272163
Basti - पैकोलिया पुलिस का कारनामा, वर्षों पुराना रास्ता बंद करने की कोशिश
Tenduwa, Uttar Pradesh:चोरी का कथित खुलासा करने के बाद एक और कारनामा चर्चा में छाया, पैकोलिया पुलिस खड़े होकर बंद करा रही वर्षों से चल रहा रास्ता. आक्रोश पुलिस की मिलीभगत से आधा दर्जन से अधिक घरों का बंद हो रहा रास्ता. वर्षों से चले रहे रास्ते पर पैकोलिया पुलिस जबरन करवा रही अवैध निर्माण. पीड़ित के मना करने पर गाली गलौज देते फावड़ा लेकर मौके पर दौड़ाया. थानेदार से ग्रामीणों ने किया फरियाद मगर नहीं की गई कोई भी सुनवाई. पैकोलिया पुलिस राजस्व के मामले में खुलकर पूरी तरह कर रही मनमानी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजनांदगांव में NCC यूनिट्स फिर से शुरू कराने की मांग तेज
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में लंबे समय से बंद पड़ी NCC यूनिटों को दोबारा शुरू करने की मांग उठी है। इस मांग को लेकर पूर्व NCC कैडेट्स और NCC कैडेट क्लब के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कैडेट्स का कहना है कि यूनिट बंद होने से जिले के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का NCC प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। राजनांदगांव जिले के कई शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC की गतिविधियां लंबे समय से बंद हैं। पूर्व NCC कैडेट्स और NCC कैडेट क्लब के सदस्यों ने इन बंद पड़ी यूनिटों को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व कैडेट्स के मुताबिक जिले के दस से अधिक स्कूलों में NCC यूनिट की गतिविधियां पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। इसका सीधा असर एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जो NCC प्रशिक्षण से वंचित हो रहे हैं। कैडेट्स का कहना है कि स्कूलों में प्रशिक्षित NCC ट्रेनरों की नियुक्ति नहीं होने की वजह से यूनिटों का संचालन प्रभावित हुआ है। उनका आरोप है कि सरकारी स्तर पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने के कारण प्रशिक्षकों की नियुक्तियां लंबित हैं। NCC कैडेट्स का कहना है कि NCC प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और देश सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में बंद पड़ी यूनिटों को जल्द से जल्द शुरू किया जाना जरूरी है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जिले के सभी बंद NCC यूनिटों को दोबारा शुरू किया जाए और स्कूलों में प्रशिक्षित NCC ट्रेनरों की पदस्थापना की जाए, ताकि विद्यार्थियों को नियमित रूप से NCC प्रशिक्षण मिल सके।0
0
Report
सतना के सिंहपुर में पुरानी रंजिश के चलते सनसनीखेज हत्या; दो संदिग्ध हिरासत में
Satna, Madhya Pradesh:सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। इलाके के आदतन बदमाश राहुल सिंह टीकर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतक का शव खेत में बनी एक अहरी (झोपड़ी) में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल सिंह टीकर का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी समेत दर्जन भर से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज थे। बताया जा रहा है कि राहुल आए दिन शराब पीकर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसने शराब के नशे में विवाद किया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।मामले में तत्परता दिखाते हुए सिंहपुर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: 2 हजार के इनामी आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार, एमडी बरामदगी का पर्दाफाश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के रतलाम से पकड़ा। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम कई बार उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी थी। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2025 को हथुनिया थाना पुलिस ने कोटड़ी निवासी अकबर खान के कब्जे से 2 किलो 227 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया था। मामले में धारा NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण की जांच अरनोद थानाधिकारी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अकबर खान के साथ धन्नालाल गायरी, कन्हैयालाल उर्फ कान्हा और नयुम खान निवासी कोटड़ी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि रतलाम निवासी अरबाज खान ने अकबर खान को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी और मामले में उसकी संलिप्ता पाई गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अरबाज खान की गिरफ्तारी के लिए रतलाम में उसके घर और संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। लगातार फरार रहने के चलते पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए अरबाज खान को रतलाम से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अरबाज खान पिता अरफान खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी 67 शेरानीपुरा, थाना स्टेशन रोड, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश है। पुलिस अब आरोपी से मामले में उसकी भूमिका और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
खूंटी में सरकारी बिजली तार चोरी: 19 बंडल तार के साथ एक गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में हो रही बिजली तार की चोरी भारी समस्या बनती जा रही है। जिसमें गिरोह के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात आती है। एक व्यक्ति को रंगेहाथ तोरपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो अन्य लोगों के साथ मिलकर सरकारी बिजली तार चोरी कर रहा था। आरोपी चोर गिरोह का व्यक्ति को पुलिस ने पिकअप वाहन से 19 बंडल एल्यूमिनियम के सरकारी बिजली तार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चालक विकाश चन्द्र रवि, उम्र 35 वर्ष, निवासी गुमला है। पूर्व में इसके खिलाफ घाघरा, गुमला और बेड़ो थाने में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सरकारी संपत्ति की चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। बरामद तार की चोरी से संबंधित आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद तार और पिकअप वाहन भी जब्त कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
फरक्का जल संधि के कारण बिहार में बाढ़ पर राजनीतिक घमासान तेज
Patna, Bihar:रजनीश पटना Anchor बिहार में हर साल आने वाली विनाशकारी बाढ़ और नदियों में जमा होती गाद को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। राज्य के जल संसाधन मंत्री ने सीधे तौर पर 1996 की 'फरक्का जल संधि' को इस तबाही का जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री का आरोप है कि तत्कालीन केंद्र की देवेगौड़ा सरकार और बिहार की लालू प्रसाद यादव सरकार के फैसलों की कीमत आज पूरा बिहार चुका रहा है,जबकि विपक्ष ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं उपमुख्यमंत्री वी/ओ 1 गंगा नदी के लगातार उथले होने और बिहार के मैदानी इलाकों में पानी के ठहराव को लेकर उठते सवालों के बीच बिहार सरकार ने बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। जल संसाधन मंत्री के अनुसार, 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई 30 साल की 'फरक्का जल संधि' के कारण गंगा में पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप बिहार की सीमाओं के भीतर भारी मात्रा में गाद जमा हो रही है, जिससे नदियों की जलधारण क्षमता घट गई है और बाढ़ का खतरा हर साल बढ़ता जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसके लिए तब के पीएम देवेगौड़ा और बिहार के तब के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जिम्मेदार बताया बाइट 1 विजय कुमार चौधरी,जल संसाधन मंत्री बिहार वी/ओ 2 12 दिसंबर 1996 को नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ,बीजेपी भी जल संसाधन मंत्री के बयान से हा में हा मिलाते हुए उनका समर्थन कर रही है। बाइट 2 मृत्युंजय तिवारी,बीजेपी प्रवक्ता वी/ओ 3 जल संसाधन मंत्री के इस बयान के बाद अब राज्य में 90 के दशक के राजनीतिक फैसलों पर नए सिरे से बहस छिड़ गई है लेकिन विपक्ष का कहना है कि बाढ़ प्रबंधन और दूसरे जरूरी निर्णय को लेकर पिछले बीस वर्ष से ज्यादा समय से राज्य में सत्ता पर काबिज सरकार अपनी विफलता छुपाने के।लिए इधर उधर की बातें कर रही है जबकि केंद्र में भी पिछले 12 वर्ष से इनकी ही सरकार है बाइट 3 शक्ति यादव,आरजेडी प्रवक्ता बाइट 4 स्नेहाशीष वर्धन,कांग्रेस प्रवक्ता बाइट अटैच है वी/ओ 4 बिहार सरकार अब केंद्र से फरक्का जलसन्धि के पुनर्मूल्यांकन और गंगा से गाद हटाने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग कर रही है। जलसन्धि के 30 वर्ष की निर्धारित अवधि इसी वर्ष दिसंबर में पूरा हो रहा है और जेडीयू इसके विरोध में अभियान चला रही है वही यह मुद्दा अब राजनैतिक बन गया है0
0
Report
गैसड़ी: सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने 25 हजार मानदेय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Rampur Range, Uttar Pradesh:ब्लॉक परिसर गैसड़ी में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा, तुलसीपुर और गैसड़ी की सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शिवांश सुभाष जांगड़े को सौंपा गया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि इस महंगाई में आशाओं को दिया जा रहा पारिश्रमिक से जीवन यापन संभव नहीं है। उन्होंने 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, कैशलेस इलाज, समान कार्य समान वेतन, मरीज के साथ अस्पताल जाने वाली आशा को ठहराव की उचित व्यवस्था और आभा आईडी व गोल्डन कार्ड का लंबित पारिश्रमिक शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। खंड विकास अधिकारी शिवांश सुभाष जांगड़े ने कहा कि ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजकर उनकी मांगों को रखा जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा देवी, महामंत्री नसीम बानो, मधु सिंह, लक्ष्मी, श्यामलता, रेखा, सुनीता, सुमित्रा, बिंदु पांडे, बिंदुमती, रीता, गंगाजली, दीपा, विद्यावती सहित सैकड़ों आशा कार्यकत्री मौजूद रहीं।0
0
Report
Advertisement
हाईवे पर काम कर रहे मजदूर की मौत: CCTV से वाहन की पहचान, आरोपी चालक फरार
Hansi, Haryana:हांसी। हांसी क्षेत्र में सड़क हादसे हाईवे पर काम करने वाले एक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर अपने काम में लगा हुआ था और पानी लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि उनका भाई पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक का नाम रणधीर था, जिसे परिवार और आसपास के लोग मुन्ना के नाम से जानते थे। परिजनों ने बताया कि रणधीर की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक परिजन विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले में इंसाफ चाहिए और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक रणबीर मुंडाल खुर्द का रहने वाला था और यहां काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली और वाहन का नंबर पता कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
लखनऊ ने 2026 स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान पाया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ देश में नंबर-1 लखनऊ में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को लेकर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की ए.के. शर्मा ने कहा कि पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में भी उत्तर प्रदेश के कई नगरों ने देशभर में शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में स्वच्छता के मामले में तीसरा स्थान मिला था। भारत सरकार के स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026 का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण किया गया, जिसके पुरस्कार हाल ही में वितरित किए गए। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ को 200 में से 198 अंक मिले, यानी करीब 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राजधानी ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। आगरा ने देश में चौथा स्थान हासिल कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गाजियाबाद को 13वीं रैंक मिली। ए.के. शर्मा ने प्रदेश के सभी नगरों के नेतृत्व, अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई से जुड़े कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी नगरों ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। लखनऊ के वार्ड नंबर-70 ने भी वायु गुणवत्ता के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रयागराज के वार्ड नंबर-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ए.के. शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ वायु से सीधे तौर पर शहरों की क्वालिटी ऑफ लाइफ और जीवन स्तर बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में यूपी के नगर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी प्रदेश ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना का भी जिक्र किया और कहा कि सौर ऊर्जा स्थापित करने के मामले में भी लखनऊ देश में अग्रणी है। ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विशेष रूप से नगर निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की। ए.के. शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के नगरों को स्वच्छता, स्वच्छ वायु और बेहतर जीवन गुणवत्ता के मामले में और आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा। विजुअल बाइट एके शर्मा।0
0
Report
नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव 2026: शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था दी
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट। जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत नीमकाथाना दौरे पर रहे। मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं चुनाव के दौरान आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए खेतड़ी मोड़ से रामलीला मैदान तक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से बिना किसी भय या दबाव के निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, तहसीलदार वीपी सिंह नरूका, उपखंड अधिकारी सुमन सोनम सहित पुलिस एवं प्रशासन के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ निकाय चुनाव के प्रथम चरण के लिए 42 वाहन तैनात, व्यवस्था पूरी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था पूरी कर ली है। प्रथम चरण में प्रतापगढ़ नगर परिषद और अरनोद नगर पालिका में मतदान होना है। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान दलों और अधिकारियों के लिए बस, क्रूजर और बोलेरो वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। आरटीओ के अनुसार कुल 17 बसें, 18 क्रूजर और 9 बोलेरो वाहन व्यवस्था में लगाए गए हैं। प्रतापगढ़ और अरनोद में होने वाले चुनाव को लेकर मतदान दलों की आवाजाही के लिए 15 बसों का अधिग्रहण किया गया है, जबकि दो बसें रिजर्व रखी गई हैं। इस तरह बसों की कुल संख्या 17 है। इसके अलावा sिंगल पार्टी को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए 16 क्रूजर वाहन लगाए गए हैं। दो क्रूजर रिजर्व रखे गए हैं, जिससे कुल 18 क्रूजर वाहनों की व्यवस्था की गई है। वहीं चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त अधिकारियों को भी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए आठ बोलेरो वाहन आवंटित किए गए हैं, जबकि एक बोलेरो रिजर्व रखी गई है। इस तरह सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए कुल नौ बोलेरो वाहन उपलब्ध हैं। आरटीओ ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव में प्रतापगढ़ और अरनोद में सिंगल पार्टी के रूप में मतदान दलों को भेजने के कारण क्रूजर वाहनों की आवश्यकता है। दूसरे चरण में धरियावद और छोटी सादड़ी में निकाय चुनाव होंगे। दूसरे चरण में सिंगल पार्टी की व्यवस्था नहीं होने के कारण क्रूजर वाहन मुक्त हो जाएंगे, जबकि प्रथम चरण में अधिग्रहित की गई बसों को दूसरे चरण के चुनाव में भी आवश्यकता के अनुसार लगातार उपयोग में लिया जाएगा। प्रशासन की ओर से वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने से मतदान दलों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और चुनाव ड्यूटी में लगे अन्य कार्मिकों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होने की उम्मीद है।0
0
Report
शहापुर में वनहक्क के लिए आदिवासी मोर्चा, 15 दिसंबर तक दावे निपटाने का आह्वान
Thane, Maharashtra:वनहक्कासाठी शहापुरात जाहिर सभा झाली असून आदिवासी एकवटले होते. श्रमजीवी संघटनेचे संस्थापक विवेक पंडित यांच्या नेतृत्वाखाली जाहीर संविधान सभा घेण्यात आली आणि १५ डिसेंबरपर्यंत वनदावे निकाली न काढल्यास तीव्र आंदोलनाचा इशारा देण्यात आला आहे. ७ सप्टेंबर रोजी शहापूर येथे झालेल्या या जाहीर सभेला तालुक्यातील गाव-पाड्यांमधून आदिवासी बांधव उपस्थित होते. पिढ्यानपिढ्या वनजमीन कसूनही हक्कपत्र मिळत नसल्याने संताप व्यक्त करण्यात आला. विवेक पंडित यांनी सरकारला जाब विचारताना सांगितले की, वनहक्क हा उपकार नाही तर संविधानाने दिलेला अधिकार आहे. प्रशासनाच्या दिरंगाईमुळे आदिवासी वंचित राहत आहेत. यावेळी १५ डिसेंबर २०२६ पर्यंत सर्व प्रलंबित वनहक्क दावे निकाली काढण्याची मागणी करण्यात आली. तसे न झाल्यास २७ ऑक्टोबरला शहापूरसह राज्यातील सर्व दावेदार मुंबईकडे मोर्चा घेऊन जाणार असल्याची घोषणा करण्यात आली. गावठाण, पाणी, रस्ते, शिक्षण या मूलभूत प्रश्नांवरही यावेळी प्रशासनाला धारेवर धरण्यात आले.0
0
Report
पीपलू नगरपालिका में पहली बार 20 वार्डों में मतदान कल सुबह सात बजे
Tonk, Rajasthan:tonk नवगठित नगरपालिका पीपलू में प्रथम बार चुनाव 20 वार्डों में चुनाव को लेकर 9 सितंबर बुधवार को सुबह 7 से 6 बजे तक होगा मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से मतदान दलों की हुई रवानगी, 20 बूथों पर तैयारियां पूरी रवानगी से पहले मतदान कार्मिकों को दिया अंतिम प्रशिक्षण, EVM समेत निर्वाचन सामग्री सौंपी 20 बूथों में चुनाव ड्यूटी के लिए 80 सक्रिय और 24 आरक्षित कार्मिक लगाए गए हैं RO कपिल कुमार कोठारी, ARO अभिषेक पारीक रहे मौजूद प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट0
0
Report
Advertisement
ABVP के विरोध में सत्य निकेतन हादसे के बाद न्याय यात्रा, कार्रवाई की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने न्याय यात्रा निकाली। नॉर्थ कैंपस में हजारों की संख्या में छात्र इस पैदल यात्रा में शामिल हुए और सरकार से हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे ने एक बार फिर राजधानी में निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में छात्रों की जान जाने के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय का माहौल भी गरमाता नजर आया। मृतक छात्रों को न्याय दिलाने और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में न्याय यात्रा का आयोजन किया। न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। हाथों में पोस्टर और न्याय की मांग से जुड़े संदेश लेकर छात्रों ने पैदल मार्च किया। ABVP का कहना है कि हादसे को कई दिन बीत जाने के बावजूद घटना से जुड़े कई गंभीर सवाल आज भी सामने हैं।Students ने सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। छात्र संगठनों का कहना है कि राजधानी में निर्माणाधीन इमारतों और छात्र-आवासों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। न्याय यात्रा के जरिए छात्रों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हादसे की परिस्थितियों की जांच हो और लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सत्य निकेतन हादसे ने छात्रों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन छात्रों की इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
लखनऊ ने 2026 स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान हासिल किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ देश में नंबर-1 लखनऊ में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को लेकर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की ए.के. शर्मा ने कहा कि पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में भी उत्तर प्रदेश के कई नगरों ने देशभर में शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में स्वच्छता के मामले में तीसरा स्थान मिला था। भारत सरकार के स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026 का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण किया गया, जिसके पुरस्कार हाल ही में वितरित किए गए。 स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ को 200 में से 198 अंक मिले, यानी करीब 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राजधानी ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया。 आगरा ने देश में चौथा स्थान हासिल कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया。 गाजियाबाद को 13वीं रैंक मिली。 ए.के. शर्मा ने प्रदेश के सभी नगरों के नेतृत्व, अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई से जुड़े कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी नगरों ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है。 लखनऊ के वार्ड नंबर-70 ने भी वायु गुणवत्ता के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया。 वहीं प्रयागराज के वार्ड नंबर-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया。 ए.के. शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ वायु से सीधे तौर पर शहरों की क्वालिटी ऑफ लाइफ और जीवन स्तर बेहतर होता है。 उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में यूपी के नगर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी प्रदेश ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है。 उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना का भी जिक्र किया और कहा कि सौर ऊर्जा स्थापित करने के मामले में भी लखनऊ देश में अग्रणी है。 ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को दिया。 उन्होंने विशेष रूप से नगर निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की。 ए.के. शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के नगरों को स्वच्छता, स्वच्छ वायु और बेहतर जीवन गुणवत्ता के मामले में और आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा。 विजुअल बाइट एके शर्मा。0
0
Report
जमुई में पहली बार महिला IPS SDPO दीप्ति मोनाली ने पदभार संभाला
Jamui, Bihar:जमुई जिले में पहली बार महिला IPS अधिकारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानि SDPO की जिम्मेदारी मिली है। 2024 बैच की तेज तर्रार IPS अधिकारी दीप्ति मोनाली ने मंगलवार को दिन के करीब दिन के 11:00 बजे के बाद जमुई SDPO की कमान संभाल ली है। उन्होंने साइबर डीएसपी सह प्रभारी SDPO अभिषेक कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नवनियुक्त SDPO को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त SDPO दीप्ति मोनाली ने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का सही तरीके से पालन कराया जाएगा। साथ ही अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दीप्ति मोनाली ने आगे कहा कि लंबित पुराने मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच better समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा। लिहाजा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ महिला सुरक्षा और जनविश्वास कायम करना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी。 आपको बता दें कि दीप्ति मोनाली इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें जमुई SDPO की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जमुई को पहली बार महिला IPS SDPO मिली है। जिससे बेहतर पुलिसिंग की लोगों में काफी उम्मीद जगी है。0
0
Report
Advertisement
