icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243504
ADARSH DIWAKARADARSH DIWAKARFollow2 Mar 2026, 04:54 am

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, दुनका बाजार व गांव जाम में फ्लैग मार्च

Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। इसी क्रम में थाना शाही क्षेत्र के दुनका बाजार में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च दुनका चौकी से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और चिन्हित संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में पुलिस बल सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जाम में भी पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान उपजिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने गांव जाम स्थित होली स्थल का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सहित पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि होली के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, रात्रि गश्त बढ़ाई गई है तथा आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ में दबंगों की फायरिंग: गोहरा आलमगीरपुर दुकान पर ताबड़तोड़ हमला

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गोहरा आलमगीरपुर गांव में कार में सवार होकर आए दबंगों ने लेनदेन के विवाद में एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 नामजद समेत 8 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार गाँव निवासी आकाश प्रजापति की अंडों की दुकान है. आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गाँव के ही प्रशांत नामक युवक पर उसके 70 हजार रुपये उधार हैं, जिसे वह कई बार demanding कर चुका है, लेकिन प्रशांत रुपए देने में आनाकानी कर रहा है. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. आकाश का आरोप है कि बीती शाम प्रशांत अपने साथ अमित और 6 अन्य अज्ञात बदमाशों के साथ तीन कारों में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचा. यहाँ बदमाशों ने दुकान पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की. फायरिंग और तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे, जिसे देखकर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. इस हमले के दौरान पीड़ित दुकानदार ने भागकर बदमाशों से अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ सीओ वरुण मिश्रा और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर प्रशांत और अमित समेत 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.
0
0
Report

रांची से आजमीन-ए-हज जत्था कोलकाता के लिए रवाना: दुआ और सुविधाओं का भरोसा

Ranchi, Jharkhand:रांची से हज के पाक सफर पर गुरुवार की देर रात आजमीन-ए-हज का जत्था रवाना हुआ। इस मौके पर झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री इरफान अंसारी रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे और हाजियों को रवाना किया। रांची रेलवे स्टेशन पर उस वक्त खास माहौल देखने को मिला, जब हज यात्रा पर जा रहे आजमीन-ए-हज का जत्था कोलकाता के लिए रवाना हुआ। मंत्री इरफान अंसारी ने सभी हाजियों को मुबारकबाद दी और उनके सफर के लिए दुआ की।इस दौरान मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार, बंगाल सरकार के सहयोग से कोलकाता में हाजियों के लिए हर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। “हज पर जा रहे सभी लोगों को मेरी तरफ से मुबारकबाद… सरकार की ओर से हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है… हम दुआ करते हैं कि सभी का सफर खैरियत से पूरा हो।” बाइट//मंत्री इरफान अंसारी मंत्री के स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने उनका आभार जताया। वहीं हाजियों से राज्य और देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील भी की गई।इस मौके पर लोगों ने मंत्री से मांग की कि आने वाले समय में रांची से जेद्दा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की व्यवस्था शुरू की जाए, ताकि हज यात्रियों को और सुविधा मिल सके। हज पर जाने वाले लोग खुश के साथ-साथ भाव भी नजर आए बाइट//हज यात्री बाइट//हज यात्री बाइट//परिजन// फिलहाल आजमीन-ए-हज का जत्था रांची से कोलकाता के लिए रवाना हो चुका है, जहां से वे अपने आगे के पाक सफर पर निकलेंगे।
0
0
Report
Advertisement

অসম में भाजपा सत्ता आने पर मछली-मांस पर रोक नहीं: हेमंत विश्व शर्मा का दावा

Cooch Behar, West Bengal:বিজেপি ক্ষমতায় আসলে হয় আপনারা যাবেন আসামে না হয় আমি এখানেই আসবো মাছ মাংস দিয়ে খেতে .. সেদিন দিদিকেও নেমন্তন্ন করব .. হেমন্ত বিশ্ব শর্মা কোচবিহার বৃহস্পতিবার কোচবিহার এক ব্লকের ফলিমারী অঞ্চলে কোচবিহার দক্ষিণ কেন্দ্রের বিজেপি প্রার্থী রথীন্দ্রনাথ বোসের সমর্থনে জনসভা করলেন অসমের মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত বিশ্ব শর্মা। হেমন্ত বিশ্ব শর্মার বক্তব্য শোনার জন্য উৎসাহ ছিল চোখে পড়ার মত। হেলিকপ্টারে করে মঞ্চের পাশে থাকা হেলি পেটে নেমে মঞ্চে উপস্থিত হতেই মামা মামা বলে চিৎকার শুরু হয় কর্মী সমর্থকদের মধ্য থেকে। বরণ-পর্ব শেষে বক্তব্য রাখতে গিয়ে রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে নিয়ে একরাশ ক্ষোভ উপড়ে দেন তিনি। তিনি বলেন - দিদি বলেছেন বিজেপি ক্ষমতায় আসলে মাছ মাংস খাওয়া বন্ধ হয়ে যাবে এটা কি রকম কথা। অসমে বিজেপি ক্ষমতায় আছে সেখানে কি মানুষ মাছ মাংস খায় না। তবে ক্ষমতায় আসলে দিদির অসুবিধা হবে। কারণ বিজেপি ক্ষমতায় আসলে অনুপ্রবেশ বন্ধ হয়ে যাবে। ত্রিপুরা অসম আর পশ্চিমবঙ্গ যদি বিজেপির শাসিত রাজ্য হয় সে ক্ষেত্রে বাংলাদেশের সীমানা কাটা তার দিয়ে বন্ধ করে দেওয়া হবে এবং সেখানে কারেন্ট বসিয়ে দেওয়া হবে যারা আসবেন ওখানেই টের পাবেন। একটি নির্দিষ্ট সম্প্রদায় নিয়ে বলতে গিয়ে তিনি বলেন অসমে আমি অনেক জায়গা থেকে অনুপ্রবেশকারীদের সরিয়ে দিয়েছি তারা প্রথমে সমস্যা করছিল পরে ট্রিটমেন্ট দেওয়াতে সব ঠিক হয়ে গেছে। এরাজ্যে অনুপ্রবেশ একটা বড় সমস্যা কারণ রাজ্যের অনুপ্রবেশকারীদের দিদিমণি নতুন বউয়ের মতন আদর যত্ন করেন। যদি সন্তানদের ভবিষ্যৎ ঠিক করতে হয় আগামী দিনে নিজেদের অস্তিত্ব বজায় রাখতে হলেই বিজেপির সরকার প্রতিষ্ঠা করতে হবে। তিনি আরো বলেন রাজ্যের সরকার একটি নির্দিষ্ট সম্প্রদায়ের জন্য কোটি কোটি টাকা খরচ করে আর মানুষের জন্য সাধারণ মানুষের জন্য তার সিকি ভালো নয়। অসম 많은 ছোট রাজ্য পশ্চিমবঙ্গ 많은 বড় যদি অসমে হয় তবে কেন পশ্চিমবঙ্গে নয়। অসমে মা-বোনেদের ক্ষুদ্র লোন মুকুব করে দিয়েছে। নির্দিষ্ট আইন আনা হচ্ছে ব্যক্তির বেশি বিয়ে কেউ করতে পারবে না। তিনি বলেন বিজেপি ক্ষমতায় আসলে মাছ মাংস খাওয়া বন্ধ হয়ে যাবে এটা ঠিক নয় অসমে বিজেপি ক্ষমতায় আছে এবং সকলে প্রচুর মাছ মাংস খাচ্ছেন। রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী কে উদ্দেশ্য করে বলেন - অসমে আসুন প্রচুর মাছ মাংস খাওয়াবো। বক্তব্য শেষে তিনি বলেন রাজ্যে বিজেপি সরকারকে নিয়ে আসুন আপনারা হয় আসামে আসবেন না হয় আমি এই জায়গায় আবার আসবো একসাথে মাছ মাংস দিয়ে খাওয়া হবে সেদিন দিদিমণিকে আমরা নিমন্ত্রন্ন করব। অসমের মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত বিশ্ব শর্মার বক্তব্য রীতিমতো উচ্ছ্বাস চোখে পরে করবি সমর্থকদের মধ্যে। যদিও বৃহস্পতিবার কোচবিহার জেলার ঘোকসারডাঙ্গা এবং দিনহাটায় রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রীর সভা থাকার কারণে অনেক কর্মী সমর্থক সভাস্থলে আসতে পারেননি। কারণ বেশিরভাগ ক্ষেত্রেই গাড়ি অটো ও টোটো আগে থেকেই শাসক দল নিয়ে নিয়েছিল। মঞ্চে প্রার্থীর পাশাপাশি উপস্থিত ছিলেন বিজেপির কোচবিহার জেলার কার্যকর্তারা। কোচবিহার দক্ষিণ বিধানসভা কেন্দ্রের প্রার্থী রথীন্দ্রনাথ বোস অসমের মুখ্যমন্ত্রীকে প্রধানমন্ত্রীকে নিয়ে নিজের হাতে লেখা একটি বই উপহার হিসেবে দেন। হেমন্ত বিশ্ব শর্মার জনসভা কে কেন্দ্র করে মোতায়েন করা হয়েছিল বিরাট কেন্দ্রীয় বাহিনী।
0
0
Report
Advertisement

चाबागाँव में ट्रिनमूल उम्‍मीदवार संजय कुज़ूर का प्रचार, मजदूरों ने गर्मजोशी से स्वागत किया

Mal Bazar, West Bengal:সকাল সকাল চাবাগানে তৃনমুল পার্থী সঞ্জয় কুজুরের প্রচার। শ্রমিকেরা বরন করে স্বাগত জানালেন... হাতে গোনা কয়েকদিন বাকি বিধানসভা ভোট। আর তাতেই প্রচারে জোর দিয়েছে বিভিন্ন রাজনৈতিক দল। পিছিয়ে নেই তৃনমুল কংগ্রেসও। এদিন সকাল সকাল নাগরার কাটি| নাগরাকাটার বিধান সভার তৃনমুল কংগ্রেস পার্থী সঞ্জয় কুজুর ভোট প্রচারে বেরিয়ে পরেছেন চাবাগানে। এদিন নাগর korta চাবাগানে শ্রমিকদের কাছে ভোট প্রচার করছেন সঞ্জয় কুজুর। শ্রমিকেরা পার্থীকে বরন করে স্বাগত জানান। শ্রমিকদের কাজ করার ফাকে রাজ্য সরকারের উন্নয়ন এর খতিয়ান তুলে ধরেন সঞ্জয় কুজুর। এবার জয়ী হয়ে চাবাগানের জন্য কাজ করতে চান। যাতে শ্রমিকদের মানউন্নয়ন ঘটে। শ্রমিকেরা শিক্ষিত হয়। নিজের পায়ে দাড়াতে পারে। পাশাপাশি এবার জয়ের ব্যাপারে আশাবাদী তৃনমূলের এই পোড়খাওয়া নেতার। তাই ২৩ এপ্রিল জোড়া ফুলে ভোট দেবার আহ্বান জানান শ্রমিকদের。
0
0
Report

केकड़ी के ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में करीब ढाई दर्जन घायल, अस्पताल में भर्ती

Ajmer, Rajasthan:केकड़ी में हुए सड़क हादसे में शादी की खुशियां चीख-पुकार में तब्दील हो गई... बेटी का भात भरने आए परिवार के लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए... बेटी के घर भात भरने गए महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग देर रात लौट रहे थे, तभी उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा... कसाणा गांव से परिजन मायरा (भात) लेकर देवगांव पहुंचे थे.. वहां रस्में पूरी करने, कपड़े पहनाने और भोजन के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे..रास्ते में एक तेज रफ्तार कार की तेज हेडलाइट से ट्रैक्टर चालक हड़बड़ा गया ... ट्रैक्टर चालक ने वाहन को नीचे उतारा जिसमें ट्रैक्टर असंतुलित होकर खाई में जा गिरा...हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब ढाई दर्जन लोग नीचे दब गए।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी पहुंचाया गया... जहां से गम्भीर घायलों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है..
0
0
Report

गया सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकारा में मिडनाइट छापेमारी: कानून-व्यवस्था पर सख्ती

Gaya, Bihar:गया सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकारा में मिडनाइट छापेमारी, अफसरों की टीम ने खंगाला वार्ड का हर कोना,रात के अंधेरे में बड़ा एक्शन, एक साथ जिला-प्रशासन की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पद संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर रात करीब 11:55 बजे गया के केंद्रीय कारा और शेरघाटी उपकारा में बड़ा छापेमारी अभियान चलाया गया। गया सेंट्रल जेल में गुरुवार देर रात करीब 11:55 बजे शहर में उस समय हलचल मच गई, जब सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा, गया में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में प्रोबेशनर पुलिस पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी SDPO-01, SDPO-02 समेत आसपास के दर्जनों थानों के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय और सुनियोजित तरीके से की गई, जिससे जेल परिसर में अचानक हड़कंप की स्थिति बन गई। छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों और बैरकों की गहन तलाशी ली गई। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को परखना और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। प्रशासन ने इस कार्रवाई से बताया कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस तरह के औचक निरीक्षण से जेल के अंदर अनुशासन और सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बारां में खनन ट्रैक्टर-ट्राली हादसे से बच्चों की मौत, शाहाबाद रोड पर भारी जाम

Baran, Rajasthan:बारां में खनन ट्रैक्टर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, शाहाबाद रोड पर फूटा जनता का आक्रोश लगाया जाम ​बारां में एक दिन पहले दो मासूमों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शाहाबाद रोड पर आज सुबह जाम लगा दिया है खनन कार्य में लिप्त एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शाहाबाद रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध खनन व तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की。 बीते कल बरडिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर दो मासूम बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम भाई-बहनों ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ​अवैध खनन और तेज रफ्तार का कहर ​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्राली अक्सर नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन इन बेलगाम वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण आए दिन मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है。 ​आज सुबह घटना से आक्रोशित लोगों संख्या में लोग शाहाबाद रोड पर एकत्रित हो गए और रास्ता जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ​सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा समझाइश का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्रदर्शनकारी स्पष्ट ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर अड़े हुए हैं। क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

डोभी में मुक्तिधाम प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर احتجاج

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम डोभी में रिहायसी क्षेत्र में बनाया जा रहा मुक्तिधाम जिसके विरोध में ग्राम डोभी की महिलाएं बड़ी संख्या में तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंची और जताया विरोध ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर मुक्तिधाम निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, वहां पास में मिडिल स्कूल, हॉस्टल और मकानों की दीवारें स्थित हैं। ऐसे में इस स्थान को अनुपयुक्त बताते हुए लोगों ने मांग की है कि श्मशान के लिए पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध अन्य भूमि का चयन किया जाए। आरोप है कि डोभी सरपंच आपसी रंजिश के चलते मुक्तिधाम को इसी स्थान पर बनाने की जिद की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में कलेक्टर, जिला पंचायत और एसडीएम को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
0
0
Report

सीडीएस अनिल चौहान का हर्षिल दौरा, विरासत केंद्र की आधारशिला रखी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी: जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तरकाशी के हर्षिल में दौरा किया। हर्षिल पहुँचने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने CDS का औपचारिक स्वागत किया और क्षेत्र की वर्तमान प्रशासनिक गतिविधियों व विकास योजनाओं से अवगत कराया। दौरे के दौरान, CDS ने हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र की आधारशिला रखी। यह केंद्र क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, गढ़वाल क्षेत्र के इतिहास को प्रदर्शित करने और पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से एक पहल है। CDS ने वाइब्रेंट विलेज के निवासियों से संवाद किया और राष्ट्र निर्माण तथा सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top