Back
बरेली पहुँचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ‘अटल स्मृति’ कार्यक्रम में हुए शामिल
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली।प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर बरेली पहुँचे। उन्होंने अर्बन हाट सभागार में भारत रत्न, स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित ‘अटल स्मृति’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, उनके जीवन, साहित्य और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रेरणास्रोत हैं। अटल जी की स्मृति और उनके विचार हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। उन्होंने देश के विकास, लोकतंत्र और सुशासन के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया है, जिसे देश कभी नहीं भुला सकता।कांग्रेस के एक सांसद द्वारा संविधान को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की विरोधी रही है। कांग्रेस ने न तो स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कुछ किया और न ही देश के लिए काम करने वाले महापुरुषों को उचित सम्मान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल एक परिवार के हित में राजनीति की है और यही वजह है कि देश इसे वंशवादी पार्टी के रूप में देखता है।
बरेली में हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अगर कोई व्यक्ति दंगा या किसी भी तरह की अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो कानून उसे माफ नहीं करेगा। चाहे कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों और समुदायों की चिंता करती है और सभी को अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की पूरी आज़ादी है। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है और किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है। भाजपा की ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ता हैं, जिनके भरोसे पार्टी लगातार जनता की सेवा कर रही है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 29, 2025 13:27:330
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 29, 2025 13:27:210
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowDec 29, 2025 13:27:040
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 29, 2025 13:26:440
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 29, 2025 13:25:250
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 29, 2025 13:25:090
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 29, 2025 13:23:570
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 29, 2025 13:23:390
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 29, 2025 13:21:530
Report