231001
मिर्जापुर: ददरी खुर्द पावर प्लांट को लेकर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: ददरी खुर्द पावर प्लांट को लेकर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, आंदोलन की चेतावनी मिर्जापुर। ददरी खुर्द क्षेत्र में निर्माणाधीन अडानी पावर प्लांट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पावर प्लांट के निर्माण के दौरान सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कब्जे की जद में नाले और नदियों की जमीन भी शामिल है। ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधि दिलीप सिंह गहरवार ने आरोप लगाया कि ददरी खुर्द में पावर प्लांट के अंतर्गत आने वाली सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, लेकिन बड़े उद्योग समूहों के मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि सरकारी जमीन, नाले और नदियों पर कथित अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, जब तक कब्जे वाली सरकारी जमीन के बदले दूसरी जमीन उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक पावर प्लांट का निर्माण कार्य रोकने की मांग की गई है। दिलीप सिंह गहरवार ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अन्य लोगों के साथ जनआंदोलन शुरू करेंगे। हालांकि, सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
231001
सामुदायिक भवन की जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से खेल रही सात वर्षीय बालिका की दबकर हुई मौत
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर सामुदायिक भवन की जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से खेल रही सात वर्षीय बालिका की दबकर हुई मौत,पास - पड़ोस के लोग मौके पर पहुँचकर मलबा हटाकर बालिका को किया बाहर तब तक हो चुकी थी मौत,परिजन पीएचसी पटेहरा लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही संतनगर पुलिस मौके पर पहुँचकर शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई,पटेहरा ब्लाक के खण्डवर मझारी गांव का मामला।0
0
Report
231001
चालक को नींद आने से खंभे से टकरा गई कार, एक की मौत, चार घायल
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा में सोमवार की सुबह चालक को नींद आने से कार खंभे से टकरा गई। हादसे में 20 वर्षीय वरद की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी घायल मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अयोध्या व काशी विश्वनाथ का दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।0
0
Report
Advertisement
231001
वन विभाग के मुकदमे में खिलाफ समाजवादी पार्टी का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: लालगंज के तेन्दुआ खुर्द़ गांव में वनकर्मियों के अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए हमले में 7 लोगो के खिलाफ नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने पर समाजवादी पार्टी का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन #live #BREAKING #newsaddaaclick #protest #samajwadipartyofficial #Casefiles #mirzapurkhabar #mirzapurnews #khabermirzapur0
0
Report
231001
झोलाछाप क्लिनिक में इलाज कराने गए किशोर की हुई मौत
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर । झोलाछाप क्लिनिक में इलाज कराने गए किशोर की हुई मौत साइकल से इलाज कराने पहुचा था किशोर झोलाछाप क्लिनिक संचालक के सुई लगाते ही हुई किशोर की मौत निजी वाहन से क्लिनिक संचालक ने किशोर का शव लेकर पहुचा घर परिजनों ने बेटे का शव देखकर किया हंगामा ड्रमंडगंज हलिया मार्ग को 3 घंटे से किया जाम मौके पर पहुची भारी पुलिस फोर्स ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र का मामला ।0
0
Report
