icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272130
Ramkishan MauryaRamkishan MauryaFollow26 Jan 2025, 12:29 pm

Basti: चौरी में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद

Barahpur Kaji, Uttar Pradesh:

चौरी गांव में आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एक महिला के खिलाफ विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला उस जमीन पर गोबर का ढेर लगा रही है। प्रधान आशीष गुप्ता ने बताया कि उक्त जमीन पर आंबेडकर पार्क बनाया जाएगा, जिसमें गांव की महिलाओं के लिए अलग स्नानघर और शादी-विवाह के लिए धर्मशाला की व्यवस्था होगी। प्रधान ने कहा कि इससे व्यक्तिगत लाभ नहीं होगा, बल्कि पूरा गांव इससे लाभान्वित होगा। हालांकि, गांव की एक महिला इसका विरोध कर रही है और आरोप लगा रही है कि जमीन का जबरन कब्जा किया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि लेखपाल ने भी महिला से जमीन खाली करने के लिए कहा है, लेकिन वह गोबर का ढेर हटाने को तैयार नहीं है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेपाल की बारिश से गंडक नदी का तटबंध टूटा, सारण में बाढ़ का खतरा

Chapra, Bihar:नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी का तटबंध टूटा, ग्रामीण इलाकों में फैला पानी ANCHOR: मकेर के बाघाकोल और हैजलपुर के बीच तटबंध टूटने से मची अफरातफरी, डीएम और एसएसपी ने लिया स्थिति का जायजा, नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सारण जिले के मकेर प्रखंड में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। बाघाकोल और हैजलपुर के बीच गंडक नदी का तटबंध टूट जाने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेजी से पानी फैलने लगा है। तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली और बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने कीअपील की। जिलाधिकारी ने गंडक नदी के तटबंध की तत्काल मरम्मत कराने के लिए गंडक विभाग के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। तटबंध टूटने से ग्रामीण इलाकों में पानी फैलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की जा रही है。
0
0
Report

हजारीबाग मेन रोड पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई शुरू

Hazaribagh, Jharkhand:शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हजारीबाग मेन रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। पुलिस वाहन से लगातार एलाउंसमेंट कर वाहन चालकों और दुकानदारों को सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान टो वाहन भी मेन रोड पर मौजूद रहा और यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को मौके से हटाकर टो किया गया।एलाउंसेमेंट में ट्रिपल राइडिंग, तेज और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा वाहनों के साइलेंसर में अवैध मॉडिफिकेशन करने वालों को भी चेतावनी दी गई। ऑटो और टोटो चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की गई।ट्रैफिक पुलिस की ओर से एलाउंसमेंट के जरिए कहा गया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। आम लोगों और दुकानदारों से दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों को सड़क पर इस तरह खड़ा नहीं करने को कहा गया, जिससे दूसरे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो।ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन पार्क करते समय यातायात और अन्य लोगों की सुविधा का ध्यान रखें। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई जारी रहेगी। मेन रोड पर एलाउंसमेंट और टो वाहन की कार्रवाई के जरिए पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन को लेकर अब सड़क पर सख्ती बरती जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

महाराजगंज में नहर डूबे 17 वर्षीय युवक की लापता, एनडीआरएफ की देरी बढ़ी चिंता

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज में नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात युवक राजकुमार शौच के लिए गया था। इसी दौरान नहर के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब 13 से 14 घंटे बीतने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना एनडीआरएफ टीम को दे दी गई है और टीम के जल्द मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई टीमें लगी हुई हैं जिसके चलते एनडीआरएफ के पहुंचने में विलंब हुआ है। बाइट — सुधांशु कुमार कन्नौजिया, नायब तहसीलदार
0
0
Report

मसौढ़ी में बोलेरो से महिला कुचलने के बाद मौत, FIR दर्ज

Masaurhi, Bihar:रुपए को लेकर विवाद। दो पक्षों के बीच झगड़ा। एक पक्ष द्वारा बोलेरा से महिला को कुचलने का लगाया आरोप। महिला की इलाज के दौरान मौत। वीडियो वायरल। पुलिस छानबीन में जुटी। ।। मसौढ़ी।। धनरूआ थाना क्षेत्र में एक महिला को बोलेरो गाड़ी से कुचलने और लेनदेन के विवाद में झगड़ा करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालाकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में महिला को धक्का मारते हुए एक गाड़ी दिख रही है। वहीं एक घर के बाहर कुछ लोग विवाद में हंगामा करते दिख रहे है। घटना में घायल महिला अंजू देवी की मौत के बाद धनरूआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में लेनदेन का विवाद था। बीते देर रात झगड़ा होने पर पुलिस पहुंची थी लेकिन तबतक सभी आरोपी फरार हो गए थे। अगले दिन सुबह मॉर्निंग वॉक के समय एक महिला को एक गाड़ी ने कुचलने का प्रयास किया। जख्मी महिला को उसके परिजन इलाज के लिए पटना लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए वायरल वीडियो की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

चतरा में झारखंड बंद का असर; पोस्टऑफिस चौक में जाम, आंदोलनकारियों की नारेबाजी

Ansar Nagar, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बंद से चतरा में जनजीवन प्रभावित वादा खिलाफी का आरोप लगा सड़क पर उतरे आंदोलनकारীরা, पोस्टऑफिस चौक को जाम चतरा: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को झारखंड बंद का चतरा में असर देखने को मिला। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारियों ने सड़क पर उतरे और मान-सम्मान व अधिकार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने शहर के पोस्टऑफिस चौक को जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहे और दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराया。 इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। मोर्चा का कहना है कि सरकार ने आंदोलनकारियों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। इसी के विरोध में राज्य स्तर पर 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया था। पोस्टऑफिस चौक पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया। जाम नहीं हटने पर पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें उठाकर थाने ले गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस की जांच शुरू की

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट यानी भिलाई स्टील प्लांट में हो रही लोहा चोरी को लेकर अब सीबीआई की एंट्री हो गई है मतलब अब इस पूरे लोहा चोरी केस की जांच सीबीआई करेगी. दरअसल पिछले कुछ महीने से दुर्ग जिले के वैशाली नगर से बीजेपी के विधायक रिकेश सेन लगातार सोशल मीडिया पर बीएसपी मे हो रही लोहा चोरी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं वहीं रिकेश सेन लगातार यह कहते रहे हैं कि पिछले कई सालों से भिलाई इस्पात संयंत्र में लोहा चोरी हो रही है और यह लोहा चोरी लगभग 10 हजार करोड़ से ज्यादा की चोरी है जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी विधायक रिकेश ने कई बार सवाल उठाए स्थानीय स्तर पर पुलिस ने दुर्ग जिले के अक्लोरढिह में छापेमार कार्यवाही की छापेमारी में बीएसपी से चोरी किया गया लोहा भी बराबर हुआ था लगभग इस लोहा चोरी के मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई और पूछताछ करने पर सबने स्वीकार किया कि बीएसपी का लोहा चोरी करते हैं इतना ही नहीं बीएसपी के लोहा चोरी में भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के 6 से ज्यादा अधिकारियों की गिरफ्तारीया भी हुई फिलहाल अब इस पूरे मामले पर सीबीआई की एंट्री हो चुकी है जो विधायक रिकेश के द्वारा लगाए गए 10 हजार करोड़ की लोहा चोरी के मामले पर जांच और विवेचना करेगी.
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में अतिक्रमण विरोधी अभियान: 24 घंटे में हटाने का निर्देश, कड़ाई बढ़ी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला डीसी मेघा भारद्वाज के आदेशानुसार प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया... इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन, नगर परिषद के सिटी मैनेजर मनीष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया... शहर के डीसी आवास चौक, सरकारी बस स्टैंड, कोर्ट परिसर चौक, अंबेडकर चौक, हरिनडंगा बाजार चौक, गांधी चौक, स्टेशन चौक, खुदीराम बोस चौक, रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 एवं विभिन्न व्यस्ततम चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग और सड़क पर सामग्रियां रखकर मार्ग अवरोध करने वाले अतिक्रमण को लेकर तथा वाहनों की जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया गया... अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग कर लंबे समय से दुकानदारों के द्वारा अपने सामानों को रखकर अतिक्रमण कर मार्ग पर अवरोध कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, गैराज संचालकों एवं वाहन चालकों को आवश्यक हिदायत दी गई... जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का अवैध पार्किंग किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने अथवा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई एवं जुर्माना वसूला जाएगा... साथ ही सड़क किनारे में रखे गए सामान यथा टेबल, कुर्सी, प्लास्टिक टेंट, बांसबली एवं अन्य भारी भरकम सामान को नियमानुसार जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है... अंतिम हिदायत के तौर पर 24 घंटे के अंदर अपने इस तरह के वालों को हटाने का निदेश दिया गया... साथ ही वाहनों पर आगे एवं पीछे नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा... वही अतिक्रमण अभियान के क्रम में लगभग 10 से 15 टोटो को जप्त कर नगर थाना में सुरक्षित रखा गया है... जिसे नियम संगत मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना की राशि वसूल करने की प्रक्रिया कि जा रही है...
0
0
Report
Advertisement

सुखनई नदी हादसे के बाद गांव पहुंचे सांसद अनुराग शर्मा, बंधाया ढांढस

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow6m ago
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी/मऊरानीपुर। रानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा में सुखनई नदी में डूबने से पांच लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए। घटना के बाद सांसद अनुराग शर्मा मऊरानीपुर स्थित मोर्चरी एवं पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे। यहाँ उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सांसद देवरी सिंहपुरा गाँव पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके दुःख में सहभागी बने। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बताया गया कि सांसद इस समय भी गाँव में मौजूद रहकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। पाँच लोगों की एक साथ हुई मृत्यु से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सांसद अनुराग शर्मा ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top