Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243201

चोरी की वारदात का खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Mar 01, 2026 14:07:15
Baheri, Uttar Pradesh
बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 28 फरवरी 2026 को ग्राम पटेरी फार्म निवासी रोहताश सिंह सन्धू की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया कि काउंटर की दराज में रखे 5000 रुपये, एक पुरानी बैट्री और आधार कार्ड चोरी कर लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 1 मार्च 2026 को कस्बा क्षेत्र में गश्त के दौरान आईटीआई रुड़की रोड से पहले लिंक रोड पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान शफीक (28) निवासी अंसारनगर, शीशगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 5000 रुपये, आधार कार्ड और एक बैट्री बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Mar 01, 2026 15:47:17
Karauli, Rajasthan:आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से करौली कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे को लेकर विस्तृत चर्चा की। करौली कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीएलजी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में आगामी होली, रमजान और ईद के मद्देनज़र शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कुछ पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर सवाल भी खड़े किए। सदस्यों ने कहा कि आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। इस पर पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतों के त्वरित और उचित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक को संबोधित करते हुए करौली डीएसपी अनुज शुभम ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के साथ रमजान का पवित्र माह चल रहा है और आगामी दिनों में ईद का त्योहार भी आएगा, ऐसे में आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। डीएसपी ने क्षेत्रवासियों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 01, 2026 15:47:06
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा मे दुकानदार के व्यस्त होते ही उचक्का मिठाई से भरा बैग लेकर फरार, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के स्टेशन रोड़ स्थित नाहर सिंह मिष्ठान भंडार से एक उठाई गिरा लगभग 2 हजार कीमत का मिठाई से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें देखा जा सकता है कि कितने शातिराना तरीके से उक्त उचक्के ने इस घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के स्टेशन रोड़ पर स्थित प्रसिद्ध पेड़ों की दुकान पर जब दुकान मालिक सुनील राव ग्राहकों को मिठाई देने में लगे थे तभी एक अधेड़ उम्र का व्यक्तित्व दुकान में प्रवेश करता है। पीली व सफेद धारीदार टी-शर्ट पहने तथा हाथ में एक बैग थामें लगभग 50 वर्षीय उक्त उचक्का काफी देर तक मोबाइल फोन पर बात करने का नाटक करता रहा। जैसे ही दुकानदार व कर्मचारी दूसरे ग्राहकों में व्यस्त हुए वैसे ही उस व्यक्ति ने टेबिल के नीचे से एक पांच किलो लड्डू से भरा बैग उठा लिया व दुकानदार को चकमा देकर तेजी से दुकान से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद दुकान मालिक सुनील राव को शक होने पर दुकान के सीसीटीवी कैमरे संभाले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 01, 2026 15:46:51
Kishanganj, Bihar:एपस्टीन फाइल के कुकर्मो को छुपाने के लिए दुनिया के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई का कत्ल कर दिया है।यह आरोप कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किशनगंज में एक सभा को संबोधित करने के दौरान लगाया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एपस्टीन फ़ाइल में जिन घिनौने हुक्मरानों के नाम निकले है, उन्होंने अपने एपस्टीन फाइल के कुकर्मो को छुपाने के लिए दुनिया के सुप्रीम लीडर का कत्ल कर दिया पूरी दुनिया उसका गम मना रही है। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का बहुत अच्छा दोस्त रहा है। जब कभी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने हिंदुस्तान की तरफ नजर उठाकर देखा तो ईरान ने हमेशा हिंदुस्तान को साथ दिया है। ईरान में बच्चियां मारी गई स्कूल में बम बरसे है। उनके सुप्रीम लीडर का कत्ल हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन्हें शहादत हासिल होती है वो मरते नहीं है सिर्फ जगह बदलते है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खुद को सीमांचल का हितेषी बताते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार जुबानी हमला कर कहा कि केंद्र सरकार की बहुत बुरी नजर है सीमांचल के इलाकों में। इसलिए अपने इलाके को मोहब्बत का गहवारा बनाये, यहाँ खेलों का सिलसिला बढ़ाये, एक दूसरे से मिलजुल कर रहने को कहा, और लगातार शिक्षा को बढ़ावा देकर सीमांचल की गलत पहचान लेकर दिल्ली में बैठे सरकार की नजर में है उसे आने वाले दिनों में बदलकर रखना है। उन्होंने कहा कि किशनगंज में एएमयू की सेंटर है, जहां दीवारें सुनी पड़ी हुई हैं, वो मेरी जिंदगी की टारगेट है, इसी सरकार से उसका बजट पास करवाएंगे और सरकार ने बजट पास नही किया तो 2029 में जब सरकार बदलेगी तो अपनी कलम से एएमयू के लिए बजट पास करूंगा।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 01, 2026 15:45:42
Baran, Rajasthan:बारां शहर के मंडी गेट के सामने का इलाका इन दिनों नियमों की धज्जियां उड़ाने और अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। सरकारी नियमों के अनुसार शराब की दुकानों के निर्धारित समय के बावजूद, यहाँ रात आठ बजे के बाद भी बेखौफ होकर अवैध शराब बेची जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच, मंडी गेट जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की अवैध बिक्री पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। रात होते ही यहाँ असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में डर का माहौल है। बिना किसी डर के बिक रही इस अवैध शराब से नियमों की सरेआम अवहेलना हो रही है। लेकिन जिम्मेदार आबकारी विभाग ओर पुलिस मूकदर्शक बना हुआ है
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 01, 2026 15:45:33
Govind Garh, Rajasthan:गोविंदगढ़ में होली मिलन समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम, हालत गंभीर गोविंदगढ़ (अलवर) कस्बा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब खेलते-खेलते दो मासूम सगे भाई 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया है। खेलते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार अग्रवाल महासभा की ओर से धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे प्रियांशु (7 वर्ष) और उसका छोटा भाई ऋषि (5 वर्ष) खेलते हुए धर्मशाला के छज्जे पर चढ़ गए। छज्जे के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों को तेज करंट लग गया और वे अचेत होकर गिर पड़े। अस्पताल में मचा हड़कंप हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और समाज के लोग दोनों बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से बच्चों को जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया। खुशियां मातम में बदली घटना के बाद समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। अग्रवाल समाज सहित पूरे कस्बे में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईटेंशन लाइन धर्मशाला के छज्जे के बेहद करीब होने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल दोनों बच्चों का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 15:45:03
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ⏩गौतमबुद्धनगर में होली-रमजान को लेकर कमिश्नरेट में हाई अलर्ट ⏩CP लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ⏩कमिश्नरेट क्षेत्र में 1080 स्थानों पर प्रस्तावित होलिका दहन ⏩क्षेत्र को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू ⏩ज्वाइंट CP डॉ. राजीव नारायण मिश्र और अजय कुमार करेंगे निगरानी ⏩डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम समेत कई अधिकारियों को जिम्मेदारी ⏩45 संवेदनशील स्थान चिन्हित, 26 क्यूआरटी और 4 प्लाटून पीएसी तैनात ⏩ड्रोन, बीडीडीएस और सोशल मीडिया से कड़ी निगरानी ⏩हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई ⏩अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कदम की चेतावनी वॉक थ्रू
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 15:39:31
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबादी गेट के पास स्थित फहीम गारमेंट की दुकान के ऊपर बने गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। देखते ही देखते गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर तक चले राहत कार्य के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। हालांकि तब तक गोदाम में रखा गारमेंट और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस बार हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 15:35:34
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। इसी क्रम में थाना शाही क्षेत्र के दुनका बाजार में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च दुनका चौकी से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और चिन्हित संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में पुलिस बल सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जाम में भी पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान उपजिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने गांव जाम स्थित होली स्थल का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सहित पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि होली के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, रात्रि गश्त बढ़ाई गई है तथा आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 01, 2026 15:33:25
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन ईरान हमले की खबर के बाद यूपी के जालौन में प्रदर्शन शुरू, अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की चर्चा पर बढ़ा तनाव, शिया समुदाय के सैकड़ो लोग सड़कों पर उतरे, कैंडिल लेकर मातम और रोने की तस्वीरें आयी सामने, प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई जिंदाबाद और अमेरिका–इजराइल मुर्दाबाद के लगाए नारे, अधिकारियों को सतर्क रहने और हालात पर कड़ी नजर रखने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की करी अपील, उरई कोतवाली क्षेत्र में शिया समुदाय ने किया कैंडिल मार्च。
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 01, 2026 15:32:54
:टिब्बी: भूखंड विवाद को लेकर बाजार बंद, व्यापारियों का धरना जारी टिब्बी (हनुमानगढ़)। कस्बे के मुख्य बाजार में एक विवादित भूखंड पर कब्जे की मांग को लेकर रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारी और नागरिक शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए, जिससे रास्ता जाम हो गया। व्यापारीयों का आरोप है कि एडीजे कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन पीड़ित व्यापारी गौरीशंकर कल्याणी को कब्जा नहीं दिला रहा है। मौके पर पहुंचे विधायक अभिमन्यु पूनियां ने भी व्यापारियों का समर्थन करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। दूसरी ओर, एसडीएम सत्यनारायण सुथार और तहसीलदार हरीश टाक का कहना है कि कोर्ट ने 'यथास्थिति' बहाली का आदेश दिया है, जिसके तहत दोनों पक्षों के ताले लगाए जाने थे। देर शाम तक प्रशासन और व्यापारियों के बीच वार्ता का दौर जारी रहा, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई। एहतियात के तौर पर डीएसपी रमेशचंद्र माचरा के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 01, 2026 15:32:30
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी विधि प्रकोष्ठ फूलों की सांस्कृतिक होली—पार्टी के नेता वकीलों के बीच पहुंचे। बीजेपी विधि कोश्ठ की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वकीलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के आनंद के बीच फूलों की होली खेली गई। विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि होली मिलन समारोह बड़ी संख्या में वकील साथी और पार्टी के नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, चन्द्र मोहन बटवाड़ा आदि जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top