Back
गोविंदगढ़ होली मिलन: 11kV हाईटेंशन से दो मासूम घायल, हालत गंभीर
JGJugal Gandhi
Mar 01, 2026 15:45:33
Govind Garh, Rajasthan
गोविंदगढ़ में होली मिलन समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम, हालत गंभीर
गोविंदगढ़ (अलवर)
कस्बा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब खेलते-खेलते दो मासूम सगे भाई 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया है।
खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अग्रवाल महासभा की ओर से धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे प्रियांशु (7 वर्ष) और उसका छोटा भाई ऋषि (5 वर्ष) खेलते हुए धर्मशाला के छज्जे पर चढ़ गए। छज्जे के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों को तेज करंट लग गया और वे अचेत होकर गिर पड़े।
अस्पताल में मचा हड़कंप
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और समाज के लोग दोनों बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से बच्चों को जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया।
खुशियां मातम में बदली
घटना के बाद समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। अग्रवाल समाज सहित पूरे कस्बे में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईटेंशन लाइन धर्मशाला के छज्जे के बेहद करीब होने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल दोनों बच्चों का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 01, 2026 17:17:250
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 01, 2026 17:16:510
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 01, 2026 17:16:400
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 01, 2026 17:16:250
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 01, 2026 17:15:410
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 01, 2026 17:15:300
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 01, 2026 17:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 01, 2026 17:00:100
Report
0
Report
0
Report
