ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का नगर पंचायत गायघाट के संविलियन स्कूल पियारेपुर में हुआ आयोजन
Deorar Khas, Uttar Pradesh:गुरुवार को नगर पंचायत गायघाट के संविलियन विद्यालय पियारेपुर (अटल नगर) में खण्ड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिक्षा क्षेत्र कुदरहा के 141 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लियाा। सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सफल प्रतिभागी अब जनपद पर आयोजन होने वाले मंडल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
