icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुंगेर बाढ़ से किसानों की जिंदगी बदहाल, राहत और मुआवजे की मांग तेज

Munger, Bihar:गंगा का पानी घटा लेकिन समस्या बरकरार, तीन वर्षों से लगातार फसल क्षति से किसान परेशान। मुंगेर जिले में बाढ़ उतर गया है लेकिन बाढ़ का दंश अभी खत्म नहीं हुआ है; जिले के छह प्रखंडों में बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई है। इस बाढ़ में सबसे ज्यादा क्षति किसानों को हुई है। असरगंज प्रखंड के चोरगांव निवासी बादो देवी की कहानी आपको झकझोोर कर रख देगी। इनके पास दस कट्ठा जमीन है जिसपर छह पोता पोती और विधवा बहू के साथ अपनी जिंदगी देखती है। चार वर्षों से बाढ़ की वजह से फसल क्षति हो रही है जिससे उनके साथ दो वक्त के भोजन का भी दिक्कत है। उन्होंने रोते हुए बताया कि मेरे पास दस कट्ठा जमीन है और कुछ दूसरे की जमीन बटाई पर लेकर करते हैं। मेरे बेटे की पूर्व में हत्या हो चुकी है जिसकी वजह से छह पोता पोती और विधवा बहू के गुजर वसर की चिंता है। बहु कहीं कहीं मजदूरी कर लेती है और मायके तथा अन्य रिश्तेदारों की मदद से नमक रोटी का प्रबंध हो जाता है। सरकार से सात हजार रुपये तो मिला लेकिन उससे क्या होगा, हमारे लोग को फसल क्षति का मुवावजा मिले तो कुछ सहायता हो पाएगी। बाइट बादो देवी. ग्रामीण राजकुमार यादव ने बताया कि पांच बीघा मेरे पास खेती है जिसमें 25 परिवारों का बोझ है। पिछले चार वर्षों से बाढ़ के पानी में फसल नष्ट हो रहा है जिससे काफी परेशानी हो रही है। कर्ज और लोन लेकर खेती करते हैं लेकिन जब लौटाने का वक्त आता है तो फसल ही नहीं बचती है। जिसने कर्ज लिये हैं वो परेशान करते हैं लेकिन मेरे पास कोई रास्ता नहीं है। इंसान के साथ साथ मवेशियों के चारा का भी दिक्कत होता है। बाइट राजो यादव किसान ग्रामीण. पवन राय ने बताया कि 25 बीघा खेती है लेकिन चार वर्षों से कोई फसल नहीं हो रहा है जिससे काफी परेशानी है। कर्ज वाले परेशान करते हैं और एक बीघा धान की खेती करने में 15 हजार से अधिक की राशि खर्च होती है लेकिन बाढ़ में सब बह जाता है। खेत की जो स्थिति है उससे रब्बी फसल होने का भी सम्भावना नहीं है। वहीं अन्य किसानों और बाढ़ से प्रभावित लोगों की शिकायत है कि उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बाढ़ राहत की राशि और फसल क्षति की मांग की। बाइट पवन राय किसान ग्रामीण. जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि गंगा का जलस्तर वार्निंग लेबल से नीचे आ गया है। बीमारी नहीं फैले इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। मुंगेर के छह प्रखंडों के 38 पंचायत और नगर निगम के 11 वार्ड प्रभावित हुए थे। जितने भी लोग राहत शिविर में रह रहे थे उन्हें एसओपी के अनुसार सुविधाएं दी गईं। 52 हजार लोगों को पॉलीथिन सीट, 82 जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जिसमें आठ लाख प्लेट भोजन दोनों टाइम बाढ़ पीड़ितों को कराया गया। 40 पंचायत में फसल क्षति हुई है जिसमें 75 हजार हेक्टेयर जमीन लगी फसल प्रभावित हुई थी उसकी आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। मुंगेर में बाढ़ की वजह से 93 हजार परिवार प्रभावित थे जिसमें चार लाख 54 हजार की आबादी प्रभावित हुई थी। इसमें से 68 हजार 700 परिवार को बाढ़ राहत की राशि दे दी गई है बाकी लोगों का डेटा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोड हो रहा है और सभी को राशि भेज दी जाएगी। जहां आवश्यकता है वहां अभी भी सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है और जिन्हें पॉलीथिन सीट की जरूरत है उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। मैंने सभी सीओ को निर्देशित किया है कि जीआर की राशि के लिए सभी से समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर डेटा अपलोड किया जाए। बाइट - निखिल धनराज निप्पणीकर डीएम मुंगेर.
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया बस में आग लगी: तीर्थयात्रियों ने सुरक्षित उतरकर बचाई जान, बस राख

Khagaria, Bihar:खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के NH-31 के अनिल होटल के सामने अहले सुबह नेपाल से गया पिंडदान करने के लिए जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 50-60 तीर्थयात्री सवार थे। जो अपने पूर्वज का पिंडदान करने के लिए गया बस से जा रहे थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते सभी यात्री बस से सुरक्षित उतर गए देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि बस सीएनजी की थी और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी फिर उसके बाद पूरी बस धूं-धूं कर जलकर राख हो गई राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया।
0
0
Report

गणेश विसर्जन के दौरान बदमाशों की फायरिंग, एक युवक घायल; पुलिस जाँच में जुटी

New Delhi, Delhi:गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर बदमाशों ने की फायरिंग, बंदूक की बट से युवक घायल कस्तूरबा नगर रेड लाइट पर स्कूटी सवार बदमाशों ने किया हंगामा, दो राउंड फायरिंग के बाद मचा हड़कंप; एक आरोपी को पब्लिक ने दबोचा शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा नगर रेड लाइट पर गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ कथित तौर पर बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। घटना के समय श्रद्धालुओं के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी मौजूद थे। धार्मिक गीतों पर लोग नाचते-गाते हुए गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान स्कूटी सवार दो से तीन युवकों ने श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों में से एक ने बंदूक की बट से एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके। गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी में हुई फायरिंग की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग क्यों की गई तथा आरोपियों के पास हथियार कहां से आया。 बाइट 3 - श्रद्धालु रिपोर्ट - राकेश चावला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बगहा में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, नेपाल बारिश से कई गाँव प्रभावित

Bagaha, Bihar:बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहाँ नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई गांव प्रभावित हुए हैं। नदी का पानी दियारा के निचले हिस्से वाले गांवों में प्रवेश करने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल नेपाल के तराई क्षेत्र में हों रही भारी वर्षा के कारण गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का असर लक्ष्मीपुर-रामपुरवा पंचायत के कई गांवों में देखने को मिल रहा है। बीन टोली, कान्हा टोला औऱ रोंहुआ टोला, संतपुर सोहरी, भेड़ियारी बंगाली टोला और चकदहवा समेत आसपास के इलाकों में गंडक नदी का पानी प्रवेश कर गया है । पानी बढ़ने से ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल है। आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चिंतित हैं लिहाजा प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं विस्थापन की कवायद के साथ हीं राहत कैंप चलाने औऱ सामुदायिक किचन की व्यवस्था में ज़िला प्रशासन जुटा हुआ है। बाइट- बाढ़ पीड़ित ग्रामीण और महिला
0
0
Report

जांजगीर-चांपा में लाखों के बकाए पर कनेक्शन काटकर बिजली चुराने का मामला

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा लाखों के बकाए पर कटा बिजली कनेक्शन, सर्विस वायर से छेड़छाड़ कर फिर जोड़ी बिजली बिजली चोरी करते पकड़े गए दो ग्रामीण, नैला चौकी पुलिस ने दर्ज की FIR हाथीटिकरा में बिजली विभाग की टीम ने की औचक जांच जाँच में सामने आया बिजली चोरी का मामला, मीटर और सर्विस वायर से की गई छेड़छाड़ लक्ष्मीनारायण पटेल पर 2 लाख 28 हजार 720 रुपए का था बिजली बिल बकाया कनेक्शन काटे जाने के बाद इनकमिंग लाइन में हुकिंग कर बिजली चलाने का मामला जांच के दौरान 2568 वॉट का बिजली भार चोरी से उपयोग करते मिला दूसरे मामले में रामजी पटेल पर 33 हजार 760 रुपए की बकाया राशि इनकमिंग लाइन में हुकिंग और सर्विस वायर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते मिला जाँच में 530 वॉट का बिजली भार चोरी से उपयोग करते पाया गया बिजली विभाग की शिकायत पर नैला चौकी पुलिस ने दर्ज की FIR विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत हुई कार्रवाई बिजली चोरी के मामले में पहली बार FIR, पुलिस ने शुरू की जांच बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ पर कानून में जुर्माने के साथ होगी बड़ी कार्यवाही,,
0
0
Report
Advertisement

पटना के पंडारक में ग्रामीणों के नाम पर म्यूअल अकाउंट से करोड़ों की साइबर ठगी

Patna, Bihar:पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के पंडारक गाव में ग्रामीणों के नाम पर म्यूअल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने करीब 50 वर्षीय सीता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांव में करीब 400 से 500 लोगों के नाम पर म्यूअल अकाउंट खोले जाने की जानकारी मिली है। ग्रामीण महिलाओं ने साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर ठगी की जानकारी दी थी। इसके बाद साइबर डीएसपी संगीता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने पंडारक गांव पहुंचकर जांच की। पूछताछ में ग्रामीणों ने सीता देवी द्वारा बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, अनाज की खरीद-बिक्री, शौचालय निर्माण समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर शिविर लगाकर बैंक खाते और सिम कार्ड एक्टिवेट कराए गए। इन्हीं खातों के जरिए साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम का लेन-देन किया। पुलिस को यह भी पता चला है कि कुछ ग्रामीणों के नाम पर लाखों रुपये का लोन भी लिया गया है। गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर एक मुखिया के घर से कई मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी, दर्जनों सिम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगी का आंकड़ा 5 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। पूरे नेटवर्क की जांच के साथ बैंक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top