icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow10 May 2025, 10:11 am

Bulandshahr - नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

बुलंदशहर से एक घटना सामने आई है ,जहां नौकरी का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा से लाई गईं दो युवतियों में से एक के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया .पीड़िता ने तीन लोगों पर चलती कार में बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. आरोपियों द्वारा एक युवती को चलती कार से मेरठ में फेंका गया,चलती कार से फेंकी गई युवती की मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बुलंदशहर के खुर्जा में पीड़िता फेंकी गई। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता यूपी के प्रतापगढ़ ज़िले की मूल निवासी है और ग्रेटर नोएडा में नौकरी करती थी. पीड़िता ने थाने पहुंचने पर शिकायत दर्ज करवाई है ,खुर्जा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डांग में 100 से अधिक आदिवासी घर वापसी कर सनातन धर्म में लौटे

ડાંગ બ્રેકિંગ નવરાત્રીના પવિત્ર દિવસોમાં ડાંગ જિલ્લાના 30થી વધુ આદિવાસી પરિવારોના 100 થી વધારે લોકોોએ કરી ‘ઘરવાપસી’ કિશન બાપુ ના સાનિધ્યમાં માયાદેવી મંદિર ખાતે પૂજન હવન સાથે શુદ્ધીકરણ, વર્ષો પહેલા ઘરમાં બીમારી અને દુઃખ આવતા ഖ્રિસ્તી પાદરીઓના સંસ્કરથી આવ્યા હતા, દુઃખ દૂર કરવાના બહાને આદિવાસી પરિવારો પાસે ખ્રિસ્તી ધર્મ અંગીકાર કરાવવામાં આવતો હતો, આજે ડાંગ તાપી જેવા આદિવાસી વિસ્તારોમાં ખુબ મોટો પ્રમાણમાં લોકો ઘર વાપસી કરી રહ્યા છે, ખ્રિસ્તી ધર્મ છોડી સનાતન ધર્મમાં ઘર વાપસી માટે કોઈ લોભ લાલચ આપવામાં આવતી નથી, હજારો લોકો વિચાર પરિવર્તન કરતા સનાતન ધર્મમાં પાછા વળી રહ્યા છે,
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के मक्कासर में कुश्ती दंगल: 100 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Hanumangarh, Rajasthan:मक्कासर में कुश्ती दंगल, 100 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव में शुक्रवार को तीसरा कुश्ती दंगल हुआ। सुखा सिंह पहलवान ने ग्रामीणों के सहयोग से इसका आयोजन किया। इसमें राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित देश के करीब 100 पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। विजेता को एक लाख रुपए का नकद इनाम मिला। पांच अन्य पहलवानों को 50-50 हजार रुपए के पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में आए मेहमानों ने दंगल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना आज की जरूरत है, खासकर जिले में बढ़ते नशे को देखते हुए। ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देंगे। आयोजकों ने बताया कि मक्कासर गांव का कुश्ती से पुराना जुड़ाव है। उस्ताद दर्शन सिंह यहां अखाड़ा चला रहे हैं। दंगल का मकसद युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रखना है।
0
0
Report

बेमौसम बरसात से चूरू-रतनगढ़ में जनजीवन प्रभावित, किसानों को फसलों की चिंता

Churu, Rajasthan:क्षेत्र में बेमौसम बरसात से जनजीवन प्रभावित चूरू। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। रतनगढ़ में रात भर हुई को बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू मुख्यालय पर भी हल्की बारिश हुई। आज सुबह मौसम में ठंडक महसूस देखी गई。 रतनगढ़ में 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, बरसात के कारण शारदीय नवरात्रों में सालासर यात्रियों के भंडारे, दुर्गा पंडाल और रामलीलाएं प्रभावित ہوئیं। मुख्य सड़क मार्ग, सरदारशहर बाईपास, चूरू व देराजसर सड़क मार्ग पर पानी जमा होने से पैदल व बाइक सवार यात्रियों को दिक्कत हुई。 पानी भरने से लोग परेशान हाल ही में शुरू हुए ड्रेनेज सिस्टम के बावजूद घंटों बाद भी पानी नहीं निकल पाया, जिससे किसानों को फसल निकालने में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के किसानों को खुले में रखी फसलों और मंडियों में अनाज भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी।
0
0
Report

चलाया जन जागरुकता अभियान, गंगा को साफ रखने के लिए दिलाई कसम

Manoj KumarManoj KumarFollow8m ago
Khuchama, Uttar Pradesh:जलीय जन्तुओ की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य ह़ै चहनिया (चंदौली) जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन मे शुक्रवार क़ो बलुआ मे नमामि गंगे के तहत वन विभाग चहनिया द्वारा नदी में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय जीवों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी ।इस दौरान वाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के छात्रों के द्वारा गंगा निर्मलीकरण प्रभात फेरी विद्यालय से बाजार होते हुए गंगा तट पर पहुंचकर पर गोष्ठी के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि डाल्फ़िन व मनुष्य दोनों स्तनधारी हैं, जो हवा में सांस लेते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और गर्म खून वाले होते हैं लेकिन डाल्फ़िन पानी में रहती हैं, उनके पास ब्लोहोल होता है । वे सामाजिक और बुद्धिमान होती हैं। और इंसानों से अलग कई शारीरिक, संवेदी क्षमताएं रखती हैं, जबकि मनुष्य जमीन पर रहते हैं और जटिल भाषा ,संस्कृति विकसित कर चुके हैं। दोनों के बीच समानताएं (बुद्धि, भावनाएं) और अंतर (पर्यावास, शारीरिक संरचना) हैं । डॉल्फ़िन अपनी बुद्धिमत्ता और मददगार स्वभाव के कारण इंसानों के लिए खास मानी जाती हैं। वहीं संचालन कर रहे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने लोगों को गंगा स्वच्छ की शपथ भी दिलाया ।इस अवसर पर वन विभाग के दरोगा फिरोज गांधी, वनरक्षक जितेंद्र यादव,अभिषेक यादव विश्वनाथ, विजय लाल, तेजबली पांडेय राजेश साहनी,जुगनू पासवान, एवं मुहम्मद शकील आदि लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

डीआरएम की मॉक ड्रिल से आपदा प्रतिक्रिया परखी; डीडीयू जंक्शन पर प्रभावी अभ्यास

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू रेल मंडल में संयुक्त आपदा रेल राहत एवं बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन - रेल दुर्घटना के दौरान राहत और बचाव की तैयारियों को परखा गया - 11वीं एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लिया हिस्सा - घायलों को निकालने, तत्काल चिकित्सा सुविधा देने और बचाव उपकरणों की कार्यक्षमता की हुई जांच - आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई का किया गया अभ्यास। - डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा— मॉक ड्रिल का उद्देश्य दुर्घटना के समय जान-माल के नुकसान को कम करना और लोगों की जान बचाने की तैयारी को परखना है - डीआरएम के मुताबिक, रेलवे समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित करता है, ताकि सभी टीमें आपदा की स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सकें। - डीडीयू जंक्शन के समीप यार्ड में किया गया मॉक ड्रिल.
0
0
Report

अंकिता भंडारी केस में हाईकोर्ट वकीलों ने दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति रोकने की मांग

Prayagraj, Uttar Pradesh:अंकिता भंडारी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने खोला मोर्चा, राज्यपाल नामित किए गए दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर वकीलों ने खोला मोर्चा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग, हाईकोर्ट के वकीलों ने कहा अंकिता भंडारी मामले की जांच को प्रभावित करने का किया जा रहा प्रयास। अंकिता भंडारी मौत मामले को लेकर प्रयागराज में हाईकोर्ट के वकीलों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा है। हाईकोर्ट के वकीलों का कहना है कि अंकिता भंडारी मौत मामले के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में शामिल अधिवक्ता राजवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दुष्यंत गौतम पर अंकिता भंडारी के शोषण का आरोप है, उसे राज्यपाल के रूप में नियुक्ति देकर जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। हाईकोर्ट के वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि दुष्यन्त गौतम की राज्यपाल की नियुक्ति को रद्द किया जाए और मामले की चल रही सीबीआई जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि अंकिता भंडारी के आरोपियों को समय रहते सजा मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

अमरदीप और रविता को फांसी: अमित हत्याकांड में बड़ा फैसला

पति की गला दबाकर हत्या कर शव के पास सांप छोड़ने वाले अमरदीप और रवीता को फांसी की सजा मेरठ। मेरठ की ADJ कोर्ट ने चर्चित अमित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभियुक्त अमरदीप और उसकी प्रेमिका रवीता को फांसी की सजा सुनाई है। फैसले के बाद सरकारी पक्ष के अधिवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया - माननीय न्यायालय ने अमरदीप और रवीता दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्मृति और सावित्री देवी का उदाहरण दिया। जिस तरह सावित्री देवी ने अपने पति के मरने के बाद यमराज से उसके प्राण वापस लाए थे, जहां पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की पूजा करती है, इस महिला ने उस पूरे रिश्ते को कलंकित किया है। इसने खुद अपने हाथों से अपने पति की जान ले ली। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने कहा है कि ये मुकदमा विरल से विरलतम की श्रेणी में आता है। अभियुक्ता ने सारे रिश्तों को कलंकित किया है। फैसले में मनुस्मृति का भी उदाहरण दिया गया। क्या कहा वकील ने - ये देश भर में एक बड़ा संदेश जाएगा। इससे अपराध रुकेगा, अपराध की पुनरावृत्ति रुकेगी। क्या था मामला - अमित की पत्नी रवीता के अमरदीप से अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर 12/13 अप्रैल की रात अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी और हत्या को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने के लिए शव के पास घोड़ा पछाड़ सांप लाकर छोड़ दिया था। कोर्ट में सपेरे, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम सबूत बने थे।
0
0
Report

चंदौली के युवक की पिकअप लूट के विरोध पर गोली मारकर हत्या

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - बिहार के समस्तीपुर में पिकअप लूट का विरोध करने पर चंदौली के युवक की गोली मारकर हत्या - मृतक की पहचान खगवल गांव निवासी 26 वर्षीय अवनीश कुमार मौर्य के रूप में हुई - अवनीश पिकअप पर मिर्च लादकर बिहार जा रहा था, तभी बदमाशों ने वाहन लूटने की कोशिश की - विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी, घटना की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम - भाई सुनील कुमार के मुताबिक, रात 10:44 बजे अवनीश से फोन पर बात हुई थी। उसने देर रात पहुंचने की बात कही थी - सुबह करीब 4:30 बजे फोन करने पर अवनीश ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में समस्तीपुर पुलिस की ओर से घटना की सूचना मिली - अवनीश सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से खगवल गांव में शोक की लहर - बिहार पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की पहचान में जुटी है - सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव का मामला.
0
0
Report
Advertisement

सिवनी के भैरोगंज में शराब दुकान विरोध पर महिलाओं का सड़क प्रदर्शन

Seoni, Madhya Pradesh:शराब दुकान खोलने को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद भी धरने पर बैठी महिलाएं सिवनी शहर के भैरोगंज इलाके के रहवासी क्षेत्र में खोली जा रही सरकारी शराब दुकान को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा खुले रूप में शराब दुकान खोले जाने का विरोध और सड़क पर प्रदर्शन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सड़क से हटाया। इस बीच महिलाओं का कहना है कि इस क्षेत्र में कोचिंग, कॉलेज भी है। बच्चियाँ यहां से कोचिंग और कॉलेज आती जाती है शराब दुकान खुलने से असामाजिक गतिविधियां बढ़ जाएगी ओर क्षेत्रीय लोगों को खतरा बढ़ जाएगा इसलिए वे शराब दुकान खुलने का विरोध कर रहे हैं।
0
0
Report

कोंडागांव के रसोइयों का मानदेय बकाया, जून 2026 से समय पर भुगतान की मांग

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में mid-day meal बनाने वाले रसोइयों की आर्थिक परेशानी अब बढ़ती जा रही है। जून 2026 से मानदेय भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए कोंडागांव स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोइया कल्याण संघ ने शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने बकाया भुगतान, हर महीने समय पर मानदेय और कलेक्टर दर पर भुगतान की मांग उठाई है। स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइये खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। संघ के ज्ञापन के मुताबिक, कोंडागांव जिले के दो ब्लाक के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत रसोइयों का मानदेय भुगतान लंबित है। संघ ने मांग की है कि जून 2026 से बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए, हर महीने की 5 तारीख तक मानदेय दिया जाए और रसोइयों को कलेक्टर दर के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अब सवाल यह है कि बच्चों के भोजन की जिम्मेदारी निभाने वाले इन रसोइयों को अपने मेहनताने के लिए आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा? क्या शिक्षा विभाग इनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई करेगा? फिलहाल रसोइया संघ ने अपनी मांगें विभाग के सामने रख दी हैं।
0
0
Report

शहडोल के सिंहपुर में माता काली दरबार: अष्टभुजाधारी प्रतिमा के साथ गणेश की मौजूदगी

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल के सिंहपुर में मां काली का अद्भुत दरबार, अष्टभुजाधारी स्वरूप के साथ विराजमान हैं भगवान गणेश मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर में मां काली का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी धार्मिक आस्था और विशिष्ट प्रतिमा के लिए जाना जाता है। यहां मां काली अष्टभुजाधारी स्वरूप में विराजमान हैं और उनके साथ भगवान गणेश भी मौजूद हैं। मंदिर से जुड़ी प्राचीन मान्यताएं और पचमठा मंदिर की ऐतिहासिक विरासत इस स्थान को खास बनाती हैं। आखिर क्या है इस मंदिर की विशेषता और क्या है इसकी ऐतिहासिक गाथा? सिंहपुर के धार्मिक पहचान के साथ यहां स्थित प्राचीन पचमठा मंदिर भी इस क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्थानीय जनश्रुतियों में पचमठा मंदिर को पांडवों के अज्ञातवास से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, मंदिर के निर्माण काल को लेकर ऐतिहासिक विवरण अलग हैं। उपलब्ध जानकारियों के अनुसार, इसकी वर्तमान संरचना को गोंड शासनकाल से जोड़ा जाता है। मां काली मंदिर की प्राचीनता, विशिष्ट प्रतिमा और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं सिंहपुर को एक अलग पहचान देती हैं। हालांकि, मंदिर की स्थापना कब हुई और मां काली की प्रतिमा का इतिहास क्या है, इसे लेकर प्रमाणित ऐतिहासिक जानकारी का विस्तृत दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद, श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर की सबसे बड़ी पहचान बनी हुई है। सिंहपुर का मां काली मंदिर शहडोल जिले की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। मां काली के अष्टभुजाधारी स्वरूप और भगवान गणेश की उपस्थिति इस मंदिर को विशिष्ट बनाती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top