272301
BASTI-28 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते हुए मिला शव
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के परसांव निवासी 28 वर्षीय पंकज पुत्र स्व लल्लू अज्ञात कारणों से बीती रात घर के बगल मौजूद पेड़ से रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनरहा लेकर पहुंचे, जहां पर जांच उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सरकार से एक सप्ताह में जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:उपनल कर्मचारी को नियमित करने के मामले पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं। बताते चले कि उपनल कर्मचारी संघ की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया है कि नवंबर 2025 में हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश का अब तक पालन नहीं किया गया है। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि उपनल कर्मचारियों को पहले समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाए, उनके वेतन पर जीएसटी की कटौती न की जाए और नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। लेकिन राज्य सरकार ने अब तक इन निर्देशों के अनुपालन में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। आज की सुनवाई में सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।0
0
Report
कृष्णा एन्क्लेव में वन अधिकारियों ने 100 पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जस
Jasrana, Uttar Pradesh:कृष्णा एन्क्लेव में वन अधिकारियों ने 100 पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जसराना कृष्णा एन्क्लेव कॉcलोनी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी और सराहनीय पहल देखने को मिली। यहाँ वन अधिकारी आशीष कुमार रेड्डी और उप वन अधिकारी संगी यादव के नेतृत्व में वन सेवा के अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ ने मिलकर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर वन सेवा के समर्पित अधिकारी का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन की खुशियों को प्रकृति के नाम करते हुए पूरी टीम ने मिलकर कृष्णा एन्क्लेव परिसर में 100 पौधों का रोपण किया। सभी पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर ट्री-गार्ड भी लगाए गए, ताकि वे सुरक्षित रूप से बड़े हो सकें। वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर कल देने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। आशीष कुमार रेड्डी वन अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए यह वृक्षारोपण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान समस्त वन स्टाफ और कॉलोनी के निवासियों ने पौधों की देखरेख और उन्हें जीवित रखने का संकल्प भी लिया। इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।0
0
Report
Amit Shah से मुलाकात: बिहार के राजगीर और आरा की हत्या पर निष्पक्ष जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी से भेंट कर बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या तथा आरा में पुलिस द्वारा भरत तिवारी की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिजनों को शीघ्र एवं उचित न्याय दिलाने का आग्रह किया।0
0
Report
Advertisement
योगी की फाइल पंकज के लिए: खबर सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:योगी फाइळ पंकज के लिए0
0
Report
भरतपुर में पुलिस बड़ी कार्रवाही: होटल रैड, 8 महिलाएं, 4 पुरुष डिटेन
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुरभरतपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाही, सारस पुलिस चौकी के नजदीक ट्यूरिस्ट होटल में पुलिस की रैड, एएसपी सिटी आशिमी वासवानी और मथुरागेट पुलिस की कार्रवाही, पीटा एक्ट के तहत 8 महिलाएं 4 पुरुष व 1 नाबालिग को किया डिटेन, कार्रवाही के डर से होटल संचालक होटल छोड़ हुआ फरार, कार्रवाही जारी.0
0
Report
हांसी में खेल रहे बच्चे को उठाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी ने किया खुलासा
Hansi, Haryana:हांसी में मोची मोहल्ला के पास दो वर्षीय बच्चा खेल रहा था जिसे एक अज्ञात व्यक्ति ले गया। परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गढ़ी गांव से बच्चे को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना CCTV में कैद हो गई। हनुमान कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार के बेटे विशाल दुकान के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय एक व्यक्ति उसका हाथ पकड़कर बस स्टैंड की ओर ले गया। सूचना मिलते ही डायल-112 से पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और CCTV फुटेज से आरोपी रोहतक जाने वाली बस में जाता दिखा। पुलिस ने उसे पकड़कर बच्चे को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी चिता पहचान गया है। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में था; औपचारिक शिकायत अभी नहीं मिली पर सुरक्षा कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
मैहर में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, उपचार के दौरान निधन
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले में एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की सांप के डसने से मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मृतकों की पहचान अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा निवासी राजेश चौधरी और उनकी बहन कल्लू चौधरी निवासी कोठी, मैहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश अपनी बहन के घर आए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे दोनों घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने पहले कल्लू चौधरी को डसा और कुछ ही देर बाद राजेश चौधरी को भी काट लिया। सांप के डसने के बाद दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। परिजन तत्काल दोनों को मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान कल्लू चौधरी ने दम तोड़ दिया। वहीं राजेश चौधरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
धौलपुर एसपी केसर सिंह की बाइट पर चर्चा तेज, DNA अपडेट सामने
Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर एसपी केसर सिंह की बाइट0
0
Report
उज्जैन में संपत्ति विवाद के चलते ससुराल वालों ने महिला के साथ बर्बरतापूर्ण हमला; बाल काटे, घसीटे और घुमाया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन ह्रदय विदारक घटना का वीडियो वायरल, जिले की झारड़ा तहसील के गाँव अरनिया वैणा में महिला को ससुराल के लोगो ने अर्धनग्न कर बाल काटे, जूतों को माला पहनाई और गांव में घुमाया, पुलिस ने महिला के ससुर सहित 11 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया, 6 आरोपी गिरफ्तार, महिला ने किया था प्रेम विवाह, अपने पति के साथ ससुराल में सम्पत्ति का हिस्सा मांगने पहुंची थी, उज्जैन में संपत्ति विवाद के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा, उसके बाल काटे, गले में जुते की माला पहनाई और गांव में घुमाया। महिला के साथ उसके पति को भी प्रताड़ित किया गया। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति का रेस्क्यू कर सुरक्षा दी । वहीं 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील के गाँव अरनिया वैणा की। 30 वर्षीय महिला ने दो दिन पहले दिनांक 30 जून को अपने पति के साथ थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। महिला को प्रताड़ित करने का मामला 30 जून को सुबह करीब 9:00 बजे का है। महिला ने वर्ष 2023 में दूसरी शादी प्रेम विवाह के रूप में की और अपने पति के साथ इंदौर में रहने लगी। महिला अपने पति के साथ ससुराल की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए गांव आई थी। महिला के ससुराल के लोग योजना बनाकर कमरे में घुसे और महिला के बाल, पैर व हाथ पड़कर घसीटते हुए उसे बाहर ले आए। ससुराल के रिश्तेदारों के अलावा गांव का पूर्व कोटवार व अन्य लोग भी इस कृत्य में शामिल थे। महिला को लात घूसों से पीटा गया, जमीन पर घसीटा गया, लोहे के दरातें से सर के बाल काटे गए, बदन से कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया गया। सभी ने मिलकर गले मे जूतों की माला पहनाई। पति ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। महिला को गांव में घुमाया गया. मामले में पुलिस ने अपराध .क्र. 169/2026 के तहत बीएनएस धारा 74,76,79,351(3),115(2),329(2), 61(2) में प्रकरण दर्ज कर लिया है。 पुलिस ने कुल 11 आरोपी बनाए है जिनके नाम इस प्रकार है。 1. सुमेर सिंह पिता कालू सिंह निवासी अरनिया वैणा 2.दशरथ सिंह पिता चैन सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा 3.पप्पूसिंह पिता बाबू सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा 4.वीरेन्द्र सिंह पिता बाबू सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा 5.लखन सिंह पिता भोमसिंह जाति राजपूत निवासी कंथारिया 6.कचरु सिंह पिता धूल सिंह सोंधिया निवासी अरनिया वैणा 7.कृपाल सिंह पिता पर्वत सिंह सोंधिया निवासी अरनिया वैना 8. शम्भु सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा 9.मोडसिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा 10.विक्रम सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा 11. बद्रीलाल मालवीय निवासी अरनिया वैणा वहीं मामले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव का पूर्व कोटवार, वीडियो बनाने वाला ग्रामीण और महिला के ससुराल पक्ष के लोग शामिल है।0
0
Report
Advertisement
खरगोन पहुंचे महेंद्र सिंह यादव: प्रदेश में सहकारिता मजबूत करने की योजना
Khargone, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव खरगोन पहुंचे सहकारिता को प्रदेश में मजबूत करने के उद्देश्य से सभी जिलों में पहुंच रहे कांग्रेस के आरोप भाजपा ने सहकारिता को प्रदेश में खत्म कर दिया पर बोले कांग्रेस के पास आरोप के अलावा कोई काम नहीं। कांग्रेस ने अपने शासन में किसानों के साथ अग्रेजों से अधिक वसूली में जुल्म किए। किसान यदि ऋण की राशि नहीं भर पाया तो उसके घर तसीलदार ,बैंक, कलेक्टर नोटिस चस्पा करने के साथ उसकी बैलगाड़ी से लेकर घर तक की नीलामी की। आगे उन्होंने बताया भाजपा ने किसानों को एक लाख से लेकर तीन लाख तक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई। कांग्रेस 18 प्रतिशत पर ऋण देती थी भाजपा ने जीरो प्रतिशत पर ऋण देने का काम किया। आगे किसानों को छह छः माह में ऋण देने और जमा का काम वर्ष में एक बार ऋण देकर करने का काम किया जा रहा है साथ ही उन्होंने प्रदेश में दस लाख लोगों को सहकारिता से जोड़ने के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में लगातार काम करने की बात कही。0
0
Report
ओडिशा से जयपुर जा रहे 150 किलोग्राम गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:बारां में 150 किलो गांजा सहित 4 तस्कर गिरफ्तार ओडिसा से जयपुर ले जा रहे थे खेप, एनसीबी-एएनटीएफ ने टोल प्लाजा पर दबोचा एनसीबी-एएनटीएफ ने टोल प्लाजा पर 150 किलो गांजा सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया。 बारां जिले में राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो जयपुर और राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक संयुक्त कार्रवाई की है। शाहाबाद क्षेत्र के मुंडियर टोल प्लाजा पर करीब 150 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे का वजन 149.862 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गांजे की खेप ओडिसा से जयपुर लेジャाई जा रही थी। एनसीबी-एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि एनसीबी जयपुर के साथ मिलकर इस नेटवर्क पर कई दिनों से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी खिलौने बेचने के बहाने उड़ीसा और छत्तीसगढ़ जाते थे, जहां से वे सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर राजस्थान में आपूर्ति करते थे。 टीम ने आरोपियों का पीछा ओडिसा से ही शुरू किया। वे रायपुर से ट्रेन के जरिए झांसी पहुंचे और वहां से एक पिकअप वाहन किराए पर लेकर राजस्थान की ओर रवाना हुए। सूचना के आधार पर मुंडियर टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया तलाशी के दौरान यात्रा के सामान के बीच छिपाकर रखे गए गांजे के 50 पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी कोटा, जयपुर और भरतपुर सहित कई जिलों में गांजे की आपूर्ति करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कालूलाल, रेणु, नरेश और लोकेश शामिल हैं। ये सभी बारां जिले के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।0
0
Report
नरसिंहपुर में चौथी शादी के कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में एक महिला ने चौथी शादी के कारण अपनी तीसरी शादी के पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। 27-28 जून की दरमियानी रात उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति तुलसीराम की हत्या कर दी। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बारुरेवा नदी के पास झाड़ियों में प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
विधायक हरिमोहन शर्मा ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:शहरी सेवा शिविर का विधायक हरिमोहन शर्मा ने किया निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश बूंदी बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं मिलनी चाहिए। नगर परिषद आयुक्त ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमों के अनुरूप प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।0
0
Report
दंतेवाड़ा पुलिस ने केरल से दो अंतरराजयीय ठग गिरफ्तार, 19.5 लाख साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश
Dantewada, Chhattisgarh:ऐंकर - दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बचेली थाना में दर्ज 19 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने केरल से दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आधार कार्ड वेरिफिकेशन और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करते थे। साइबर सेल ने फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपियों की पहचान की और केरल के पलक्कड़ जिले से दोनों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी किराये के बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन करते थे और बाद में उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर सबूत मिटाने की कोशिश करते थे। इनके खातों में करीब 9 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। साथ ही इन खातों से जुड़े 17 साइबर शिकायतें छत्तीसगढ़ समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक और नगद राशि जब्त की गई है।0
0
Report
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण; समस्याओं की सुनवाई
Jaipur, Rajasthan:बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण; समस्याओं की सुनवाई0
0
Report
Advertisement
