था। पूछताछ में अवनीश ने पुलिस को बताया कि वह पहले मोटरसाइकिल चोरी करके सीधे बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने का डर रहता था। इसके बाद उसने चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अलग किए। आरोपी के मुताबिक चोरी की मोटरसाइकिलों को पंचालघाट स्थित एक आश्रम में ले जाया जाता था। वहां औजारों की मदद से मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अलग किए जाते थे। इसके बाद इन पुर्जों को रात के समय कबाड़ी मोहम्मद कासिम को बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, कई बाइकों के चेचिस, साइलेंसर, टायर, रिम और मोटरसाइकिल काटने के औजार बरामद किए हैं। साथ ही 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। एसपी आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
0
0
Report

मुख्यमंत्री धामी के पहल पर 34 वरिष्ठ नागरिकों की गंगोत्री यात्रा शुरू

Karnaprayag, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पर्यटन विभाग की ओर से संचालित दीन दयाल मातृ-पितृ योजना के तहत मंगलवार को चमोली से 34 वरिष्ठ नागरिकों का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाला हुआ। गोपेश्वर बस स्टैंड से भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस दौरान तीर्थयात्रियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पर्यटन विभाग की ओर से संचालित दीन दयाल मातृ-पितृ योजना के तहत राज्य में निवास करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यात्रा के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से निःशुल्क परिवहन तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से आवास, भोजन और गाइड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि 34 सदस्यीय दल चार दिवसीय यात्रा पर गया है और शुक्रवार को वापस गोपेश्वर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत समय-समय पर जनपद से वरिष्ठ नागरिकों के अन्य दलों को भी तीर्थयात्रा पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने 4 लाख रिश्वत मामले में RDSO के अधिकारी समेत चार पकड़े

New Delhi, Delhi:RDSO के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत चार गिरफ्तार, 4 लाख की रिश्वत लेते CBI ने होटल में पकड़ा...\n\nCBI ने रिश्वतखोरी के एक मामले में RDSO लखनऊ के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर के अलावा एक निजी कंपनी के दो प्रतिनिधि शामिल हैं।\n\nCBI के मुताबिक, यह मामला 15 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया। आरोप है कि दोनों सरकारी अधिकारियों ने निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कोलकाता की एक निजी कंपनी से रिश्वत मांगी थी। इसके बदले कंपनी की फैक्ट्री में लगी प्लांट और मशीनरी के निरीक्षण की ऐसी रिपोर्ट जारी करने का आरोप है, जो कंपनी के पक्ष में हो।\n\nशिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया। अधिकारियों ने आरोपियों को हावड़ा के एक होटल में 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। CBI की कार्रवाई के दौरान सिर्फ 4 लाख रुपये की रिश्वत ही नहीं, बल्कि 4.73 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद कर जब्त की गई।\n\nगिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपियों के घर और दफ्तरों पर भी तलाशी अभियान शुरू किया। लखनऊ, कोलकाता और बिहार में कई ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।\n\nचारों आरोपियों को अब सक्षम अदालत के सामने पेश किया जाएगा। CBI मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रिश्वतखोरी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।\n\nNames of the arrested accused: \n\n1. Ashutosh Kumar, Dy. Director, RDSO, Lucknow\n\n2. Deepak Kumar, Sr. Section Engineer, RDSO, Lucknow\n\n3. Sashank Agarwal, representative of M/s Utkarsh India Limited, Kolkata\n\n4. Swarup Kumar Rai, representative of M/s Utkarsh India Limited, Kolkata,
0
0
Report
Advertisement

भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर भारी खींचतान, बलवंत सैनी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ की भादरा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। भाजपा के सिंबल पर 16 पार्षद और 6 समर्थित पार्षद जीतने के बावजूद बोर्ड गठन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद बलवंत सैनी ने मंगलवार को आजाद उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सैनी ने भाजपा के प्रमुख दावेदार मांगीलाल गोयल पर आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई सुरेंद्र को वार्ड नंबर 34 में हराने में उनकी भूमिका रही है। सैनी ने कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से हैं, लेकिन गद्दार कहलाने से बेहतर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना है। वहीं कांग्रेस और माकपा ने संयुक्त रूप से नरेंद्र उर्फ लीडर को इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। नरेंद्र बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे。
0
0
Report

बारां में जलझूलनी एकादशी और डोल मेला की तैयारियां तेज, मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था

Baran, Rajasthan:हाड़ौती के ख्यातनाम डोल मेला और जलझूलनी एकादशी की तैयारियां शुरू, एंकर –बारां में आगामी जलझूलनी एकादशी और डोल मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डोल मेला स्थल, शोभायात्रा मार्ग, सड़कों, गलियों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के सुपरविजन में पुलिस अधिकारियों के साथ नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट का जायजा लिया। बारां में जलझूलनी एकादशी और डोल मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर की पुरानी परंपरा से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। डोल मेले के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा और धार्मिक झांकियों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शोभायात्रा मार्ग में आने वाले अतिक्रमण, पशुओं की समस्या, बिजली के झूलते तार, यातायात व्यवस्था और बैरिकेडिंग को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही शोभायात्रा के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक रूट और डायवर्जन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डोल मेला और जलझूलनी एकादशी से पहले अपने-अपने विभाग की सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। बाइट – सौरभ तिवारी, एडिशनल एसपी, बारां
0
0
Report

AIUDF के बदरुद्दीन अजमल नौगांव से चुनाव लड़ेंगे; BJP-कांग्रेस से तगड़ा मुकाबला

Guwahati, Assam:असम के होजाई जिले के AIUDF कार्यालय में जरूरी बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि AIUDF सुप्रीमो तथा बिना कांडी विधानसभा सीट के विधायक मौलाना बदरुद्दीन अजमल रहेंगे और वही नौगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसी बात पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बातचीत के दौरान कहा है कि मेरे पार्टी के आज बैठक के बाद मुझे ही नौगांव लोकसभा सीट का हमारे दल का उम्मीदवार चुना गया मेरी इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ जोरदार मुकाबला होगा और मुझे नौगांव के सभी लोगों का बहुमत मिलेगा और हम यूडीएफ इस बार नौगांव लोकसभा में चुनाव जीतेंगे और हमारा टक्कर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और कांग्रेस के साथ ही होगा बीजेपी और कांग्रेस के साथ तगड़ा मुकाबला कर हम लोग चुनाव जीतेंगे।
0
0
Report
Advertisement

चार नाबालिग लापता छात्राएं मुंबई से सुरक्षित बरामद, अपहरण की आशंका नहीं

Gaya, Bihar:पांच दिन बाद मुंबई से मिलीं चार लापता छात्राएं, गया पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर किया बरामद गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा से लापता हुईं चार नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने पांच दिन बाद मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। छात्राएं 9 सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्राओं तक पहुंच गई। हम आपको बता दे कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा गांव की चार नाबालिग छात्राएं 9 सितंबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। रोज की तरह परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब चारों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामला चार नाबालिग छात्राओं के एक साथ गायब होने का था, जिसे गया पुलिस ने गंभीरता से लिया। गया पुलिस ने छात्राओं की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया। टीम ने तकनीकी सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान छात्राओं के मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई, जिसमें पता चला कि छात्राएं गया से पटना और फिर पटना से मुंबई चली गई हैं। इसके बाद गया पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय से छात्राओं को मुंबई से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार चारों छात्राएं सुरक्षित हैं और उन्हें गया लाया गया है। इस संबंध में गया के सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई थी। टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से चारों छात्राओं को सकुशल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं का बयान दर्ज कराया गया है और मेडिकल जांच भी कराई गई है। शुरुआती जांच में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। छात्राओं ने अपने मन से घर से जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है की किसी भी प्रकार से कोई भी अपहरण नही हुआ है और नही किसी के साथ गई थी। सिटी एसपी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। अगर जांच के दौरान किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाइट:- अभिनव , सिटी एसपी गयाजी
0
0
Report

ई-स्कूटी में आग लगने से राजनांदगांव में अफरा-तफरी, जांच जारी

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के गंज लाइन इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कुछ ही पलों में पूरी स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्कूटी लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि सड़क पर अचानक इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की इस घटना ने ई-स्कूटी की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। फिलहाल स्कूटी में आग किस वजह से लगी, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बैटरी में तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top