Back
इमरान प्रतापगढ़ी का दावा: सुप्रीम लीडर की हत्या का आरोप, ईरान-भारत रिश्ते गरम
ASAmit Singh
Mar 01, 2026 15:46:51
Kishanganj, Bihar
एपस्टीन फाइल के कुकर्मो को छुपाने के लिए दुनिया के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई का कत्ल कर दिया है।यह आरोप कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किशनगंज में एक सभा को संबोधित करने के दौरान लगाया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एपस्टीन फ़ाइल में जिन घिनौने हुक्मरानों के नाम निकले है, उन्होंने अपने एपस्टीन फाइल के कुकर्मो को छुपाने के लिए दुनिया के सुप्रीम लीडर का कत्ल कर दिया पूरी दुनिया उसका गम मना रही है। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का बहुत अच्छा दोस्त रहा है। जब कभी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने हिंदुस्तान की तरफ नजर उठाकर देखा तो ईरान ने हमेशा हिंदुस्तान को साथ दिया है। ईरान में बच्चियां मारी गई स्कूल में बम बरसे है। उनके सुप्रीम लीडर का कत्ल हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन्हें शहादत हासिल होती है वो मरते नहीं है सिर्फ जगह बदलते है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खुद को सीमांचल का हितेषी बताते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार जुबानी हमला कर कहा कि केंद्र सरकार की बहुत बुरी नजर है सीमांचल के इलाकों में। इसलिए अपने इलाके को मोहब्बत का गहवारा बनाये, यहाँ खेलों का सिलसिला बढ़ाये, एक दूसरे से मिलजुल कर रहने को कहा, और लगातार शिक्षा को बढ़ावा देकर सीमांचल की गलत पहचान लेकर दिल्ली में बैठे सरकार की नजर में है उसे आने वाले दिनों में बदलकर रखना है। उन्होंने कहा कि किशनगंज में एएमयू की सेंटर है, जहां दीवारें सुनी पड़ी हुई हैं, वो मेरी जिंदगी की टारगेट है, इसी सरकार से उसका बजट पास करवाएंगे और सरकार ने बजट पास नही किया तो 2029 में जब सरकार बदलेगी तो अपनी कलम से एएमयू के लिए बजट पास करूंगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 01, 2026 17:17:250
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 01, 2026 17:16:510
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 01, 2026 17:16:400
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 01, 2026 17:16:250
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 01, 2026 17:15:410
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 01, 2026 17:15:300
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 01, 2026 17:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 01, 2026 17:00:100
Report
0
Report
0
Report
